कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देश में 33 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाले कोरोना वायरस से निपटने के लिए निष्पक्ष और समावेशी कोविड वैक्सीन पहुंच रणनीति नहीं बनाने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, एक निष्पक्ष और समावेशी कोविड वैक्सीन पहुंच की रणनीति अब तक होनी चाहिए थी लेकिन अभी भी इसके कोई संकेत नहीं हैं। भारत सरकार की लापरवाही चिंताजनक है। वहीं इसके पहले14 अगस्त को, कांग्रेस सांसद ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा…
Author: shivam kumar
बिहार पुलिस में अगर आप काम करते हैं और आपकी उम्र 50 साल पार कर गई है तो बिहार सरकार की नजर में आप बेकार है. आपकी छंटनी जल्द ही होने वाली है. इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सरकार के आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया है. सरकार का आदेश नहीं ये है तुगलकी फरमान एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में सरकार के आदेश के तहत पत्र निर्गत कर के 50 साल से अधिक उम्र के अनुभवी पुलिसकर्मियों को अयोग घोषित करके सेवा से हटाने का…
देश में एक दिन में कोरोना के एक बार फिर रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 75,760 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 33 लाख से अधिक हो गया है। नए संक्रमितों की संख्या दर्ज किए जाने के बाद कुल कोरोना वायरस के 33,10,234 मामले हो गए हैं। 24 घंटे में 1,023 मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 60,472 हो गई है। हालांकि, कुल मामलों में से 25,23,771 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी बढ़कर 76.24 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि कोविड-19 से मृत्यु…
दिल्ली में इस्लामिक स्टेट ऑफस खुरासन प्राविंस (ISKP)के आतंकी (Terrorist) अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीन (Mustakin) की गिरफ्तारी के बाद अब कई कड़ियां खुलकर सामने आ रही है। दिल्ली में आतंक फैलाने के लिए उसने ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) का सहारा लिया था। वे विस्फोट का सामान जुटाने और तैयारी करने के लिए कोरियर के जरिए सामान मंगवा रहा था और सभी सामानों का पेमेंट क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आगे कई सवाल उड़ते हैं जैसे अगर उसके पास कोई नौकरी नहीं थी तो उसके बैंक खाते में पैसा कहां से आया, यह…
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान हैं। विराट ने इस गुड-न्यूज को शेयर करते हुए जो…
मंत्रालयों की संसदीय समितियों की बैठकों में होने वाली चर्चाओं की जानकारी लीक होने को लेकर राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू खासा नाराज हैं। उन्होंने संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर संसद में पेश होने से पहले किसी भी तरह की जानकारी के मीडिया में लीक होने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। नायडू ने कहा है कि सदन में मौजूद समिति की रिपोर्ट से पहले कोई भी जानकारी मीडिया में लीक नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा है कि इस तरह की गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सदन के विशेषाधिकार हनन का मामला चलाया जा सकता…
कोरोना काल में बिस्किट की खपत में तेजी से इजाफा हुआ है. वित्त वर्ष 2019-20 में मिल्क बिस्किट का बाजार बढ़कर 1800 करोड़ रुपए का हो गया. पतंजलि के बिस्किट कारोबार ने इस वित्त वर्ष में Horlicks को भी पीछे छोड़ दिया. वित्त वर्ष 2017-18 में पतंजलि का बिस्किट कारोबार 284 करोड़ रुपए का था, जो वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 442 करोड़ रुपए हो गया. पतंजलि ने घी, शहद, टूथपेस्ट, च्वनप्राश और बिस्किट श्रेणी में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाया है. आपको बता दें कि ब्रिटानिया का मिल्क बिस्किट अभी भी मार्केट लीडर है, हालांकि उसकी बाजार हिस्सेदारी मामूली…
अहमदाबाद की एक महिला को 124 दिन में दोबारा कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इस खबर से हड़कंप मच गया है। महिला के सैंपल को शोध करने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। गुजरात में मार्च-अप्रैल में दानिलिमडा क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बना था। उस समय यहां रहने वाले दंपति ने कोरोना परीक्षण कराया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 18 अप्रैल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए। पति-पत्नी का आठ दिन बाद पुन: परीक्षण किया गया। पत्नी की रिपोर्ट नकारात्मक आई और उसे 27 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। पति 25 दिन बाद छुट्टी…
हाल में मनोनीत किए गए कर्नाटक बीजेपी के विधानपरिषद सदस्य ए एच विश्वनाथ ने पार्टी के रुख के विपरीत बुधवार को 18वीं शताब्दी के मैसूर के विवादास्पद शासक टीपू सुल्तान को ‘‘माटी का पुत्र’’ बताया जिन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. विश्वनाथ गत वर्ष कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के खिलाफ बगावत करने के बाद बीजेपी के पाले में चले गए थे. विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ दक्षिण में टीपू सुल्तान थे … ये वे लोग हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए बिगुल बजाया था, इसी तरह संगोली रायन्ना (18 वीं शताब्दी के योद्धा और कित्तूर में स्वतंत्रता…
कॉम्बेट ड्रोन, फाइटर जेट्स, सबमरीन, टैंक और तोप पाकिस्तान को मुहैया कराने के बाद चीन अब पाकिस्तानी सेना को अपने बताए ‘रास्ते’ पर चलाने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अब अपने मिसाइल सिस्टम्स के नेविगेशन के लिए चीन के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, बेदू (बेइदूओ) का इस्तेमाल करने जा रही है. पाकिस्तानी सेना दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस का इस्तेमाल बंद करने जा रही है. एबीपी न्यूज आज आपको बताने जा रहा है कि आखिर पाकिस्तानी सेना को जीपीएस सिस्टम से क्या डर सता रहा है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी…
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान सभी समझौतों और सहमतियों का सम्मान करते हुए और एकतरफा ढंग से यथास्थिति में बदलाव का प्रयास किये बिना ही प्रतिपादित किया जाना चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे पर भारत का रूख स्पष्ट किया. जयशंकर ने लद्दाख की स्थिति को 1962 के संघर्ष के बाद सबसे गंभीर बताया और कहा कि दोनों पक्षों की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी अभूतपूर्व है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सीमा स्थितियों का समाधान कूटनीति के जरिए हुआ. अपनी…
