सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का कहना है कि भारत को अपनी सैन्य जरूरतों के लिए अन्य देशों पर निर्भरता और ‘प्रतिबंधों की धमकियों’ के डर को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की डिफेंस इंडस्ट्री अब कई गुना ग्रोथ को तैयार है। भारत अपने पुराने हथियार उन देशों को निर्यात भी कर सकता है जिनके पास खुद की रक्षा के लिए पर्याप्त हथियार नहीं है। जनरल बिपिन रावत भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (फिक्की) में ‘कैटालाइजिंग डिफेंस एक्सपोर्ट’ विषय पर आयोजित एक ई-सिम्पोजियम को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Author: shivam kumar
शिवसेना नेता संजय राउत के साथ विवाद के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुंबई पहुंच गई हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के कार्यकर्ता मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पहुंच गए हैं. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने यह घोषणा की थी कि कंगना रनौत जब मुंबई पहुंचेंगी तो आरपीआई के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे. दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत की सत्तारूढ़ शिवसेना से तीखी जुबानी जंग चल…
चीन घबराया हुआ है और अब अपने ही लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी सेना युद्ध लड़ सकती है। साथ ही वह यह भी समझा रहा है कि उसे भारत के साथ युद्ध करने का फायदा मिलेगा।इससे साफ जाहिर है कि सीमा पर भारत के आक्रामक रुख से चीन बैकफुट पर है। चीन के स्टेट मीडिया से संबद्ध ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, भारत को लेकर चीन की नीति ताकत पर आधारित है और अगर आम लोग भारतीय उकसावे से नहीं डरते हैं, तो पीएलए कैसे डर सकता है? ऐसे में देश…
मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में कंगना के बंगले व उनके मणिकर्णिका कार्यालय को तोड़ने का काम बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुरू कर दिया है। बंगले पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई कंगना व शिवसेना के बीच विवाद के बाद हो रही है। कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत पाली स्थित बंगले का उपयोग मणिकर्णिका कार्यालय के रूप में कर रही थी। इस बंगले के रेनोवेशन पर कंगना ने 43 करोड़ रुपया खर्च किया था। शिवसेना व कंगना रनौत के…
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 2015 में नॉर्थ एवेन्यू रोड पर बैरिकेड्स से युवक के टकराने के मामले में सिंगल बेंच की ओर से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पर लगाए गए 75 लाख रुपये के जुर्माने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने युवक के पिता को नोटिस जारी किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी है। पिछले 18 मई को जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने ये आदेश दिया था। एक्सीडेंट का ये वाकया दिसंबर 2015 में दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू का है। धीरज नाम का युवक मादीपुर गांव…
मुंबई महानगरपालिका की एक टीम ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले के कुछ हिस्सों को ढहाना शुरू किया है जिन्हें वो अवैध तरीक़े से किया गया बदलाव बता रहे हैं. कंगना रनौत ने भी ख़ुद ट्वीट कर इस कार्रवाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं और एक बार फिर मुंबई की तुलना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से की है. उनके पिछले ऐसे बयान को लेकर भारी हंगामा मचा था. कंगना बुधवार को ही हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौट रही हैं. इससे पहले सोमवार को कंगना रनौत के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ़्तर पर बीएमसी की एक टीम पहुंची थी जिसके बाद…
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपित रिया चक्रवर्ती को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को भायखला जेल में पहुंचा दिया है। मंगलवार को कोर्ट की ओर से उनकी जमानत याचिका ठुकराए जाने पर एनसीबी ने रिया को रातभर अपने महिला लॉकअप में रखा था। जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग कनेक्शन की छानबीन के लिए एनसीबी ने रिया से लगातार तीन दिनों तक 20 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद मंगलवार को एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था। एनसीबी ने रिया को कल देर शाम को एनडीपीएस कोर्ट में वीडियो…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता और एक अन्य के खिलाफ अभियोजन की शिकायत दर्ज की है। प्रवर्तन निदेशालय ने अभियंता मेट्टा अप्पन्ना द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। सर्वप्रथम एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने विशाखापत्तनम शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता मेट्टा अप्पन्ना और एक अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी। एसीबी ने चार्जशीट पेश की तो इस मामले में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। प्रवर्तन…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि हिमालय भारतीय सभ्यता और संस्कृति का आधार है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है। हिमालय दिवस पर फेसबुक पर अपने विचारों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोता है। मानव सभ्यता के लिए हिमालय का संरक्षण बहुत जरूरी है। हिमालय का संरक्षण का तात्पर्य यहां के पहाड़, ग्लेशियर, नदियों, तालाबों, झीलों, जलस्रोतों, वनस्पति और वन्य जीवों का संरक्षण है। आज का दिन हिमालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिमालय के…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 43 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 89,706 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 43,70,129 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,115 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 73,890 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,97,394 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 33,98,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
वर्ष 2022 तक किसानों और पशुपालकों की आय दोगुना करने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार दस सितम्बर को बिहार के पशुपालकों को बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन कार्यक्रम के तहत बरौनी डेयरी के क्षेत्राधिकार के लिए शॉर्टेड सेक्स सीमेन तकनीक पर आधारित कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह तकनीक बिहार के दुग्ध उद्योग में एक नई क्रांति का आगाज करेगा। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद यह योजना शुरू हो जाएगी तथा इससे ना सिर्फ बेगूसराय के पशुपालक, बल्कि बरौनी डेयरी से जुड़े खगड़िया…
