Author: shivam kumar

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले मामले में मंगलवार दोपहर को चार्जशीट दायर करेगी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल राउत असगर, आतंकी संगठन के कई अन्य कमांडरों का नाम शामिल होगा। एनआईए के अधिकारी चार्जशीट दाखिल करने के लिए कोर्ट पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर बम विस्फोट में शामिल होने के आरोप में सात गिरफ्तार किए गए हैं। भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर पहुंचाने वाले हमले में 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान शहीद हुए थे। 5,000 से अधिक पन्नों…

Read More

कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं सामूहिक नेतृत्व की पैरवी करते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं में शामिल कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि यह किसी पद के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने ट्वीट किया, ”यह पद के लिए नहीं है। यह मेरे देश के लिए है, जो सबसे ज्यादा महत्व रखता है।” गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिब्बल ने यह टिप्पणी उस वक्त की है कि जब एक दिन पहले ही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी की एक कथित…

Read More

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में सोनिया गांधी को एकबार फिर अगली व्यवस्था होने तक पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है. सोमवार का दिन कांग्रेस में लंबी बैठक, तनातनी, आरोप-प्रत्यारोप का रहा लेकिन पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव फिर भी नहीं हो सका. संभव है कि पार्टी अगले छह महीने अधिवेशन बुलाए और उस वक़्त पार्टी का अध्यक्ष चुना जाए. लेकिन सोमवार की बैठक कई मायनों में ख़ास रही. शायद यह पहला मौक़ा रहा जब राहुल गांधी के एक कथित बयान पर पार्टी के बड़े नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर सफ़ाई दी और उनकी बात का खंडन भी किया. हालांकि बाद…

Read More

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से इन दिनों भारत (India) समेत दुनिया (World) के कई देश जूझ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में 60,975 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 31 लाख के मार्क को पार कर गई है. 24 घंटों में 848 लोगों की मौत हुई है. अब देश में कोविड 19 के 31,67,324 केस हो गए हैं. जिसमें से 7,04,348 एक्टिव केस जबकि 24,04,585 रिकवर्ड मामले हैं. देश में 58 हज़ार 390 लोगों की कोरोनावायरस के चलते मौत हुई है. जॉन्स हॉपकिंस…

Read More

काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी (Jagdish Chaudhary) का निधन हो गया है. वह 55 वर्ष के थे. मंगलवार सुबह 9 बजे उनका निधन हुआ. उनकी कई महीनों से घाव के कारण हालत बिगड़ी हुई थी. बता दें कि जगदीश चौधरी 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चुनाव प्रस्तावकों में शामिल रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के डोम राजा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे आदरणीय डोम राजा जगदीश चौधरी जी का निधन. सादर नमन. डोम राजा केवल…

Read More

अमेजन प्राइम वीडियो ने सोमवार को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘मिर्जापुर 2’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होगा। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येन्दु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग नजर आएंगे। इस सीरीज को एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जिसे गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने निर्देशित किया है। यह दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च होगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर ‘मिर्जापुर 2’ का टीजर शेयर कर लिखा-‘मिर्जापुर…

Read More

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के आगामी सीजन की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीर शेयर की है। अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर वापस लौटने के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने अत्याधिक सावधानी के साथ शो की शूटिंग शुरू कर दी है। 77 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ जानकारी साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर केबीसी के सेट से कोलाज शेयर किया है, जिसमें…

Read More

अभिनेता सोनू सूद मजदूरों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं। अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक जॉब पोर्टल प्रवासी रोजगार शुरू किया है। हाल में सोनू ने जॉब पोर्टल के माध्यम से करीब 20 हजार मजदूरों को नौकरी दिलवाई। अब उनके रहने का व्यवस्था भी करेंगे। सोनू सूद ने सोमवार को कहा कि वे उन 20,000 श्रमिकों को आवास प्रदान करेंगे, जिन्होंने नोएडा में एक गारमेंट कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया है। उन्होंने यह जानकारी टि्वटर पर दी है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने काम के वजह से इन दिनों सुर्खियों…

Read More

 पार्टी नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के बीच अब नेताओं के मध्य मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राहुल गांधी के ‘भाजपा से सांठ-गांठ’ वाले बयान पर जमकर हंगामा हुआ। कपिल सिब्बल और गुलामनबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने तो नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए तन-मन से जुड़ने के बाद भी आरोप लग रहे हैं।   कपिल सिब्बल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘’राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा के साथ सांठ-गांठ है। जबकि हमने राजस्थान हाई कोर्ट में पार्टी को सफलता दिलाई। मणिपुर में भाजपा…

Read More

केंद्र सरकार ने पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने कारोबारियों को राहत देते हुए 40 लाख रुपये सालाना टर्नओवर तक वाले कारोबार को जीएसटी से मुक्त कर दिया है। वित्‍त मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वित्‍त मंत्रालय ने जीएसटी से कारोबार जगत को हुए फायदे को लेकर जारी सिलसिलेवार ट्वीट में अपनी उपलब्धियां भी गिनाई है। मंत्रालय ने 1.5 करोड़ रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले कारोबार को कम्पोजिट स्कीम का चुनाव कर सिर्फ 1 फीसदी टैक्स देने का विकल्प दिया है। इससे पहले…

Read More

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की गहन जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एसआईटी सोमवार को चौथे दिन भी पूरी मुस्तैदी से कर रही है। एक टीम अंधेरी स्थित वाटरस्टोन रिसोर्ट पर पहुंची है और एक अन्य टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर सुशांत के रुम मेट सिद्धार्थ पिठानी से आज फिर पूछताछ कर रही है। यहां सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी, सीए रजत मेवाती को भी बुला रखा है। साथ ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है जिसके लिए सवालों की लम्बी फेहरिश्त तैयार करके सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए…

Read More