कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर रोजगार का मसला उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की समस्या का समाधान दे। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार रोजगार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो। इससे पहले राहुल ने जीडीपी का मसला उठाते हुए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मजदूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है। जो पासा 8 नवंबर 2016…
Author: shivam kumar
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट आज अरदास के बाद खोल दिए गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा जो बोले सो निहाल के जयकारें लगाए गए। वहीं पहला जत्था रवाना होने के साथ ही इस साल की हेमकुंड यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई।गोविंदघाट से हुकमनामा लेकर पंचप्यारों की अगुवाई में रवाना हुए इस साल के पहले जत्थे में सीमित संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। इसके साथ ही वहां स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुल गए हैं। गुरुवार सुबह से ही गोविंदघाट गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन…
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुरुवार सुबह एक खेत में तीन साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। 20 दिनों में अंदर यह जिले में एक नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद हत्या करने की तीसरी घटना है। लड़की बुधवार से लापता थी और उसका शव घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर चोटों के साथ मिला था। कल पुलिस ने इसे हत्या कहा था। पुलिस ने कहा कि यौन शोषण की पुष्टि शव परीक्षण से हुई। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में…
विश्व के लगभग हर देश में आतंक फैला रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की विकरालता भारत में लगातार तेज है। देश में हर दिन कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या चालीस लाख के करीब पहुंच चुका है वहीं इस महामारी से 68 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की…
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार जांच कर रही है। वहीं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत सिंह मौत मामले से जुड़े मादक पदार्थ की तस्करी मामले में अब तक 2 संदिग्ध को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक हिरासत में है। इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती के घर पर छापेमारी की है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा टीम ने केस से जुड़े एक और संदिग्ध सैमुअल मिरांडा के घर पर भी छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे…
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य में मंदिर खोलने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है. महाराष्ट्र सरकार के मंदिरों को न खोलने के फैसले पर राज ठाकरे ने कहा कि क्या सरकार हिंदू भावनाओं के प्रति बहरी हो चुकी है? उन्होंने सरकार से पूछा कि “मंदिरों को खोलने का इतना विरोध क्यों हो रहा है? भगवान से प्यार करने वाले भक्तों को अभी भी उनके भगवान से क्यों दूर रखा जा रहा है.” राज ठाकरे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार मंदिरो को खोलने में विफल रहती है तो…
पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर मुंह की खाने के बाद अब चीनी सेना डेप्सांग में भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की तैयारी में है। पिछले 4 दिनों में यहां चीनी वायुसेना की खासी हलचल देखी जा रही है। चीन की चाल देखकर भारतीय वायुसेना ने भी अपनी मूवमेंट बढ़ा दी है। भारत की सेना ने भी इस इलाके में अतिरिक्त टुकड़ी, हथियार, गोला-बारूद की तैनाती की है। खुफिया सूचनाओं के अनुसार, भारतीय सीमा में लगभग 12 किमी. अंदर आकर डेप्सांग में कब्जा जमाए बैठे चीनी सैनिकों ने लद्दाख में अब तक 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने कब्जे…
बारामुला जिले के येदिपोरा पटटन इलाके में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर घायल हो गया है। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है, जिससे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। बारामुला जिले के येदिपोरा पटटन इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान…
चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करने का अनुरोध किया है। यदि ऐसा होता है, तो यह पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच चीन के साथ उच्चतम स्तर की वार्ता होगी। दोनों रक्षा मंत्री एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए वर्तमान में मास्को में हैं। भारत, चीन और रूस के अलावा पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके सदस्य देश हैं। भारत को चीन की ओर से राजनाथ सिंह से मिलने का अनुरोध तब भी मिला था जब वह इस साल…
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में है। कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले से लेकर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, मूवी माफिया और ड्रग जैसे मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रख रही है। वहीं अब कंगना रनौत ने इस बात का खुलासा किया है कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस नहीं लौटने की धमकी दी है। कंगना रनौत इस बयान के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट किया-‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली…
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान चीन सीमा की स्थिति का फायदा उठाते हुए किसी भी तरह के दुस्साहस का प्रयास कर सकता है लेकिन हम इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। साथ ही भारत के खिलाफ चीन की आक्रामक गतिविधियों को देखा जा रहा है लेकिन हम इन सबसे उपयुक्त तरीके से निपटने में सक्षम हैं। सीडीएस जनरल बिपिन रावत गुरुवार को अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी फोरम के तीसरे वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस वेबिनार में कोहेन समूह के अध्यक्ष और सीईओ विलियम एस. कोहेन भी शामिल हुए।…
