Author: shivam kumar

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। झांकी के माध्यम से राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष झांकी की थीम स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम और विकसित भारत रखी गयी है, जो प्रकृति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के आपसी संबंध को रेखांकित करेगी। झांकी में झारखंड के प्रसिद्ध दसम जलप्रपात, सघन वन क्षेत्र, वन्यजीव और इको-टूरिज्म को प्रमुखता से दिखाया…

Read More

चतरा (टंडवा): चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार देर रात टंडवा थाना क्षेत्र के कुमरांग खुर्द चौपाल के पास हथियारबंद दस्ते ने एनसीसी कंपनी के एक कीमती वोल्वो हाइवा को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। बंदूक की नोक पर वारदात जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे 5-6 नकाबपोश उग्रवादी सादे लिबास में पहुंचे। उन्होंने बंदूक की नोक पर हाइवा चालक को वाहन से नीचे उतारा और देखते ही देखते करोड़ों रुपये के वाहन को फूंक दिया।…

Read More

रांची। शहर के प्रमुख जलाशय बड़ा तालाब को प्रदूषण से बचाने की दिशा में रांची नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का औचक निरीक्षण किया। यह एसटीपी सेवा सदन, अपर बाजार और आसपास के इलाकों से निकलने वाले नाले के गंदे पानी को साफ कर बड़ा तालाब में छोड़ने के लिए बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान निगम के अभियंताओं ने प्रशासक को बताया कि 3 एमएलडी क्षमता वाला यह एसटीपी पूरी क्षमता के साथ काम…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि स्नान, पूजापाठ, पर्व आदि में राजनीतिक लोगों का बढ़ता हस्ताक्षेप सही नहीं है। मायावती ने कहा कि प्रयागराज में स्नान को लेकर चल रहा विवाद आपसी सहमति से जितना जल्दी सुलझ जाये उतना बेहतर। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर विस्तृत पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी किसी भी धर्म के पर्व, त्योहार,…

Read More

लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास से देश को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में उप्र दिवस का कार्यक्रम आज हो रहा है। 2018 में पहली बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ था। एक जनपद एक उत्पाद योजना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की एक नयी ताकत बनी है। एक जनपद एक व्यंजन यह योजना आज लागू की है। स्थानीय उत्पाद को वैश्विक पहचान दिला सकें, इसलिए 75 जिलों में 75 प्रकार के भोजन सामग्री को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री…

Read More

पटना। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में शुक्रवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी…

Read More

नवादा। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण चिकित्सक की नृशंस हत्या ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। कोसी गांव में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अशोक मिस्त्री का शव शुक्रवार को गोडीहारी गांव के बाहर एक खेत में अधजला हालत में मिला। उनका गला रेतकर और शरीर को आग के हवाले करने की कोशिश की गई थी। परिवार के अनुसार, अशोक मिस्त्री गुरुवार को घर से निकले और फिर लौटे नहीं। शुक्रवार को उनका शव मिलने पर पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरी चोटों और जलने के स्पष्ट निशान मिले…

Read More

विशेष राजनीतिक बयानबाजी कर पहले भी कई बार मुश्किलों में घिर चुके हैं इस बार सदियों पुरानी शंकराचार्य गद्दी पर घिर गये हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद फिर उभरा ज्योतिषपीठ का सदियों पुराना शंकराचार्य विवाद, जिसमें परंपरा, अदालत और सत्ता आमने-सामने हैं प्रयागराज में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन स्नान से शुरू हुआ विवाद 20 जनवरी को एक नोटिस से और तीखा हो गया। माघ मेला प्रशासन की ओर से ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जारी एक नोटिस ने न सिर्फ संगम तट पर, बल्कि देश भर के धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।…

Read More

रांची (कांके): झारखंड की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रामचंद्र नायक का शनिवार देर रात करीब 12:00 बजे निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की वजह से उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक बिगड़ी तबीयत पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि देर रात अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जब तक उन्हें संभालने या अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उनका निधन हो चुका था। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे कांके क्षेत्र और झारखंड…

Read More

रांची: झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव (Urban Local Body Elections) का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और जनता के लिए बड़ी खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। आयोग ने आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी कर गजट भी प्रकाशित कर दिया है और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्यपाल की मिली हरी झंडी चुनाव की तिथियों से संबंधित प्रस्ताव पर राजभवन की मुहर लग चुकी है। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद अब केवल अधिसूचना जारी होना शेष है। आयोग द्वारा जनवरी के…

Read More

-26 जनवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव, बड़े वाहनों की एंट्री बंद रांची। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के संवेदनशील और चिह्नित इलाकों में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लॉज, हॉस्टल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने सभी पीसीआर और पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

Read More