Author: shivam kumar

कार के ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ को बेवकूफ बनाने वाला शब्द करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यों को उधार लेने की सलाह देना किसी भी लिहाज से सही नहीं, इससे राज्यों को बोझ बढ़ेगा ही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने जीएसटी मुआवजे के मुद्दे पर केंद्र पर समस्या का समाधान खोजने के बजाय राज्यों पर भार थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘सरकार का कहना है कि वह राज्यों को जीएसटी मुआवजा के अंतर को पाटने के लिए ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ देगी, जिससे वो उधार ले सके। ये सिर्फ कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द हैं, जिनकी कोई कीमत नहीं…

Read More

​रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ​ने​ कहा है कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ​​​राफेल ​की ​क्षमताओं और तकनीकी बढ़त से ​​हमारी वायु सेना ​की ​ताकत बढ़ी है​।​ आज इनका​ वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया, ख़ासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक ​’​बड़ा और कड़ा​’ ​संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना है, या मैं सीधा ​कहूं कि बनाया गया है, उनके लिहाज़ से यह बहुत महत्वपूर्ण है।​​ हम यह अच्छी तरह से समझते हैं कि बदलते समय के साथ हमें स्वयं को भी तैयार करना होगा​​​​। ​उन्होंने…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार के फैसले और उनकी नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिन गईं, फिर भी केंद्र के पास कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। ‘रोजगार दो’ नाम से अभियान चलाने के बाद कांग्रेस पार्टी अब ‘हैशटैग स्पीक-अप’ मुहिम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार को घेरने में लगी है।…

Read More

 आखिरकार दुश्मनों को पसीना छुड़ा देने वाला फ्रांसीसी फाइटर जेट राफेल गुरुवार को भारत के लिए आसमानी ताकत बनकर भारतीय वायुसेना में शामिल हो गया। इस मौके पर भारत के लड़ाकू विमानों ने राफेल के साथ फ्लाई पास्ट करके आसमान में भारत की ताकत दिखाई। सबसे पहले ताकतवर सुखोई विमान ने आसमान में गर्जना करके फ्लाई पास्ट की शुरुआत की। इसके बाद जगुआर, राफेल लड़ाकू विमान, स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट और सारंग एयरोबेटिक टीम ने आसमान में उड़ान भरकर शानदार एयर डिस्पले किया।   अंबाला एयरबेस पर राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल करने से पहले सर्वधर्म पूजा हुई, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ…

Read More

अंबाला: पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप आज अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गई. ये विमान वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन, “गोल्डन एरो” का हिस्सा होंगे. अंबाला में ही राफेल फाइटर जेट्स की पहली स्क्वाड्रन तैनात होगी. इस स्क्वाड्रन में 18 राफेल लड़ाकू विमान, तीन ट्रैनर और बाकी 15 फाइटर जेट्स होंगे. दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है राफेल राफेल लड़ाकू विमान 4.5 जेनरेशन मीड ओमनी-पोटेंट रोल एयरक्राफ्ट है. मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टूइन) राफेल फाइटर जेट एयर-सुप्रेमैसी यानी हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के…

Read More

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को एक्टर कंगना रनौत से ‘विश्वास बनाए रखने’ के लिए कहा और आश्वासन दिया कि ‘हम इस संघर्ष में उनके साथ हैं.’ अभिनेत्री के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया जिसके बाद उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से कर डाली. कल अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ा गया. इस बीच कंगना…

Read More

सोशल मीडिया पर लगातार कोरोना वायरस महामारी को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं. इसके अलावा कोरोना वायरस की दवा कब आएगी इस पर भी लोगों की जिज्ञासा बनी हुई है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया और व्हॉट्सऐप पर एक मैसेज लगातार वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस का घरेलू उपचार मिल चुका है. बीबीसी को भी उसके पाठकों ने फ़ैक्ट चेक नंबर पर इस वायरल मैसेज को भेजा और इसकी सत्यता जानने के लिए कहा. अब तक हमारे कई पाठक इस मैसेज को हमें भेज चुके हैं. जानते हैं क्या है…

Read More

भारतीय वायुसेना को मजबूत बनाने वाले राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Induction Ceremony) आज आखिरकार औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल हो जाएंगे. इसके लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम होगा. फ्रांस से आए 5 राफेल विमानों को एयरफोर्स की ’17 गोल्डन एरो स्कॉड्रन’ का हिस्सा बनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Rafale) और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी शामिल हैं. अंबाला में राफेल के राजतिलक (Rafale Induction Ceremony) को लेकर क्या तैयारी हो रहीं जानिए हर अपडेट -अंबाला में सर्वधर्म पूजा की शुरुआत हो गई है. राजनाथ सिंह, फ्रांस की…

Read More

कोरोना महामारी के चलते साढ़े पांच माह से बंद धार्मिक स्थल गुरुवार को फिर से खोल दिए गए और श्रद्धालु मंदिरों में आने लगे हैं। शक्तिपीठ और मंदिरों में भक्तों के आने के लिए एसओपी जारी की गई है। उसके तहत मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना के तमाम नियम कायदों का पालन करना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि गत 4 सितम्बर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया था।उसी के अनसुार आज गुरुवार की सुबह विख्यात शक्तिपीठों ज्वालामुखी, ब्रजेश्वरी, चिंतपूर्णी और नैनादेवी के पट खोल दिए गए। यहां मास्क पहने और सुरक्षित शारीरिक दूरी…

Read More

 श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अभी शुरू भी नहीं हुआ कि जालासाजों ने अपना काम शुरू कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में सेंधमारी कर लाखों रुपये निकाल लिए। यह रकम दो बैंकों से क्लोन चेक के जरिए निकाली गई है। तीसरी बार जालसाजों ने बुधवार को रकम निकालने की कोशिश की, तभी बैंक ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन पर सूचना दी तो हड़कंप मच गया। लेकिन तब तक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते जालसाज छह लाख रपये उड़ा चुके थे। ट्रस्ट की सूचना पर थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने अज्ञात के…

Read More

मुर्शिदाबाद के बहरामपुर से वरिष्ठ सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार देर रात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इससे अधीर गुट में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को निवर्तमान अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त था। बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गौरव गोगोई की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए लंबी चर्चा की गई थी लेकिन किसी…

Read More