मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और बेटे आकाश अंबानी को फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ की लिस्ट में जगह मिली है. इस सूची में इनके अलावा भारत से एजुटेक स्टार्टअप Byju’s के संस्थापक बाइजू रवींद्रन और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन को भी जगह मिली है. क्या है यह लिस्ट गौरतलब है कि फॉर्च्यून ने फाइनेंस, टेक्नॉलोजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एंव एंटरटेनमेंट की कैटेगरी में 40 साल के अंदर के दुनिया के 40 शीर्ष उद्यमियों की फॉर्च्यून ने सूची जारी की है. प्रत्येक कैटेगरी में दुनिया की 40 हस्तियों को शामिल किया गया है जिनकी उम्र 40…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को 13 दिनों में दूसरा बड़ा झटका लगा है। उनके दूसरे भाई एहसान खान का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिव थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एहसान खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एहसान खान हृदय रोग, हाई ब्लूडप्रेशर और अल्जाइमर से भी ग्रस्त थे। एहसान खान ने बुधवार रात लगभग 11 बजे अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लीलावती अस्पताल ने देर रात एक बयान जारी कर बताया, एहसान खान का इलाज के दौरान…
नई दिल्ली, एएनआइ। दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की मौत कैसे हुई इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। सुशांत को लेकर लगातार नए खुलासा हो रहे हैं। इन सबके बीच सुशांत सिह राजपूत की जीवन बीमा पॉलिसी की खबरें सामने आ रही थी। अब सुशांत के पिता के वकील ने पॉलिसी को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर विराम लगा दिया है। वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की…
सुशांत सिंह राजपूत केस में धन शोधन के एंगल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है. बुधवार को ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की कंपनी में पार्टनर रहे वरुण माथुर से पूछताछ की. मुंबई स्थित ईडी के ऑफिस में वरुण से लगभग 12 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई. वरुण माथुर सुशांत राजपूत की कंपनी INNSAEI Venture Private Limited में डायरेक्टर थे. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरुण माथुर ने ईडी को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत कंपनी में एडीशनल डायरेक्टर थे. इस कंपनी में सुशांत ने 50 हजार रुपए का निवेश किया हुआ था. कम्पनी 26…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट का ट्विटर एकाउंट हैक किए जाने की ख़बर की खुद ट्विटर ने गुरुवार को पुष्टि कर दी है. हैक किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े ट्विटर हैंडल @narendramodi_in से उनके फौलोअर्स को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिये चंदा देने की अपील की गई थी. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ गुरुवार को तड़के सवा तीन बजे हैकिंग की इस वारदात को अंज़ाम दिया गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इससे पहले जुलाई में कई जानीमानी शख़्सियतों के ट्विटर एकाउंट्स हैक किए गए थे. सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर ने रॉयटर्स को…
कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे विश्व में करीब 3 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 9 लाख लोगों की जान जा चुकी है. वहीं पूरी दुनिया में वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर होड़ मची हुई है. रूस ने वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन करवा अपने यहां लोगों को वैक्सीन लगानी शुरू कर दी है, लेकिन कई वैज्ञानिकों ने इसको लेकर चिंता जताई है. दूसरी तरफ अमेरिका है जिसने जल्द जे जल्द वैक्सीन बनाने का दावा किया है. हर देश की स्थिति लगभग यही है, कोई भी वैक्सीन बनाने में पीछे नहीं होना चाहता. हालांकि वैज्ञानिकों ने इसको लेकर…
पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद भारतीय सेना अब उत्तरी छोर पर आने वाले समय में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी कर रही है. पैंगोंग के उत्तर का ये इलाका कोई और नहीं भारत और चीन के बीच सबसे विवादस्पद फिंगर-एरिया है. एबीपी न्यूज को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 30 अगस्त को भारतीय सेना ने इस फिंगर एरिया में अपनी डेप्लोयमेंट यानि सैनिको और सैन्य साजो सामान को ‘रि-एडजेस्टमेंट” किया है. सेना मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि 30 अगस्त को पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तरी दिशा में एहतियात के…
आईपीएल की तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन अब चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मुश्किल में है. इस बार का आईपीएल यूएई (IPL UAE) में खेला जा रहा है यूएई में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इस बार आईपीएल अभी करीब 15 दिन दूर है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आ गई है. पता चला है कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) इस बार आईपीएल नहीं खेल पाएंगे, उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. अभी तक के आईपीएल के इतिहास में लसिथ…
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1027 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 1383 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। झारखंड में एक बार फिर रिकवरी रेट बढ़ने लगा है और नये मरीजों के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। वहीं बुधवार को फिर 10 लोगों की मौत हो गयी । बुधवार की रात को जारी नये आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 44862 हो गयी है। जिनमें 29747 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 438 लोगों ने अपनी जान गवाई है। राज्य में अभी 14677 मरीज सक्रिय हैं…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन-2 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी। बिहार में पहले दिन बी-आर्क के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित हुई। पटना में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। परीक्षा से पूर्व ही छात्र-छात्राएं केन्द्रों पर पहुंच गए थे। बीआर्क की परीक्षा में छात्रों को अपने पसंदीदा एक्टर तस्वीर बनाने को दिया गया था। परीक्षा से लौटने के बाद ज्यादातर छात्रों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का फोटो बनाया है। छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया से लेकर हर चैनल पर पिछले दो महीने से सुशांत सिंह ही छाये हुए हैं। इनकी तस्वीर…
फिल्मों में विलेन का अभिनय करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो बन गए हैं। लॉकडाउन में प्रवासियों को उनके घर पहुंचा कर सोनू सूद चारों तरफ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जब भी कोई उनसे मदद मांगता है तो सोनू हर संभव उनकी मदद करते हैं। सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के मौके पर बहुत से बेरोजगारों को रोजगार भी मुहैया करवाया था। हाल ही में सोनू सूद नेहा धूपिया के शो ‘नो फ़िल्टर नेहा’ में नजर आए थे। जहां कई स्टार्स की बातें भी हुईं। ऐसे में सोनू सूद ने अक्षय कुमार…
