पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिसकर्मियों के बीच तेजी से फैलते जा रहे कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए अब ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम का इस्तेमाल क्वॉरेंटाइन सेंटर (एकांतवास केंद्र) के तौर पर किया जाएगा। इसके लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की ओर से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सिएबी) को एक चिट्ठी लिखी गई है। इसमें ईडन गार्डंस के 5 ब्लॉक को अस्थाई तौर पर एकांतवास केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी गई है। इसके पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी राज्य सरकार को ऑफर दिया था कि आवश्यकता पड़ने पर ईडन…
Author: shivam kumar
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब आठ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 8, 20, 916 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 519 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 22,123 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,83,407 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में…
अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े मजेदार किस्से फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसा ही एक किस्सा करिश्मा ने फैंस के साथ साझा किया है। इस बार यह किस्सा मजेदार ही नहीं, बल्कि डरावना भी है। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर की जीप के ऊपर एक चीता खड़ा है। जीप के पास ही करिश्मा कपूर डरी सहमी सी हाथों में बन्दूक लिए खड़ी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा-‘यह कंप्यूटर से…
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नाग पंचमी के उपलक्ष्य पर नाग पूजा की गई। बौद्ध धर्म मैं शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए नाग पूजा की जाती है जिसको लेकर लद्दाख के कई इलाकों में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा नाग पूजा की गई। लद्दाख के मशहूर मठ एवं पर्यटन स्थल मठो मठ के भिक्षुओं ने भी नाग पूजा की। बौद्ध भिक्षुओं ने इस उपलक्ष्य पर पास की नदी में जाकर नागों की पूजा की तथा पुष्प अर्पित कर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने भी नाग पूजा को लेकर लोगों को बधाई…
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज भी एक बार फिर से राहत भरी खबर है। लगातार तीसरे दिन भी डीजल-पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। मंगलवार के बाद से तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी नही हुई है। बीते जून में जब देश भर में अनलॉक-1 की प्रक्रिया चल रही थी, तब लगभग हर रोज यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर आ रही थी। लेकिन इस सप्ताह आज लगातार तीसरे दिन देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं की। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 80.78 रुपये…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की है। नड्डा के साथ ही पार्टी के तमाम नेताओं ने वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दीं। जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट के अपन बधाई संदेश में कहा ‘केंद्रीय रक्षामंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और संगठन के प्रति आपका समर्पण सराहनीय और अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा ‘देश…
कोलकाता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 435 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई के निदेशक सुधांशु सिंह ने शुक्रवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना मिलने के बाद गुरुवार शाम बैरकपुर में डनलप ब्रिज के पास एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका गया था। इसमें गांजा होने की पुख्ता सूचना पहले से थी, जिसके बाद एनसीबी की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अंदर कई पैकेट में 435 किलो गांजा छिपा कर रखा गया था। इसके बाद इसमें सवार तीन लोगों…
पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में भी शुक्रवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टरों में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान गंभीर…
राजस्थान में कोरोना से 4 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें अजमेर, भरतपुर, बीकानेर व सवाई माधोपुर के 1-1 संक्रमित शामिल है। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 495 हो गया है। राज्य में शुक्रवार सुबह तक 14 जिलों में 115 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल संक्रमितों की तादाद 22 हजार 678 हो गई हैं। पाली में 35, जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर व भरतपुर में 9-9, नागौर में 7, कोटा में 6, झुंझुनूं में 5, श्रीगंगानगर में 4, सवाई माधोपुर में 3, चित्तौडग़ढ़ में 2 तथा बूंदी, झालावाड़ व टोंक…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब आठ लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,506 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7,93,802 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 475 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,604 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा षुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,76,685 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,135 मरीज स्वस्थ…
जिले में गुरुवार की रात 6 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने शुक्रवार को बताया कि सभी मरीज हरिहरगंज क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा उनकी उम्र 35 से 40 वर्ष है। मरीज बगैर लक्षण के हैं। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में मरीज़ को पीएमसीएच के कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया गयाा है।
