Author: shivam kumar

एलओसी पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिस वजह से कई सेक्टर्स में पिछले कुछ दिनों से गोलाबारी जारी है। इस बीच बुधवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से राजोरी के केरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जिसमें सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गए। एलओसी के कई सेक्टर्स में रुक-रुक का गोलाबारी जारी है। भारत की ओर से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जम्मू के राजोरी जिले में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 37 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 78 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 37,69,524 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1045 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 66,333 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,01,282 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 29,019,09 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का…

Read More

वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। राज्य के वाणिज्य कर मंत्री टीएस सिंह देव ने जहां केंद्र पर राज्य का राजस्व लेने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री संघीय ढांचे का अपमान कर रहे हैं।  छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार की उस सलाह को ठुकरा दिया है जिसमें कर्ज लेकर नुकसान की भरपाई करने का विकल्प दिया गया है। मंगलवार को केंद्रीय वित्त सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के वित्त सचिव से बात की। राज्य के वित्त विभाग के अपर मुख्य…

Read More

 सिक्किम सरकार ने राज्य के बाहर से सिक्किम में प्रवेश के संबंध में एक नई निर्देशिका जारी की है। सिक्किम के स्थायी निवासी, जिनके पास सिक्किम में घर हैं और जो पिछले दो साल से राज्य में किराए के मकान में रह रहे हैं, अब उन्हें सिक्किम में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है यदि वे राज्य से कहीं बाहर फंसे हुए हैं। लेकिन, सभी के लिए राज्य सरकार के पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त गृह एकांतवास के लिए भी निर्देशिका जारी की गई है। यदि लोगों के घरों में एकांतवास में रहने के लिए…

Read More

 पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न प्रणब मुखर्जी की अस्थियां मंगलवार देर शाम यहां हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित कर दी गईं। उनके पुत्र अभिजीत ने विधि-विधान से पूजा-पाठ करने के बाद उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। प्रणब मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया था, जिसके बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली में लोधी रोड श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने मुखाग्नि दी थी। मंगलवार देर शाम परिवार के लोग उनकी अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके साथ उनके छोटे भाई इंद्रजीत और परिवार के अन्य सदस्य…

Read More

 कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क गिरावट के साथ खुले। ओपनिंग सेशन में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.82 अंक यानी 0.09 प्रतिशत घटकर 38,865.98 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.70 अंक की गिरावट के साथ 11,480 पर कारोबार कर रहा है।

Read More

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बुधवार को कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल की कीमत में पिछले पखवाड़े से रुक-रुक कर बढ़ोतरी हो रही है। तेल कंपनियों ने एक दिन पहले पेट्रोल के दाम में इजाफा किया था, लेकिन आज इसके दाम में बदलाव नहीं किया है। यदि डीजल की बात करें तो इसकी कीमत में पिछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। इन दिनों अंतरराष्‍ट्रीय ईंधन बाजार में इन दिनों कच्‍चे तेल की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और…

Read More

भारत स्थिति चीनी दूतावास ने कहा है कि भारतीय सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अलग-अलग जगहों से अवैध तरीक़े से सीमा पार की है. चीनी दूतावास ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. दूतावास का कहना है, ”चीन ने औपचारिक तरीके से भारत से सीमावर्ती सैनिकों को नियंत्रित करने का आग्रह किया है.” साथ ही चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट भी डाला है जिसमें बताया गया है कि दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने भारत-चीन सीमा स्थिति को लेकर मीडिया को ये जानकारी दी है. उनसे भारतीय सैनिकों के पंन्गोंग त्सो के दक्षिणी किनारे पर…

Read More

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के प्लेयर्स सुरेश रैना यूएई से अचानक वापस लौट आए, जिसके बाद आईपीएल और सीएसके के फैंस में हड़कंप सा मच गया। सुरेश रैना के स्वदेश लौटने को लेकर कई तरह की थ्योरियां सामने आई, इसमें एक उनके अंकल पर हुए जानलेवा हमले की बात भी शामिल थी। सुरेश रैना के अंकल पर हुए हमले के बाद उनके फूफा की जान चली गई, वहीं उनके कजिन भाई और बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है। कल रात सुरेश रैना के कजिन भाई की भी मौत हो गई है, जिसके बाद सुरेश रैना ने इसको लेकर ट्वीट…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत व मां संध्या से पूछताछ कर रही है। इस मामले में सीबीआई रिया से चार दिनों में 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर नीरज, सिद्धार्थ, केशव, रजत मेवाती को आज भी बुलाया गया है। रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में मीडिया पर मामला भी दर्ज करवाया है। रिया ने पुलिस से कहा कि मीडिया उनके रास्ते में न आए। वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। मीडिया भी संवैधानिक परिधि में रहकर इस मामले में अपना काम करें।…

Read More

 देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। इस क्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया है। साथ ही उन्होंने कोरोना संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए जारी किए गए राहत पैकेज को ‘हाथी का दांत’ बताया है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज से 6 महीने पहले राहुल…

Read More