लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कई दर्द लिए अपने घर लौटे प्रवासियों ने अब बिहार के विकास की कहानी लिखनी शुरू कर दी है। परदेस में भले ही कोई काम करते हों लेकिन गांव आते ही अधिकांश महिला-पुरुषों ने कुदाल थाम लिया है। सरकार द्वारा इसके लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि इसमें परदेस से लौटे प्रवासियों में से दस प्रतिशत को भी काम मिलने की गुंजाइश नहीं है। हालांकि जिन्हें मिल रहा है वह खुश हैं और तन-मन से समर्पित होकर एक नई गाथा लिखने को बेताब हैं। यह ना केवल…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। देश के पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में भी कोरोना ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। हालांकि पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना की उपस्थिति काफी देर से हुई है। आरंभ में पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या बेहद कम थी, ऐसे में माना जाने लगा था कि पूर्वोत्तर के राज्य इस महामारी से बच गए हैं लेकिन अब लग रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी उसी तरह से प्रभावित हैं, जैसा देश के अन्य राज्य। राज्य में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आगमन शुरू हुआ यहां भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने…
दुनिया भर में आज दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिवस का उद्देश्य संतुलित और सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखना और जागरुकता फैलाना है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अन्नदाता किसानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना संकट की घड़ी में खाद्य सुरक्षा काफी आवश्यक है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपनी भूमिका समझनी होगी। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर हमारी थाली में भोजन देने वाले अन्नदाता किसानों को नमन। स्वस्थ रहने के लिए…
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद रामगढ़ झील का सौंदर्य दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पर्यटक भी इधर आकर्षित हुए हैं। इस वजह से लोगों में झील से रोजी-रोटी और रोजगार के अवसर दिखाने लगे हैं। रामगढ़ झील की दलदली जमीन (वेटलैंड) पक्षियों के लिए न सिर्फ आहार का जरिया है बल्कि मानसून सीजन में सुरक्षा की दृष्टि से उनका प्रजनन स्थल भी है। लेकिन अब जलकुम्भी की साफ-सफाई में जाने-अनजाने इन पक्षियों का प्रवास उजड़ रहा है। प्रजनन स्थल निरंतर बिखर रहा है। पक्षियों के प्रवास और प्रजनन स्थलों के लिए संकट गहराया गया है।…
लद्दाख सीमा विवाद को हल करने के लिए चीन और भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अफसरों के बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन यह सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। चीन सेना के द्वारा भारत में तीन जगहों पर अतिक्रमण को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनजीता रही हैं। आज भी भारत-चीन सेना कमांडर की स्तर की बैठक मोल्डो चुशुल में एलएसी के आगे के स्थान पर हुई, जिसमें किसी भी तरह का परिणाम नहीं निकल पाया है। सूत्रों के…
उत्तरप्रदेश में एक एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षक ने एक समय में सरकार के 25 विद्यालय में पढ़ाकर सरकार को 1 करोड़ का चूना लगा दिया है। बता दें इस महिला शिक्षक ने राज्य में 25 सरकारी विद्यालय में अपनी अटेंडेंस दिखाकर सरकार और प्रशासन से सैलरी के रुप में साल के 1 करोड़ से ज्यादा रुपए ले लिए। इसने एक गरीब बच्चों को पढ़ान के लिए बनाए गए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में यह गड़बड़ी की है। इसने राज्य के 25 बालिका विद्यालय में अपनी अटेंडेंस दिखा…
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह बिहार पुलिस के विवादित चिठ्ठी को फाड़ कर एंग्री यंगमैन बने थे. वहीं अब तेजस्वी पटना में आरजेडी दफ्तर में तेजस्वी सीढ़ी पर चढ़कर एक बैनर टांगते नजर आए. तेजस्वी यादव ने खुद से आरजेडी कार्यालय के बाहर बैनर लगाया और इस पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे. उन्होंने बिहार के गरीबों और श्रमिकों को अपशब्द कहने और उन्हें अपराधी बताने वाले होर्डिंग भी लगाए. बैनर लगाकर तेजस्वी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि श्रमिकों का अपमान करने वाली इस निर्दयी…
ट्विटर व फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड के कैम्पेन वीडियो को कॉपीराइट का हवाला देते हुए डिसएबल्ड कर दिया है, जिसे पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों के लिए उग्र वामपंथी समूहों की आलोचना की गई है। टीम ट्रंप और ट्रंप वॉर रूम के अकांउट से पोस्ट किया गया यह वीडियो चार मिनट का है, जिसमें अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि दी गई है। जॉर्ज की मौत मिनियापोलिस में एक पुलिस अधिकारी द्वारा करीब नौ मिनट तक प्रताड़ित करने के चलते हुई। ट्विटर द्वारा वीडियो को डिसएबल्ड कर दिए जाने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी ट्रंप कैम्पेन अकांउट्स…
अंडरवर्ल्ड डॉन व भारत के लिए मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम की कोरोना संक्रमण से मौत की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स से यह बात सामने आ रही है कि कोरोना संक्रमण की वजह से दाऊद की मौत हो गई है। शुक्रवार को इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गार्ड्स को भी क्वारंटीन किया गया है। अनीस इब्राहिम ने दाऊद और उसकी पत्नी…
सिरोही। आबूरोड की रीको थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक स्लीपर बस की सीटों के नीचे छिपाई गई साढ़े पांच लाख रुपये बाजार कीमत की 103 पेटी अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित शराब जब्त कर बस के चालक को गिरफ्तार किया। गुजरात में शराबबंदी होने के कारण तस्कर शराब की तस्करी के नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। स्लीपर बस की सीटों के नीचे शराब छिपाकर ले जाने का यह इलाके में पहला मामला है। एसपी कल्याणमल मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रीको पुलिस थानाधिकारी राणसिंह सोढ़ा, मावल चौकी प्रभारी देवाराम मीणा की अगुवाई में…
मुंबई से ट्रेन से जयपुर पहुंची एक बुजुर्ग महिला की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनके साथ डिब्बे में यात्रा करने वाले लगभग 90 यात्रियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। रेल अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 65 साल की महिला मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यहां पहुंची थीं। वह स्टेशन पर उतरते ही बेहोश हो गईं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि महिला के साथ डिब्बे में 91 यात्री थे।…
