Author: shivam kumar

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ विधायक और मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को हराने का संकल्प लिया है। अनंत सिंह ने सोमवार को अपने पटना स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि वे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करेंगे और उनके लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र में…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस मुख्यालय, रांची में डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी रेंज के आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी शामिल हुए। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, सोशल मीडिया पर निगरानी और विसर्जन जुलूस को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीजीपी ने सभी जिलों में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने…

Read More

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 36 वर्षीय मालती देवी की मौत के बाद सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने और इंजेक्शन दिए जाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने झंडा चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप और जांच के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। तेज सिरदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश मार्ग निवासी मालती देवी को अचानक…

Read More

नई दिल्ली: ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट भुगतान पर Merchant Discount Rate (MDR) लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट ने फिलहाल इस व्यवस्था पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की। पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की अदालत में मामले पर आंशिक सुनवाई हुई, जिसके बाद अगली सुनवाई की तारीख तय की गई। मामला सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका (PIL) से जुड़ा है। याचिका में JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने और कुछ परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को…

Read More

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भारत ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लाइबेरिया के विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती के साथ मिलकर ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफारेर्स’ (Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers) का उद्घाटन किया। इस पहल का मकसद वाणिज्यिक जहाजरानी और नाविकों की सुरक्षा को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे में प्रमुखता से शामिल करना है। भारत और लाइबेरिया बने सह-अध्यक्ष, 25 देशों ने की भागीदारी न्यूयॉर्क में आयोजित पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में 25 देशों ने…

Read More

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी Z+ सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। सोमवार को उनके वकील अयन भट्टाचार्य ने न्यायमूर्ति कृष्ण राव के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, अदालत ने तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की और 6 अक्टूबर को मामले की सुनवाई तय की। चुनाव के बाद सुरक्षा हटाने का आरोप अभिषेक बनर्जी के वकील ने अदालत को बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले उनके मुवक्किल को Z+ सुरक्षा मिली हुई थी। आरोप है…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (JSPCB) ने मूर्ति निर्माण और विसर्जन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गाइडलाइन का उद्देश्य पूजा के दौरान जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना और विसर्जन प्रक्रिया को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान JSPCB की गाइडलाइन के अनुसार, पूजा समितियों को पर्यावरण अनुकूल सामग्री से मूर्ति बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। मूर्तियों की सजावट और रंग-रोगन में ऐसे पदार्थों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है, जिनसे जलस्रोतों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय स्तर…

Read More

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहागढ़ किले पर 18 जून को हुई रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में एक चश्मदीद गवाह का बयान सामने आया है, जिसने जांच में नया मोड़ ला दिया है। गवाह का दावा है कि उसने आरोपी चेतन चौधरी को केतन को किले की चट्टान से नीचे धक्का देते हुए अपनी आंखों से देखा था। गवाह ने 23 जून को दर्ज कराया बयान पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात चश्मदीद गवाह ने घटना के पांच दिन बाद यानी 23 जून को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। गवाह ने बताया कि वह…

Read More

काठमांडू: नेपाल में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश और तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, देशभर में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग लापता हैं और 5 अन्य घायल हुए हैं। भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान NDRRMA के मुताबिक, मरने वालों में सबसे अधिक संख्या भूस्खलन की घटनाओं में हुई है। भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग लापता हैं। वहीं, बाढ़…

Read More

रांची: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी। इसके बाद झारखंड के बैंक कर्मचारी संगठनों को अपनी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद जगी है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी यूनियनें लंबे समय से बातचीत की मांग कर रही हैं। प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बैंकिंग सेवाओं पर…

Read More