नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी और संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वाधीनता सेनानियों और मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
Author: shivam kumar
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार ने एक बार फिर कई घरों के चिराग बुझा दिए। कराईकेला और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग–अलग सड़क हादसों में कुल पांच युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पहली घटना बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला थाना गेट के समीप देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। चाईबासा से रांची की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कराईकेला थाना गेट के पास एक केटीएम मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर चार युवक…
रांची: केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के सर्वमान्य नेता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा का राज्य के राजनीतिक गलियारों में पुरजोर स्वागत किया गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने ही इसे झारखंड की अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया है। भाजपा: ‘मोदी सरकार ने किया झारखंड की विभूति का सम्मान’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धेय गुरुजी का पूरा जीवन संघर्ष और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने राज्य में…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें लोक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का बीते वर्ष चार अगस्त को निधन हो गया था। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक थे और लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा वह संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा के भी सदस्य रहे थे। वहीं इसके…
रांची। राजधानी रांची के व्यस्त रातू रोड फ्लाईओवर पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक जेसीबी ने टाटा हैरियर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी एयरबैग खुल गए। जानकारी के अनुसार, कार में एक शिक्षक अपनी पत्नी के साथ सवार थे। हादसे में शिक्षक की पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ टूट गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता…
रांची। झारखंड में करोड़ों रुपये के जीएसटी (GST) घोटाले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गहन जांच में खुलासा हुआ है कि इस सिंडिकेट के तार झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर तक फैले हुए हैं। ईडी ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ एक सुनियोजित आर्थिक साजिश करार दिया है। 14 हजार फर्जी बिल और 800 करोड़ का खेल जांच एजेंसी के अनुसार, इस घोटाले की जड़ें फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के अवैध लाभ से जुड़ी हैं। रांची जोनल कार्यालय ने इस मामले में जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ…
विशेष नये नियम से जनरल कैटेगरी के छात्रों में असंतोष यूजीसी का स्पष्ट संदेश कोई भेदभाव नहीं, जनरल छात्रों का कहना, नियम एकतरफा यूजीसी के फैसले को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 लागू कर दिया है। इसे लेकर विवाद पैदा हो रहा है। जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में मालूम हो रहा है, एक वर्ग में इसे लेकर नाराजगी दिखने लगी है। इस नियम में ओबीसी को एससी/ एसटी के साथ जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल किया…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया है। इन पुरस्कारों से पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को उनकी बहादुरी, समर्पण और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार इन पदकों में 125 वीरता पदक हैं, जिनमें 121 पुलिस कर्मियों और 4 अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। ये पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण साहसिक कार्यों के लिए दिए गए हैं। इनमें से 35…
लातेहार (महुआडांड): खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं जब लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित सरनाडीह पुल के पास शनिवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आरदीप मुंडा (पिता जलसू मुंडा) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे युवक जानकारी के अनुसार, सरनाडीह गांव के रहने वाले ये सभी युवक गांव में आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब वे विसर्जन समाप्त कर वापस घर लौट…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। रविवार को कल्याण नगर इलाके के एक नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। इससे पुलिस ने इसे सीधे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है, जो दो दिन पहले अपने चाचा के घर कल्याण नगर आया था। परिजनों के अनुसार, वह मकर संक्रांति (14 जनवरी) से ही लापता था। शव की स्थिति और हाथ बंधे होने से पुलिस को आशंका है…
मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत बिहार दौरे के क्रम में रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। उत्तर बिहार के प्रांत कार्यालय मधुकर निकेतन, आलमबाग चौक पहुंचने पर उन्होंने अल्पाहार ग्रहण किया। इसके बाद वह मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर गडहां स्थित ब्लू डायमंड रिसोर्ट में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर कलमबाग क्षेत्र सहित कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मधुकर निकेतन परिसर…
