भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना के कारण एक पत्रकार की मौत हो गई है। मृतक पत्रकार का नाम प्रियदर्शी पटनायक है तथा वह दैनिक समाचार पत्र समाज के हिंजिली के प्रतिनिधि थे। वह कुछ दिनों से भुवनेश्वर स्थित कोविड अस्पताल में चिकित्सित हो रहे थे। शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। ओडिशा में कोरोना के कारण पत्रकार की मौत होने की यह पहली घटना है। प्रियदर्शी पटनायक हिंजिली के प्रतिनिधि थे। विभिन्न संगरोध केन्द्रों में जाकर वहां की रिपोर्टिंग उन्होंने की थी। सात दिन पहले ही उनके कोरोना पाजिटिव होने का समांचार मिला था । इसके बाद उनका इलाज चल…
Author: shivam kumar
महाराष्ट्र के राजभवन में 16 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इसलिए राजभवन को पूरी तरह सैनेटाइज कर दिया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजभवन में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाज़िटिव पाया गया था। इसके बाद राजभवन के लगभग 100 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट करवाई गई थी। इनमें में से 55 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 16 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। 45 कर्मचारियों की रिपोर्ट रविवार को शाम तक आने वाली है। राजभवन में कोरोना की…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने जल्द से जल्द बच्चन के स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अमिताभ बच्चन जी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद काफी दुुःखी हूं। प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद बच्चन साहब ने ट्वीट कर दी थी। सूत्रों के अनुसार अभिषेक बच्चन भी…
भारत-बांग्लादेश के बीच भले ही दोस्ताना संबंध है लेकिन सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बारे में बांग्लादेश में दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। इसके लिए बहुत हद तक बांग्लादेश की सीमा सुरक्षा के लिए तैनात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की लापरवाही जिम्मेवार है। दरअसल बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में तैनात रहने वाले गार्ड्स की मिलीभगत और लापरवाही की वजह से बड़ी संख्या में तस्कर भारत की सीमा में अवैध तरीके से घुसपैठ करते हैं। उन्हें रोकने की कोशिश के दौरान बीएसएफ की टीम पर हमले भी करते हैं। इसलिए बचाव में बीएसएफ को फायरिंग…
सोपोर के रेबन इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अभी तक इस मुठभेड़ में किसी भी आतंकी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिसे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। सोपोर के रेबन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान…
पिछले 4 चार दिनों तक पेट्राल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं करने के बाद एक बार फिर डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत में लगातार पाचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि पिछले एक महीने में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी हुई है, जबकि इतने दिनों में पेट्रोल भी 9.17 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में डीजल की कीमत…
गोरखपुर। जिले में पहली बार एक साथ 84 मरीज मिले हैं। शहर के 60 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 पॉजिटिव शामिल हैं। इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं। संक्रमितों में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सीनियर वैज्ञानिक, एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर-ड्राइवर पॉजिटिव सहजनवां की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। शहर के तारामंडल, पुलिस लाइंस, बशारतपुर, हुंमायूँपुर, रामजानकी नगर शाहपुर, रहमतनगर, हनुमान चौक, बसंतपुर,…
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि उनकी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या का कोरोनो टेस्ट निगेटिव आया है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी आठ वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन और सास जया बच्चन का एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव हैं। हालांकि उनका स्वैब टेस्ट का रिपोर्ट आना था। अब उनका स्वाब टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आया है।…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि होने के बाद उनके अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसकी जानकारी अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी। अभिषेक बच्चन ने लिखा -‘मैं और मेरे पिता कोरोना संक्रमित हैं। हम दोनों में कोरोना के हलके लक्षण मिलने के बाद हम अस्पताल में भर्ती हो गए है। सभी शांत रहे घबराये नहीं। हमने सभी विभागों को इसकी जानकारी दे दी है।’ अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बहुत जिम्मेदारी के साथ इसकी जानकारी सभी को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के शुभारम्भ किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने और लोगों को समय पर बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई 07 नई मंडलीय प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। इससे कोरोना संक्रमण की जांच में और अधिक इजाफा होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य में कोरोना का पहला केस आया था, जब एक भी टेस्टिंग लैब नहीं थी। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई तो राजधानी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी…
चीनी के साथ बिगड़ते रिश्तों और चीनी सामानों के बहिष्कार का असर भारत के कारोबार पर दिखने लगा है। चीन ने भारतीय स्टार्टअप में काफी निवेश कर रखा है। ऐसे में चीनी सामानों के बहिष्कार से नए-नए स्टार्टअप डूबते जा रहे हैं। कोरोना महामरी के फैलने से पहले ही ऑटो सेक्टर का हाल पस्त था. चीन के साथ बिगड़ते हालातों ने इसे और खराब कर दिया है। भारत-चीन सीमा पर विवाद बढ़ने और चीन के उत्पादों पर सख्ती के बाद ई-वाहन कंपनियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारतीय ई-वाहन कंपनियों के 80 फीसदी उपकरण चीन से आयात होते हैं.…
