Author: shivam kumar

रांची। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में पूर्ण स्वच्छता, हाउसकीपिंग, नगर कचरा प्रबंधन और बायोमेडिकल वेस्ट हैंडलिंग के टेंडर को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। लखनऊ की सन फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने RIMS प्रबंधन को पत्र लिखकर तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं और इसकी पुनर्समीक्षा की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, टेंडर में भाग लेने वाली 14 एजेंसियों में से केवल तीन को ही तकनीकी रूप से योग्य घोषित किया गया। आरोप है कि चयनित कंपनियां टेंडर की मूल शर्तों को पूरा नहीं करतीं। टेंडर नियमों के अनुसार पिछले तीन…

Read More

नई दिल्ली। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं और कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। डोटासरा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि झुंझुनू में एक ही दिन में 13,882 फॉर्म-7 जमा किए गए, मंडावा में 16,276, उदयपुरवाटी में 1,241 और खेतड़ी में 1,478 फॉर्म जमा हुए। पूरे राज्य में करीब…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा का सत्र कल (मंगलवार) सुबह 9.30 बजे से शुरू हाेगा। बजट का पहला सत्र पारंपरिक रूप से राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। पिछले वर्ष विधानसभा के सत्राें में राज्यपाल के अभिभाषण काे लेकर उठे विवाद के बाद सभी की इस वर नजर रहेगी। विधानसभा चुनाव के चलते यह अभिभाषण और सत्र दाेनाें ही महत्वपूर्ण हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल आरएन रवि सुबह 9.25 बजे जब राज्यपाल सचिवालय पहुंचेंगे, तब उन्हें बैंड वाद्ययंत्रों के साथ पुलिस परेड के दाैरान सलामी दी जाएगी। इसके बाद अभिभाषण देने के लिए विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल रवि का परंपरागत…

Read More

विशेष निकाय चुनाव परिणाम ने ठाकरे और पवार जैसे मजबूत ब्रांड को दिखा दिया रास्ता संसद से लेकर शहरी निकाय तक में ब्रांड मोदी और भाजपा का कोई जोड़ नहीं एशिया के सबसे बड़े नगर निगम पर कब्जा का संदेश दूर तलाक जायेगा महाराष्ट्र के नगर निकायों के चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। एशिया के सबसे बड़े नगर निगम और महाराष्ट्र की राजनीति की दशा-दिशा तय करनेवाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पहली बार भाजपा ने सफलता का परचम लहराया है। इस चुनाव परिणाम ने एक बात साफ कर दी है कि अब स्थापित…

Read More

पटना। पटना के कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रहस्यमय मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने इस घटना पर राज्य व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अलग-अलग याचिकाएं दायर कर दी हैं। मृतका गायत्री कुमारी जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना में रहकर कोचिंग कर रही थी। इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। अधिवक्ता एस.के. झा का आरोप है कि शुरू में घटना को दबाने और इसे सीधे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। हालांकि,…

Read More

रांची: झारखंड के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना’ का दायरा बढ़ाने की ऐतिहासिक तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था के तहत अब ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ को अबुआ स्वास्थ्य योजना में ही मर्ज (विलय) कर दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद पात्र लाभार्थियों को साल भर में 15 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध हो सकेगा। अधिकारियों की बैठक में बनी सहमति पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार…

Read More

रांची। रांची के पंडरा क्षेत्र में शनिवार रात हुई भीषण गोलीबारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी संजय पांडे सहित चार अन्य सहयोगियों – बबलू, रवि, अज्जू साह को धर दबोचा। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। यह घटना मान्या टावर के पास सामने आई थी, जहां संदीप और संजय गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई। एक विवादित जमीन की बिक्री से प्राप्त पैसे के बंटवारे को लेकर…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। कन्हैया ओरमांझी क्षेत्र का रहने वाला था और 22 नवंबर, 2025 की शाम से गायब था। उसकी बरामदगी के लिए गठित एसआईटी टीम सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी। रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। इस पर कोडरमा पुलिस की मदद से रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर उसे बचा लिया। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी ने की। कन्हैया के लापता होने की घटना दुखद है। वह…

Read More

एटा। उत्तर प्रदेश में जनपद एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े घर में घुस कर हत्या की वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि थाना कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम नगला प्रेमी में एक घर में रह रहे एक वृद्ध, उनकी पत्नी, बहु और नातिनी की अज्ञात हमलावार ने दिन में घर में घुसकर ईंट…

Read More

कालियाबोर (असम)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का मतदाता आज भी सुशासन चाहता है, विकास चाहता है और विकास के साथ विरासत पर समान रूप से ध्यान देने वाली सरकार को पसंद करता है इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा कर रहा है। हालिया चुनाव परिणामों का एक स्पष्ट संदेश यह भी है कि देश कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को लगातार नकार रहा है। जिस मुंबई शहर में कांग्रेस का जन्म हुआ था, वहां आज वह चौथे या पांचवें स्थान की पार्टी बनकर रह गई है। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस ने वर्षों तक शासन किया,…

Read More

लखनऊ। दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह बम होने की सूचना से एयरपाेर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्रियाें काे सुरक्षित उतार कर बम निराेधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह 08:46 बजे दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-6650) में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 09:17 बजे सुरक्षित इमरजेंसी…

Read More