भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में मुस्तैदी बढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अब पंजाब के रास्ते घुसपैठ शुरू कर दी है। बीएसएफ ने शुक्रवार की रात तरनतारन के खेमकरण सेक्टर से पाकिस्तानी घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान द्वारा भारत में प्रवेश करने के लिए पिछले कुछ समय से पंजाब के माध्यम से भारत में घुसपैठ का प्रयास किया जा रहा है। पठानकोट सेक्टर में आतंकी हमला किए जाने के बाद शनिवार की सुबह पाक घुसपैठियों ने खेमकरण सेक्टर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया। बीएसएफ के…
Author: shivam kumar
जिले की रायसिंहनगर तहसील में शनिवार को आर्मी का ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि 4 अन्य जवान घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर जवानों को गंगानगर रेफर किया गया है। गड्ढे में ट्रक फंसने के कारण हादसा हुआ। रायसिंहनगर-श्रीविजयनगर रोड पर हादसा शनिवार सुबह 10 बजे हुआ। सतजण्डा गांव के पास से गुजर रहा लालगढ़ आर्मी का ट्रक गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से सेना के चालक आंध्र प्रदेश निवासी किशनवी की मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार 4 अन्य जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान का पैर कट गया है।…
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. दो कुकर में 15 किलो आईईडी के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया. धौलाकुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर बीती रात ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. लंबी कार्रवाई के बाद स्पेशल सेल ने आर्मी पब्लिक स्कूल के पास से उस आतंकी को धर दबोचा. फिर आतंकी से आईईडी बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया. स्पेशल सेल और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड आईईडी को लेकर बुद्धा जयंती पार्क पहुंच गई. डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी तैनात…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत में इजाफा जारी है। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया है। हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 21 दिनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ देशभर में पेट्रोल महंगा हुआ है। बीते एक हफ्ते में छह किस्तों में पेट्रोल की कीमत में 92 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली…
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) की टीम ने तकरीबन दस घंटे तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस की क्लास ली। इस दौरान सीबीआई ने मुंबई पुलिस के डिसीपी अभिषेख त्र्यंबके से भी पूछताछ की । इसी दौरान सीबीआई की दूसरी टीम ने सुशांत सिंह के कुक नीरज सिंह से भी मैराथन पूछताछ की है। सीबीआई की टीम शनिवार को इस मामले में सुशांत के दूसरे कुक के साथ अन्य नौकरों से भी पूछताछ करने वाली है। साथ ही सीबीआई ने सुशांत के मित्र महेश शेट्टी को भी पूछताछ के…
एनसीईआरटी की किताबों को अवैध रूप से छापकर सप्लाई करने को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गिरोह सक्रिय है। मेरठ में छापे के बाद मिली जानकारी से शुक्रवार देररात अमरोहा जनपद के गजरौला में छापेमारी में 25 करोड़ रुपये कीमत की एनसीईआरटी की किताबें बरामद हुई। एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने मेरठ के मोहकमपुर में छापा मारकर 35 करोड़ रुपये कीमत की एनसीईआरटी की किताबें बरामद हुई। इस धंधे में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता और उनका भतीजा सचिन गुप्ता साझीदार है। जिस गोदाम में किताबें मिली, वह सचिन गुप्ता का है। मौके से पकड़े गए कर्मचारियों से पूछताछ…
साहित्य, संस्कृति, सरोकार और औद्योगिक विकास के लिए देशभर में चर्चित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि तथा बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि बेगूसराय ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। बेगूसराय के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाकर समाज को बदलने में लगे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी को स्पेशल कैटेगरी में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2020 से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए देशभर से 157 शिक्षकों का चयन कर केेन्द्र को भेजा गया था। सिलेक्शन कमिटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर विभिन्न तय मानकों की समीक्षा करते हुए…
भारत-पाक सीमा पर स्थित पंजाब के तरनतारन जिला में पुलिस व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस एजंसी को सीमावर्ती क्षेत्र खेमकरण सैक्टर में आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिसके चलते बीएसएफ के साथ संपर्क करते हुए पंजाब पुलिस द्वारा यहां पिछले दो दिन से सर्च की जा रही थी। शनिवार तड़के करीब तीन बजे खेमकरण सैक्टर में करीब एक घंटा चली मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त ओर उनके भारत कनैक्शन को लेकर जांच की जा…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 30 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार 878 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 29, 75, 702 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 945 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 55,794 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,97,338 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में 63,631 मरीज…
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) की दो टीमों ने जांच के पहले दिन अलग-अलग जगहों पर अपना काम शुरू किया। एक टीम ने पुलिस महकमे के जांच अधिकारियों से बात की तो दूसरी टीम ने सुशांत के घर पर खाना बनाने वाले कुक नीरज से पूछताछ की। तकरीबन दस घंटे तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस की क्लास ली। इस दौरान सीबीआई ने मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेख त्र्यंबके से भी पूछताछ की। सीबीआई की दूसरी टीम ने सुशांत सिंह के कुक नीरज सिंह से मैराथन पूछताछ में घटना वाले दिन के…
पाकिस्तान (Pakistan) की जेल में कैद कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) के मुकदमे के लिए भारत ने अपना वकील भेजे जाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान में जाधव के लिए समीक्षा याचिका का दरवाजा अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) से आए फैसले के दबाव के कारण खोला है। लेकिन पाकिस्तान ने अभी जाधव के लिए न्याय की स्थिति नहीं बनाई हैं। पाकिस्तान ने अभी तक भारत को जाधव केस जुड़े कोई कागजात नहीं दिए हैं। जाधव मामले भारतीय वकील मुहैया कराने की मांग कुलभूषण जाधव मामले में विदेश मंत्रालय के मुताबिक आईसीजीए निर्णय के…
