कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी के साथ शुरुआत की है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स…
Author: shivam kumar
अगर आप बिना किसी रिस्क और नुकसान के इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे आसान तरीका है बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट। इस स्कीम में निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है और पैसे डूबने का डर भी नहीं होता है। यही कारण है कि देश में फिक्स्ड डिपोजिट यानी एफडी निवेश की सबसे लोकप्रिय स्कीम्स में से एक है। एफडी एक सुरक्षित निवेश है जहां लोगों को मेच्योरिटी पर रिटर्न की गारंटी होती है। फिक्स्ड डिपोजिट को टर्म डिपोजिट भी कहते हैं। ऐसा इसलिए कि कोई भी निवेशक पहले से तय अवधि के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराता है। ऐसे में…
अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज पांच अगस्त को संपन्न हो रहे नींव पूजन मुहूर्त में कांची पीठ का कनेक्शन प्रकाश में आया है। मंदिर के नींव में कांची पीठ द्वारा प्रदत्त शंकु को स्थापित किया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने कांची पीठ को याद करते हुए बुधवार को बकुल की लकड़ी से बने इस शंकु (पात्र) की पूजा की है। इस लंबे शंकु के अंदर जो जगह है, उसे पूजन के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने सोना-चांदी और नौ रत्न से भरा है। पूजन की यह प्रक्रिया अयोध्या के कांचीपुरम आश्रम में…
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का समारोह ऐतिहासिक है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केे प्रमुख मोहन भागवत भी सम्मिलित हो रहे हैं। रामलला दरबार को थाइलैंड के मनमोहक फूल, कहीं गेंदे के पीले फूलों की लड़ी तो कहीं रंग-बिरंगे फूल अपनी महक से सम्मोहित कर रहे हैं। गलियों में हलवाईयों की दुकानों से उठ रहे मोतीचूर और बेसन के लड्डू की महक मदहोश कर रही है। पूरी राम नगरी श्रद्धा और उल्लास के माहौल में है। नगर में कहीं रामचरित मानस का अखंड पाठ हो रहा है तो कहीं ढोलक खंजरी पर सोहर गूंज रही…
प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं का मन बदलता दिख रहा है। बीते दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रामलला में श्रद्धा भाव जताने के बाद अब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर खुशी जताई है। सोनिया गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करती हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।” उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, जो सिर्फ भारत में ही संभव है।…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का आज (बुधवार को) पुणे में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका पुणे के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि शिवाजीराव का काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इलाज के लिए लातूर के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात करीब 2 बजे उनका…
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा आयोजित श्रीराम मंदिर भूमि पूजन आज संपन्न हो जाएगा। जिसके बाद से मंदिर का निर्माण प्रारंभ माना जाएगा। मंदिर में लगने वाली भगवान प्रभु श्रीराम के बालस्वरूप से लेकर सीता हरण तक मूर्तियां भी तैयार हैं। जिसे वर्षों से कारीगर प्रतिदिन बना रहे हैं। रामसेवक पुरम के राम कथा कुंज में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप से लेकर राज्याभिषेक तक मूर्तियों का निर्माण किया जा चुका है। जो राम मंदिर परिसर क्षेत्र में यह मूर्तियां स्थापित होंगी। जिसमें भगवान श्री राम का बाल स्वरूप से लेकर सीता हरण तक की मूर्तियां…
आज करीब पांच सौ वर्षों के वनवास के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हो रहा है। प्रियंका गांधी ने भी राम के शरण में जाने की बात कही है तो राज्यसभा सांसद और राष्ट्रवादी विचारक प्रो. राकेश सिन्हा ने इस पर जोरदार हमला किया है। प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अवसरवाद का पर्याय है। शाहबानो से राम मंदिर शिलान्यास तक देश ने यहीं देखा। इसलिए आज प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं का राम राम उसी अवसरवाद की उपज नहीं है यह लोग कैसे नहीं माने? हिन्दू आतंकवाद का प्रोजेक्ट चलाने वाले और राम मंदिर…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी हर कोई बस इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। वहीं एक्टर सुशांत के निधन के 45 दिन उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद पटना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और अब तक कई खुलासे कर चुकी है। अब तक पटना पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें सुशांत…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 18 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,050 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 18,55,746 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 803 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,938 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,86,298 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 44,307 मरीज स्वस्थ हुए हैं।…
