Author: shivam kumar

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए तीन फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। आम लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। अंतिम प्रवेश शाम 5ः15 बजे तक होगा। रखरखाव दिवस होने के कारण प्रत्येक सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहेगा। इसके अलावा होली के अवसर पर चार मार्च को भी उद्यान बंद रहेगा। राष्ट्रपति भवन के आज जारी आधिकारिक बयान के अनुसार अमृत उद्यान में प्रवेश और बुकिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी। इच्छुक नागरिक राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर राफे कमाल से पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर न सिर्फ बिल्डर बल्कि उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर राफे कमाल ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जमीन विवाद और गैंगस्टरों की एंट्री दर्ज एफआईआर के मुताबिक, विवाद की जड़ पंडरा स्थित एक जमीन है। बिल्डर का…

Read More

गोड्डा। गोड्डा जिले के डकैता स्थित फूलों झानो राजा राज विद्यालय आज गंभीर वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। कभी पहाड़िया और आदिवासी समुदाय के करीब 300 बच्चों के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की किरण बना यह विद्यालय अब संसाधनों के अभाव में अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। इस संकट का सीधा असर यहां पढ़ने वाले मासूम बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इस विद्यालय की स्थापना दिवंगत सामाजिक और स्थानीय नेता सूर्यनारायण हांसदा ने इस सोच के साथ की थी कि आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ और वंचित वर्ग…

Read More

रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र में 9 जुलाई 2018 को गोली मारकर हुई मोइजुल अंसारी की हत्या मामले में सत्र न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए दोनों आरोपियों—सलीम अंसारी और मुकेश महतो—को ‘संदेह का लाभ’ देकर बरी कर दिया। यह फैसला पुलिस जांच की बड़ी विफलता को उजागर करता है, क्योंकि चार बार बदले गए जांच अधिकारियों में से एक तो घटनास्थल पर गए ही नहीं, किसी ने फॉरेंसिक साक्ष्य नहीं जुटाए, और कोई भी आरोपियों को अपराध से जोड़ने वाला ठोस प्रमाण अदालत के सामने पेश नहीं कर सका। घटना के अगले दिन मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी…

Read More

रांची। रांची नगर निगम ने शहर भर में बिजली के खंभों पर बिना अनुमति लगाए गए अवैध केबल तारों और ऑप्टिकल फाइबर केबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। निगम ने सभी केबल ऑपरेटरों और एजेंसियों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वे अपने तारों की वैध अनुमति के दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा करें। निगम के मुताबिक, रांची के कई इलाकों में बिजली के खंभों पर बेतरतीब ढंग से झूलते केबल तार लगे हैं, जिनसे न सिर्फ आवागमन में रुकावट पैदा हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटना का गंभीर खतरा भी बना हुआ है। इन्हीं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी प्रगति के नए शिखर छुएं, यही कामना है। प्रधानमंत्री ने आज एक्स पोस्ट पर मेघालय के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता देश-विदेश में सराही जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेघालय भविष्य में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रधानमंत्री ने मणिपुर राज्य के लोगों से कहा कि…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस ने कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापामारी कर हातिम अंसारी, बिनोद मंडल और नजरूद्दीन अंसारी को धर दबोचा। आरोपियों से 7 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों को Magicpin ऐप के नाम पर फर्जी मैसेज भेजते थे, जिसमें PhonePe में 990 रुपये का कैशबैक दिखाया जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति लालच में आकर…

Read More

रायपुर। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के भौतिक सत्यापन के बाद 60 हजार से अधिक बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। ये सभी बीपीएल कार्ड धारक इनकम टैक्स भरते हैं या टैक्स के दायरे में आते हैं। जनवरी 2026 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों की कुल संख्या 82,36,041 है, जिससे राज्य के करीब 2.73 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और प्राथमिकता वाले परिवारों की संख्या काफी…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए इसे पार्टी संगठन के लिए एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत बताया। बाबूलाल मरांडी ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए सुदृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच से झारखंड को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वह युवा झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा करने का सपना लेकर दावोस पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस प्रयास के पीछे राज्य के पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को साकार करने की भावना है। वैश्विक मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि दावोस में पहले दिन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ बेहद सकारात्मक और…

Read More

रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने हजारीबाग के चर्चित खासमहल जमीन घोटाले के आरोपी सुधीर कुमार सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुधीर कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले हजारीबाग की निचली अदालत (एसीबी कोर्ट) ने भी उनकी याचिका को नामंजूर कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने हाइकोर्ट की शरण ली थी। क्या है पूरा मामला? यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज कांड संख्या 9/25 से जुड़ा है। आरोप है कि हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त विनय कुमार चौबे…

Read More