रांची। विनय कुमार चौबे से जुड़े भ्रष्टाचार मामले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मंगलवार को अशोक नगर स्थित ‘प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक’ पर छापा मारकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। यह क्लिनिक निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी के स्वामित्व में है, जिसका वास्तविक संचालन उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी द्वारा किया जाता है। जांच के दौरान एसीबी को पता चला कि प्रियंका त्रिवेदी एक होमियोपैथिक डॉक्टर हैं और इस क्लिनिक से जुड़ी हुई हैं। पूछताछ में शिपिज त्रिवेदी ने बताया था कि उनकी पत्नी वहां प्रैक्टिस करती हैं।…
Author: shivam kumar
विशेष अब इस समस्या की तरफ गहराई से ध्यान देने की है आवश्यकता रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा कर रच दिया इतिहास रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक ऐसी सच्चाई पर से पर्दा उठाया है, जिस पर अंश-अंशिका के अपहरण से पहले कोई विशेष ध्यान नहीं देता था। इस साल की शुरूआत में जब धुर्वा इलाके से अंश और अंशिका रहस्यमय तरीके से लापता हुए और उसके बाद जिस तरह की संवेदनशीलता और जागरूकता सामने आयी, उससे पुलिस पर भी दबाव बढ़ा। 12 दिन बाद जब दोनों बच्चे बरामद किये गये, तब पुलिस…
– झारखंड में निवेश और ई-साइकिलों पर स्वीडन के साथ सहयोग की पहल रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेज़ेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन तथा झारखंड सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। बैठक के दौरान झारखंड और स्वीडन के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और निवेश सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। भाजपा के दीनदयाल मार्ग स्थित मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया का संचालन कर रहे मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे श्री नबीन के भाजपा के 12 वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। घोषणा होने के साथ ही वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया। उन्होंने ढोल बजा कर और नारेबाजी करके खुशी का इज़हार किया। प्रधानमंत्री मोदी…
आसनसोल। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने गंभीर अनियमितताओं के लिए देशभर के अपने विभिन्न प्लांटों में कार्यरत 21 ठेकेदार फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई अनुबंध शर्तों के उल्लंघन, फर्जी दस्तावेज जमा करने, भ्रष्ट आचरण, खराब प्रदर्शन और मजदूरों के वेतन से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों में की गई है। सेल के निर्देश के अनुसार, यह प्रतिबंध कॉरपोरेट कार्यालय सहित भिलाई, राउरकेला, बोकारो और इस्को (आईएसपी) स्टील प्लांटों के स्तर पर लगाया गया है। कई मामलों में प्रतिबंध की अवधि 2026-28 तक है, जबकि कुछ गंभीर आरोपों वाली फर्मों पर सन 2100 तक के लिए स्थायी…
दावोस (स्विट्ज़रलैंड): स्विट्ज़रलैंड के बर्फीले शहर दावोस में आयोजित हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)-2026 में इस बार झारखंड की गूंज सुनाई देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर महिला उद्यमिता और नेतृत्व से जुड़े दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सत्रों में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब झारखंड के महिला सशक्तीकरण और समावेशी विकास के मॉडल को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। 20 जनवरी को होंगे दो विशेष सत्र आज यानी 20 जनवरी को दावोस के ‘झारखंड हाउस’ में सुबह 10:30 बजे झारखंड सरकार और…
रांची। रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) की फार्मेसी इन दिनों दवाओं की भारी किल्लत से जूझ रही है। ओपीडी और इनडोर, दोनों तरह के मरीजों को डॉक्टर जांच के बाद दवाएं तो लिख रहे हैं, लेकिन अस्पताल की सरकारी डिस्पेंसरी से जरूरी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरी में बाहर से पैसे देकर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। जांच में सामने आया कि 19 जनवरी 2026 को रिम्स फार्मेसी में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एलर्जी, दर्द, खून की कमी और विटामिन से…
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मरकच्चो थाना क्षेत्र के राजारायडीह गांव में सोमवार से लापता 13 वर्षीय बालक अभिनंदन कुमार का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रकाश राणा के पुत्र के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। परिजनों के अनुसार, अभिनंदन सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास खोजबीन की, लेकिन…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद बने वैश्विक दबाव का असर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार पर साफ नजर आया। शेयर बाजार की शुरुआत भले ही मामूली गिरावट के साथ हुई, लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों में आई हल्की खरीदारी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। जल्द ही बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी हो गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए। कारोबार के पहले एक घंटे के बाद सेंसेक्स करीब 0.40 प्रतिशत और निफ्टी लगभग 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।…
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान छुट्टी रहने के कारण नियमित कारोबार नहीं हुआ, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं यूरोपीय बाजारों में भी बिकवाली का दबाव बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में तनाव की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है। ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इसी कारण…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को यहां पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में चल रही चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा संसदीय दल के साथ नितिन नबीन का नामांकन पत्र भरा गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न…
