कांग्रेस के भीतर कुछ दिनों से भयंकर लड़ाई चल रही है, अब गांधी परिवार और वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी कार्यसमिति की बैठक में भी दिखाई दे रही है। राहुल गांधी ने पार्टी में नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी को लिखने वाले वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया। राहुल ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ है। गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को मनाने के लिए सोनिया गांधी को खुद आगे आना होगा। खबर है कि सोनिया गांधी ने आजाद से फोन पर काफी…
Author: shivam kumar
भारत में कोविड-19 के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32.34 लाख हो गए हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में से 24,67,758 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है। अभी 7,07,267 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल 32,34,474 मामलों का 21.86 प्रतिशत है। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और एक दिन में 67 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं हालांकि…
बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) ने बीते मंगलवार को संपत्ति के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि पति की संपत्ति पर दावा करने का हक सिर्फ उसकी पहली पत्नी को है। ऐसे में अगर किसी की दो पत्नी हैं और दोनों ही पति की संपत्ति पर दावा करती है तो उस स्थिति में सिर्फ पहली ही पत्नी का अधिकार कानूनी माना जाएगा, लेकिन धन दोनों के बच्चों को मिलेगा।
नई दिल्ली : देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. राहुल गांधी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि ध्यान भटकाने से नहीं, बल्कि खर्च बढ़ाने और गरीबों के हाथों में पैसे देने से अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी. राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया है ? राहुल ने आज सुबह ट्वीट किया, ”जिस बारे में मैं महीनों से आगाह कर रहा था उसकी पुष्टि आरबीआई ने की है. सरकार को अब ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, कर्ज देने की…
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब चीनी हेलीकॉप्टरों की गतिविधियों के मद्देनजर भारतीय वायुसेना ने ऊंचाई पर कंधे से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा मिसाइलों से लैस सैनिकों को तैनात किया है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘रूसी मूल के इगला हवाई रक्षा प्रणाली से लैस भारतीय सैनिकों को सीमा पर महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात किया गया है ताकि दुश्मन के भारतीय सीमा के अदंर दाखिल होने वाले किसी भी विमान पर नजर रखी जा सके।’ रूसी मूल की वायु रक्षा प्रणालियों का उपयोग भारतीय सेना और वायुसेना दोनों द्वारा किया…
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के मोबाइल बिल से पता चला है कि उनके फोन का इस्तेमाल सुशांत की मृत्यु के बाद 15 जून और 17 जून को किया गया था। इस पर एक कॉल आई और इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया, जिसने बाद में अभिनेता की मौत के लिंक पर सवाल उठाए। हालांकि, मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालवणी पुलिस ने अपनी जांच के दौरान फोन को सक्रिय कर दिया था और कहा था कि इसमें कोई फाउल प्ले शामिल नहीं है। सुशांत की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मरोल…
सुप्रीम कोर्ट ने विवादित ट्वीट्स को लेकर अवमानना के दोषी ठहराए गए प्रशांत भूषण की सज़ा के बारे में अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है. प्रशांत भूषण ने अपने दो ट्वीट्स में सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश पर टिप्पणी की थी जिसके लिए अदालत ने 14 अगस्त को उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया था. मंगलवार को उन्हें सज़ा सुनाने का दिन तय किया गया था जिसके पहले सुनवाई हुई और अब अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से ये पूछा कि आपकी राय में क्या…
पुलवामा आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है। इसके अलावा चार्जशीट में मारे गए आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक, आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और पाकिस्तान से सक्रिय अन्य आतंकवादी कमांडर के नाम भी शामिल हैं। ये सभी नाम अब तक गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के अलावा शामिल किए गए हैं। एनआईए के एक अधिकारी ने कि बताया, “पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में एजेंसी जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में छह गिरफ्तार आरोपियों और अजहर, असगर, उनके मारे गए रिश्तेदार…
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन की तबीयत खराब होती जा रही है। इसलिए उनके बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि अभी उनका इलाज रांची स्थि मेदांता अस्पताल में चल रहा है। जांच के दौरान उनके फेफड़े में संक्रमण का पता चला है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर दु:ख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा है, ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में इमारत गिरने और जनहानि की खबरें विचलित करने वाली हैं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं दुर्घटना के शिकार लोगों के साथ हैं।’ राष्ट्रपति ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा, ‘मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी और एनडीआरएफ की टीमें…
भारत में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। भारत में अभी कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 32 लाख के करीब पहुंच रहे हैं। इस बीच राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी रेट बेहतर हुई है। कोरोना के 24 लाख से ज्यादा मरीज अब ठीक हो चुके हैं। इसी बीच अब अनलॉक-4 की प्रकिया शुरू होने जा रही है। इस बार दिवाली से पहले अंदाजा लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण बाधित हुई कई सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। इनमें मेट्रो, फिल्मों का प्रोडक्शन, हवाई यात्रा, मूवी हॉल्स आदि खुलने की आशंका…
