Author: shivam kumar

 चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध के बीच सशस्त्र बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सैन्य मामलों के विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स) ने एक नई एयर डिफेंस कमांड (एडीसी) गठित करने का फैसला लिया है। इसकी घोषणा देश के पहले सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने पद संभालने के बाद इसी साल जनवरी में की थी। इसके तहत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अक्‍टूबर माह तक नई एयर डिफेंस कमांड गठित की जा सकती है। इसके बनने के बाद पूरे देश के एयर डिफेंस को यही एयर डिफेंस कमांड संचालित करेगा। इस एयर डिफेंस कमांड…

Read More

एनआईए की एक टीम शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की पहुंची और यहां रह रही खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के शीर्ष नेता के दाहिने हाथ गुगनी ग्रेवाल को हथियार सप्लाई करने वाले आशीष कुमार की मुंहबोली बहन से पूछताछ की। करीब छह महीने पहले यूपी एटीएस ने हथियार सप्लाई करने के एक मामले में आरोपी आशीष कुमार को रुड़की स्थित जादूगर रोड से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन थाना कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ एनआईए ने भी आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी सिलसिले में आज एनआईए के डिप्टी एसपी…

Read More

 भारतीय क्षेत्र के लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर दावा जताने वाली नेपाल सरकार अपने सीमांत गांवों छांगरू और टिंकर के बाशिंदों को राशन नहीं पहुंचा पा रही है। इसे लेकर छांगरू और टिंकर के लोगों में नेपाल सरकार के खिलाफ इन दिनों तीखा आक्रोश है। व्यास गांव पालिका -1, छांगरू के जगत प्रताप ऐतवाल बताते हैं कि जुलाई में सरकार ने छांगरू और टिंकर गांवों में करीब 200 क्विंटल रसद सामग्री भिजवाई थी। उस समय नेपाल सरकार के खाद्य प्रबंधन और ट्रेडिंग कंपनी ने अनुबंध के माध्यम से छांगरू में 117 और टिंकर में 70 घरों में रसद भिजवाई गई।…

Read More

 केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद के भारत की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर भारत बेहद महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र के कृषि उत्पाद देश की आर्थिक गति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड (एनईआरएएमएसी) के अधिकारियों, किसानों के समूहों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों की एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा कि कोविड के बाद के दौर ने पूर्वोत्तर के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान किया है क्योंकि अधिकांश अंशधारक और उद्योग घराने नयी संभावनाओं को तलाशने के लिए इस क्षेत्र की ओर ही…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) को जल्दबाजी में नहीं लिया जाना चाहिए। श्री सोरेन ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा की, और कहा कि NEET और JEE की परीक्षा होनी चाहिए, लेकिन जल्दबाजी की जा रही थी। झारखंड में बहुत कम केंद्र हैं। छात्रों को ठहराने के लिए होटल और बसों की जरूरत होगी। वर्तमान में यह पर्याप्त नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री ने…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देश में 33 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाले कोरोना वायरस से निपटने के लिए निष्पक्ष और समावेशी कोविड वैक्सीन पहुंच रणनीति नहीं बनाने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, एक निष्पक्ष और समावेशी कोविड वैक्सीन पहुंच की रणनीति अब तक होनी चाहिए थी लेकिन अभी भी इसके कोई संकेत नहीं हैं। भारत सरकार की लापरवाही चिंताजनक है। वहीं इसके पहले14 अगस्त को, कांग्रेस सांसद ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा…

Read More

बिहार पुलिस में अगर आप काम करते हैं और आपकी उम्र 50 साल पार कर गई है तो बिहार सरकार की नजर में आप बेकार है. आपकी छंटनी जल्द ही होने वाली है. इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सरकार के आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया है. सरकार का आदेश नहीं ये है तुगलकी फरमान एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में सरकार के आदेश के तहत पत्र निर्गत कर के 50 साल से अधिक उम्र के अनुभवी पुलिसकर्मियों को अयोग घोषित करके सेवा से हटाने का…

Read More

देश में एक दिन में कोरोना के एक बार फिर रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 75,760 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 33 लाख से अधिक हो गया है। नए संक्रमितों की संख्या दर्ज किए जाने के बाद कुल कोरोना वायरस के 33,10,234 मामले हो गए हैं। 24 घंटे में 1,023 मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 60,472 हो गई है। हालांकि, कुल मामलों में से 25,23,771 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी बढ़कर 76.24 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि कोविड-19 से मृत्यु…

Read More

दिल्ली में इस्लामिक स्टेट ऑफस खुरासन प्राविंस (ISKP)के आतंकी (Terrorist) अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीन (Mustakin) की गिरफ्तारी के बाद अब कई कड़ियां खुलकर सामने आ रही है। दिल्ली में आतंक फैलाने के लिए उसने ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) का सहारा लिया था। वे विस्फोट का सामान जुटाने और तैयारी करने के लिए कोरियर के जरिए सामान मंगवा रहा था और सभी सामानों का पेमेंट क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आगे कई सवाल उड़ते हैं जैसे अगर उसके पास कोई नौकरी नहीं थी तो उसके बैंक खाते में पैसा कहां से आया, यह…

Read More

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान हैं। विराट ने इस गुड-न्यूज को शेयर करते हुए जो…

Read More

मंत्रालयों की संसदीय समितियों की बैठकों में होने वाली चर्चाओं की जानकारी लीक होने को लेकर राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू खासा नाराज हैं। उन्होंने संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर संसद में पेश होने से पहले किसी भी तरह की जानकारी के मीडिया में लीक होने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। नायडू ने कहा है कि सदन में मौजूद समिति की रिपोर्ट से पहले कोई भी जानकारी मीडिया में लीक नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा है कि इस तरह की गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सदन के विशेषाधिकार हनन का मामला चलाया जा सकता…

Read More