काठमांडू: नेपाल में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश और तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, देशभर में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग लापता हैं और 5 अन्य घायल हुए हैं। भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान NDRRMA के मुताबिक, मरने वालों में सबसे अधिक संख्या भूस्खलन की घटनाओं में हुई है। भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग लापता हैं। वहीं, बाढ़…
Author: shivam kumar
रांची: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी। इसके बाद झारखंड के बैंक कर्मचारी संगठनों को अपनी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद जगी है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी यूनियनें लंबे समय से बातचीत की मांग कर रही हैं। प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बैंकिंग सेवाओं पर…
नई दिल्ली। देश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब समेत करीब 20 राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका जताई है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी…
पश्चिमी सिंहभूम: व्यक्तिगत ऋण की पूरी राशि चुकाने के बाद भी बैंक खाते से अतिरिक्त रकम काटना यस बैंक को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पश्चिमी सिंहभूम ने चाईबासा के टुंगरी निवासी उपभोक्ता बिजन कुमार पोद्दार की शिकायत पर बैंक के खिलाफ एकतरफा फैसला सुनाया है। आयोग ने बैंक को अतिरिक्त वसूली गई 41,384 रुपये की राशि वापस करने का आदेश दिया है। आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बैंक को इस रकम पर शिकायत दर्ज करने की तारीख से वास्तविक भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का भी निर्देश दिया है। 1.67 लाख रुपये…
-चार अब भी फरार; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज बरवाडीह। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला नेशनल पार्क में पांच जंगली चीतलों के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 27 सितंबर की बतायी जा रही है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद शिकार से जुड़े गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में कुल सात लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आयी है, जिनमें चार आरोपित अब भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र में पांच चीतलों के…
भागलपुर। बिहार की महत्वाकांक्षी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सड़क के कुछ हिस्सों में बड़ी दरारें दिखाई देने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सड़क पर दरारों की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने प्रभावित हिस्से का निरीक्षण कर दरारों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम ने मौके पर किया निरीक्षण NHAI की विशेष…
रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से SIR को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। साहू ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का हवाला देते हुए कांग्रेस के आरोपों पर सवाल खड़े किए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया जिक्र आदित्य साहू ने कहा कि SIR की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं। उनके मुताबिक, अदालत ने प्रक्रिया…
रांची। राजधानी रांची के तिरिल स्थित CRPF कैंप में ड्यूटी के दौरान एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है। वह CRPF में हवलदार के पद पर तैनात थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित CRPF कैंप की है। बताया गया कि भुवनेश्वर पाल ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने…
गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में गौहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। समाजशास्त्र की छात्रा का शव धरापुर के एक होमस्टे में मिला। पुलिस ने उसके साथ मौजूद 26 वर्षीय आशिक अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मौत की परिस्थितियों और आरोपी के दावे की जांच कर रही है। होमस्टे में बेहोश मिली थी छात्रा पुलिस के मुताबिक, निमिषा और आशिक अली शुक्रवार रात धरापुर स्थित एक होमस्टे में ठहरे थे। शनिवार तड़के निमिषा को गंभीर हालत में गरल प्राथमिक स्वास्थ्य…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM-S) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों से आने वाले सांसदों को महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के दौरान पर्याप्त समय देने के अनुरोध पर कार्रवाई की मांग की है। 5 अगस्त की NDA सांसदों की बैठक में उठा था मुद्दा मांझी ने अपने पत्र में बताया कि 5 अगस्त को उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुई ‘NDA सांसद समूह संवाद बैठक’ में मध्य प्रदेश के खरगोन से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने यह मुद्दा उठाया था।…
लखनऊ: वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के फरवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस विक्रम नाथ देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) का पद संभालेंगे। 10 फरवरी 2027 को शपथ लेने वाले जस्टिस नाथ का कार्यकाल करीब सात महीने का होगा। वे 23 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस विक्रम नाथ का जन्म 24 सितंबर 1962 को हुआ था। उनका उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। उन्होंने 1986 में लखनऊ विश्वविद्यालय के शिया पीजी कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की थी। अगले साल यानी 1987 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में वकील के तौर पर पंजीकरण…
