दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में की गई है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। स्पेशल सेल की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के अनुसार बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो संदिग्ध आतंकियों को स्पेशल सेल ने पकड़ा है। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस टीम को भी गोली चलानी पड़ी। फिलहाल दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का…
Author: shivam kumar
महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं से चल रही जुबानी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। अब उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। यानी कंगना रनौत जब 9 सितम्बर को मुंबई पहुंचेंगी तो उनके साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा रहेगी। हाल में कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें मुंबई वापस नहीं आने की धमकी दी है। इस पर कंगना ने एक वीडियो शेयर करके कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को निश्चय संवाद के नाम से वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन 1 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना जांच हो रही है. कुछ लोग बिना जानकारी के कुछ भी बोलते रहते हैं. उसपर हम ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हर रोज 20 हजार RT-PCR जांच होने लगेगी. आज 11 हजार हो रही है. प्रखंड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर जांच हो रही है. नीतीश कुमार ने कहा, “कोरोना का जो दौर चला उस पर मार्च से हम लोगों ने…
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के मामले में हाल ही में दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी के मुताबिक अभी किसी का ब्लड सैम्पल नही लिया जा रहा है. सिर्फ रूटीन मेडिकल चेक अप है,जो गिरफ्तार आरोपियो का कराया जाता है. आज एनसीबी के पुछताछ में कुल 4 किरदार होंगे,पहली रिया और उनके सामने पहले शाविक चक्रवर्ती फिर सैमुएल मिरांडा और दीपेश सावंत होंगे ,खुद मल्होत्रा और समीर वानखेड़े इनसे सवाल जवाब…
कोरोना संकट के बीच भूकंप (Earth quake) का कहर भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। एनसीएस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मुंबई से करीब 102 किलोमीटर की दूरी पर यह झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल अब तक इसमें किसी भी तरह की कोई जानमाल की नुकसान नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई शिक्षा नीति पर आयोजित राज्यपालों की वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने। राज्यपालों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस नीति में जुनून, व्यावहारिकता और प्रदर्शन पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने केंद्र, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश की आकांक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था होती है। शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी से केंद्र, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, सभी जुड़े…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) और उसके परिवर्तनकारी प्रभाव के विषय पर आयोजित होने वाले राज्यपालों और विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। Updates:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ‘राज्यपालों के सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शुरूआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं सर्वप्रथम राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्त करता हूं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में ये आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा…
कुपवाड़ा जिले के अरामपोरा इलाके में पुल के नीचे सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को एक आईईडी बरामद हुई। यह आईईडी आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाई गई थी। सोवमार को सेना की रोड ओपनिंग पार्टी के जवान अरामपोरा इलाके में रोजाना की तरह गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पुल के नीचे आईईडी लगी देखी। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने तुरन्त हरकते में आते हुए बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। बम निरोधक दस्ते की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची और उन्होंने आईईडी को तुरन्त निष्क्रिय कर दिया। वहीं एसएसपी कुपवाड़ा ने बताया…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 42 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90 हजार 802 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 42,04,614 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1016 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 71,642 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,82,542 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 32,50,429 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश…
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने कहा कि ट्रंप सरकार ने कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए तीन हजार अरब डॉलर की पूंजी खर्च की है। म्नूचिन ने रविवार को कहा, ‘अर्थव्यवस्था को लेकर हमारी योजना जिस तरह से परिणाम दे रही है, हम और राष्ट्रपति ट्रंप इससे अधिक प्रसन्न हो ही नहीं सकते हैं। हमने आर्थिक प्रणाली में तीन हजार अरब डॉलर की पूंजी लगाई है। लोगों को लग रहा था कि हमारे देश में बेरोजगारी की दर 25 प्रतिशत पर पहुंच जायेगी। हमारा सौभाग्य, बेरोजगारी दर उसके आसपास भी नहीं जा पायी। हमारे यहां बेरोजगारी…
भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 90802 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के संक्रमण की खराब स्थिति वाले देशों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 42 लाख हो गई और इसके साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 90,802 नए मामले सामने आए हैं, जोकि अबतक…
