Author: shivam kumar

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार 652 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 28, 36, 926 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 977 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 53,866 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,86,395 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में 58794 मरीज ठीक…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों नेता उन्हें याद कर रहे हैं। इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने राजधानी दिल्ली के राजघाट स्थित वीर भूमि पहुंचे। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर भी रिजर्व गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे। इस दौरान उन्होंने की आपको पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आप जैसे दूरदृष्टा और उदार इंसान का बेटा होना गर्व की बात है। पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, “राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।” पिता की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर एक बेटे के रूप में खुद को भाग्यशाली बताते हुए राहुल ने…

Read More

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) सीबीआई जांच का स्वागत किया है। शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई जांच को पूरा सहयोग देगी। शरद पवार ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत सिंह मौत प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दिया है। इसका स्वागत है और राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी। शरद पवार ने कहा कि इस मामले की जांच डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मामले की जांच के जैसे नहीं होनी चाहिए। डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की सीबीआई जांच सीबीआई को 2014…

Read More

त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) ट्रायल के आधार पर थुलम में मासिक पूजा के दौरान सबरीमाला मंदिर में भक्तों के प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। यह मन्दिर में भक्तों को प्रवेश देने की टीडीबी की योजना का हिस्सा है। टीडीबी का मानना ​​है कि यदि मुख्यमंत्री की ओर से इसको अनुमति मिल जाती है, तो ट्रायल के तौर पर तीर्थयात्रियों के प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। ट्रायल के दौरान प्रविष्टि से पहले टीडीबी भी नईलककल मेंं ट्रायल की योजना बना रहा है। हालांकि, यह एक चुनौती होगी। कोरोनोवायरस महामारी के कारण मीरम में मासिक पूजा के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर उन्हें याद किया।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।’ उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त,1944 को हुआ था। वह देश के 9वें प्रधानमंत्री थे। 21 मई 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या हो गई थी।

Read More

लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिक अन्य स्वरोजगार के साथ-साथ मधुमक्खी पालन कर आत्मनिर्भरता की राह अपनाएंगे। मधुमक्खी पालन से ना सिर्फ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता होगी। बल्कि शहद (मधु) के लिए भी बेगूसराय के लोगों को बाहरी कंपनियों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर उत्पादित शुद्ध शहद लोगों को सस्ते दाम पर उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को पूरा करने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत बेगूसराय के कृषि विज्ञान केंद्र खोदाबंदपुर श्रमिकों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। पहले चरण 35 लोगों को इसका…

Read More

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 41वीं बैठक 27 अगस्‍त को हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यों को राजस्व क्षतिपूर्ति देने के लिए ये बैठक बुलाई गई है। हालांकि जीएसटी परिषद की पूर्ण बैठक 19 सितंबर को होगी, जिसका एजेंडा अभी तय होना है।  सूत्रों ने बताया कि जीएसटी परिषद की 41वी बैठक का एकमात्र एजेंडा राज्यों की क्षतिपूर्ति का होगा। ये बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। राज्‍यों को क्षतिपूर्ति देने में आ रही दिक्‍कत और राजस्व में कमी को पूरा करने के लिए बाजार से कर्ज उठाने की वैधता पर महान्यायवादी की राय…

Read More

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की शुरूआत गिरावट से हुई है।   शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार…

Read More

तेल कंपनियों ने एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल की कीमत में फिर इजाफा किया है। हालांकि डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।  एक दिन पहले तक लगातार 3 दिनों तक पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि डीजल की कीमत लगातार 19वें दिन भी स्थिर है। अंतराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में नरमी के बावजूद तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया है।    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली…

Read More

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तनाव बरकरार रहने के बीच बुधवार से दिल्ली में शुरू हुए नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन में हिन्द महासागर में चीनी नौसेना के मंसूबों पर पानी फेरने और भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। तीन दिन तक चलने वाले सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे अपने जहाजों और विमानों को तैनात करने में सक्रिय प्रतिक्रिया के माध्यम से किसी भी चुनौती को पूरा करने के लिए नौसेना की तैयारियों पर पूरा भरोसा है।   रक्षामंत्री ने कोविड महामारी के दौरान अब तक के सबसे बड़े निकासी अभियान ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ का संचालन करने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना करते हुए कहा…

Read More