कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी बेबाक राय की वजह से चर्चा हमेशा चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म, मूवी माफिया और ड्रग जैसे मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रही हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं से चल रही जुबानी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। कंगना रनौत 9 सितम्बर को मुंबई आने वाली हैं। वहीं कंगना रनौत के प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर सोमवार को बीएमसी ने छापेमारी की। इसकी जानकारी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दी थी। कंगना रनौत ने…
Author: shivam kumar
पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर सोमवार रात हुई फायरिंग के बाद भारतीय और चीनी सेना के ब्रिगेडियर कमांडर मंगलवार को फिर वार्ता करने के लिए आमने-सामने बैठे हैं। इस बैठक का मुख्य मुद्दा जमीन पर तनावपूर्ण स्थिति को कम करना है, क्योंकि चीनी सैनिक रेज़ांग ला हाइट्स के पास भारतीय सैनिकों के साथ आमने-सामने की स्थिति में हैं। रात से बढ़े तनाव ने गलवान घाटी की खूनी झड़प के बाद के हालात की याद ताजा कर दी है, क्योंकि भारत-चीन की सीमा पर तनाव एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है। चीनी सैनिकों की 29-30 अगस्त की घुसपैठ नाकाम किये जाने के बाद से ही…
चीन की सेना पीएलए ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है। पीएलए ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांचों युवक उनके इलाके में मिल गये हैं। पांचों युवकों को पीएलए के अधिकारी भारत को सौंपने के लिए कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिया ने खुद भी ड्रग्स लेने की बात कुबूल की है। रिया चक्रवर्ती से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 3 घंटे तक पूछताछ हुई। इसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया। अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया जाएगा। एनसीबी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा कि ‘भगवान हमारे साथ’ हैं। रिया की गिरफ्तारी का औपचारिक ऐलान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मीडिया के वैश्वीकरण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आज लगभग हर अंतरराष्ट्रीय मंच में भारत की मजबूत उपस्थिति है। ऐसे में भारतीय मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जयपुर में पत्रिका गेट का लोकार्पण किया। मोदी ने इस मौके पर पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘सम्वाद उपनिषद’ और ‘अक्षर यात्रा’ का विमोचन किया। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने…
पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा (एलएसी) पर तनावपूर्ण हालात हैं। पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर सोमवार रात चीनी सेना ने फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। सेना ने अपने बयान में कहा है कि भारत एलएसी पर तनाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत एलएसी पर तनाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चीन आगे बढ़ने के लिए उत्तेजक गतिविधियां करता रहता है। चीन की सेना की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय सेना ने कहा है कि किसी भी स्तर पर भारतीय…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर 9 व 10 सितम्बर को मास्को में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों (सीएफएम) की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। रास्ते में वह तेहरान रुकेंगे और वहां के विदेश मंत्री जवाद जरीफ से मुलाकात करेंगे। यह तीसरी सीएफएम बैठक होगी, जिसमें भारत एससीओ के पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लेगा। इससे पहले 23-24 अप्रैल,2018 को बीजिंग (चीन) और 21-22 मई,2019 को बिश्केक (किर्गिज़ गणराज्य) में दो बैठकें हुईं । विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भारत, रूस की अध्यक्षता में विभिन्न…
शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत की हाल के दिनों में, मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ भिड़े हुए हैं। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि राउत को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी घटती जीडीपी, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस के हालात को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर नीतियों को लेकर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को बेचना मोदी सरकार का शर्मनाक प्रयास है। ऐसा लगता है वो सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकारी संस्थाओं के निजीकरण को लेकर सरकार पर मंगलवार को निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,809 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 42,80,423 पर पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1133 लोगों की मौत हुई है। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 72,775 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,83,697 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 33,23,951 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
टॉलीवुड में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना घटी। प्रसिद्ध कलाकार और कॉमेडियन जयप्रकाश रेड्डी का आज सुबह 7 बजे गुंटूर में उनके घर पर निधन हो गया। जयप्रकाश रेड्डी बाथरूम में दिल का दौरा पड़ने से गिर गए। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। फिलहाल वे गुंटूर में रह रहे थे क्योंकि सरकार ने कोरोना के कारण फिल्म की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जयप्रकाश रेड्डी का जन्म कुरनूल जिले के अल्लागड्डा क्षेत्र के शिरुवेलला गांव में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके पिता संभिरेडी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर होने…
