Author: shivam kumar

खरसावां। झारखंड के खरसावां विधानसभा क्षेत्र के JMM विधायक दशरथ गगराई हाल ही में अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। साउथ फिल्मों के हीरो की स्टाइल में गाड़ी से एंट्री लेते हुए दिखे विधायक ने अपने आइटम सॉन्ग ‘नशा चढ़ाओ जान’ में न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि गाने को अपनी आवाज़ भी दी है। इस म्यूजिक वीडियो में उनका अंदाज़ और स्टाइल बिल्कुल किसी पेशेवर कलाकार की तरह नजर आता है। वीडियो में दशरथ गगराई का लुक, मूव्स और एक्टिंग पूरी तरह आधुनिक और एंटरटेनिंग है। हाई-एनर्जी आइटम नंबर के रूप में फिल्माए गए…

Read More

पलामू। जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर अब रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। शुक्रवार रात स्थानीय सांसद विष्णु दयाल राम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस नई सुविधा का औपचारिक उद्घाटन किया। यह ठहराव 23 जनवरी से प्रायोगिक आधार पर शुरू हुआ है। नई समय सारिणी के अनुसार, रांची से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12877 रात 10:49 बजे मोहम्मदगंज पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 10:51 बजे आगे रवाना होगी। वापसी में, नई दिल्ली से रांची आने वाली गाड़ी संख्या 12878 सुबह 3:36 बजे स्टेशन पर रुकेगी और 3:38 बजे चलेगी। इस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा कर्पूरी ठाकुर की राजनीति के केंद्र में रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का स्मरण करते हुए कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। कर्पूरी ठाकुर अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पण के लिए जाने जाते थे और…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर के ट्रेड यूनियन 12 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। कोल्हान प्रमंडल संयुक्त मंच के संयोजक विष्णु डे ने जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में यह घोषणा करते हुए कहा कि यह हड़ताल श्रमिक अधिकारों को बचाने और कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरुआत है। संयुक्त मंच ने आरोप लगाया कि सरकार ने चार श्रम संहिताएं बिना विचार-विमर्श के लागू कर दी हैं, जिससे हड़ताल का अधिकार कमजोर होगा और स्थायी नौकरियां ठेका प्रथा में बदल जाएंगी। उन्होंने रेलवे, कोयला, स्टील जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों के…

Read More

इंदौर/भोपाल: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल ने अब महामारी का रूप ले लिया है। शुक्रवार को इलाज के दौरान एक और बुजुर्ग की मौत के साथ ही इस जल संकट से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 26 तक पहुँच गया है। शहर में लगातार होती मौतों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इलाज के दौरान तोड़ा दम ताजा मामला 63 वर्षीय बद्री प्रसाद का है, जिन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 17 जनवरी को अरविंदो अस्पताल…

Read More

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद दशकों तक एक सोची-समझी साजिश के तहत नेताजी के योगदान को इतिहास के पन्नों से ओझल करने के कुत्सित प्रयास किए गए। ‘आजाद भारत की पहली सरकार के प्रमुख थे नेताजी’ सुधांशु त्रिवेदी ने ऐतिहासिक तथ्यों को रखते हुए कहा कि 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की पहली निर्वासित…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की वर्कला नगरपालिका स्थित श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट, शिवगिरि मठ से जुड़े स्वामियों से मुलाकात की। सामाजिक कल्याण में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उनके समर्पित कार्य के लिए उनके सामाजिक ताने-बाने में स्थायी योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों में निहित, उनके प्रयास पूरे समाज में समानता, सद्भाव और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए जारी हैं। उल्लेखनीय है कि, श्री…

Read More

मेदिनीनगर (पलामू): नगर निगम मेदिनीनगर के दैनिक भत्ता कर्मियों ने अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अब सरकार का दरवाजा खटखटाया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कर्मियों ने राज्य के वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। कर्मियों की मुख्य मांग निगम में लंबे समय से दी जा रही सेवाओं के बदले उन्हें नियमित (Permanent) करने की है। सालों का संघर्ष और असुरक्षित भविष्य वित्त मंत्री को अपनी व्यथा सुनाते हुए कर्मियों ने बताया कि निगम में लगभग 54 कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से केवल दैनिक भत्ते पर काम कर रहे हैं। वहीं,…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होते ही कुदरत का सफेद कहर बरपना शुरू हो गया है। सीजन की पहली भारी बर्फबारी ने जहां पर्यटन स्थलों को गुलजार किया है, वहीं आम जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। बर्फीली हवाओं और भारी हिमपात के कारण प्रदेश में बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों पर लगा ब्रेक, कटा संपर्क राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश भर में 452 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं, जिनमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। सबसे बुरा हाल लाहौल-स्पीति…

Read More

रांची। आदित्य साहू ने शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से पूजा और हवन किया गया, जिसम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदभार ग्रहण के बाद आदित्य साहू को भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। आदित्य साहू झारखंड भाजपा के 12वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उनसे पहले बाबूलाल मरांडी जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक इस पद पर रहे। इससे पहले दीपक प्रकाश (2020-23), लक्ष्मण गिलुआ (2016-20), रवींद्र राय (2013-16),…

Read More

विशेष दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भी सुनी गयी झारखंड की धमक निवेशकों ने झारखंड का औद्योगिक और सांस्कृतिक महत्व समझा हजारों करोड़ के निवेश के प्रस्ताव के साथ दुनिया ने सुनी दमदार आवाज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस की अपनी यात्रा खत्म कर लंदन पहुंच चुके हैं। स्विटजरलैंड के दावोस शहर में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की बैठक में पहली बार झारखंड ने उपस्थिति दर्ज करायी है। वास्तव में इस यात्रा ने मुख्यमंत्री को एक ग्लोबल आदिवासी नेता के रूप में स्थापित कर दिया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अलावा दूसरे महत्वपूर्ण बैठकों में उनका संबोधन…

Read More