एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी हर कोई बस इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। वहीं एक्टर सुशांत के निधन के 45 दिन उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद पटना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और अब तक कई खुलासे कर चुकी है। अब तक पटना पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें सुशांत…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 18 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,050 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 18,55,746 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 803 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,938 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,86,298 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 44,307 मरीज स्वस्थ हुए हैं।…
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति की पहली वर्षगाठ तथा पांच अगस्त को अयोध्या में नींव का पत्थर रखने के चलते आतंकियों और अलगाववादियों के हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के कारण प्रशासन ने सोमवार देर रात को श्रीनगर में कर्फ्यू घोषित कर दिया था। यह कर्फ्यू आज यानि मंगलवार को भी जारी है और बुधवार तक जारी रहेगा। श्रीनगर में कई संगठनों ने पांच अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। प्रशासन ने पूरी कश्मीर घाटी में प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन व गतिविधि…
पाक सेना ने मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल…
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उनका कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों के परामर्श के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धारमैया के पुत्र डॉ यतीन्द्र के अनुसार, उनके पिता सोमवार से बुखार से पीड़ित थे। बाद में, उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके संपर्क में आने वालों से आग्रह किया है कि वह बीमारी के लक्षणों को पहचान कर खुद एकांतवास में रहें। एक दिन पूर्व कर्नाटक…
अमेरिका में नौकरी की चाह रखने वाले भारतीय आइटी पेशेवरों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब अमेरिका की सरकारी एजेंसियां एच-1बी वीजा धारकों को नौकरी पर नहीं रख सकेंगी. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कामगारों के हितों को बचाने के नाम पर 23 जून को इस साल के अंत तक के लिए एच-1बी विदेशी कामगारों को अमेरिका में काम करने के लिए जरूरी अन्य वीजा को निलंबित करने ऐलान किया था. 24 जून से प्रभावी होगा फैसला अमेरिका में यह फैसला 24 जून से ही प्रभावी…
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से करानी की मांग की गई है. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाइकोर्ट को भेजे गए पत्र में मुंबई पुलिस पर कई संगीन आरोप भी लगाए गए हैं. याचिकाकर्ता ने ये अपील की है कि बॉम्बे हाईकोर्ट मामले का संज्ञान ले औऱ सीबीआई या किसी अन्य निष्पक्ष जांच एजेंसी को मामला दे. या फिर कोर्ट अपनी निगरानी में एक एसटीआई का गठन करके मामले की जांच करवाए. बता दें…
कोरोना काल में बुरी तरह प्रभावित होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करीब 75 फीसदी कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटकी हुई है। ये होटलों के स्थाई कर्मचारी हैं, जबकि अस्थाई व ठेके पर काम करने वालों की छुट्टी तो पहले ही हो चुकी है। उद्योग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छंटनी की प्रक्रिया लगातार जारी है और जिनकी नौकरियां बची हुई हैं, उनको 20 से 50 फीसदी तक वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है। होटल कारोबार के जानकार बताते हैं कि होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हालात काफी खराब हैं और इसमें अगले दो महीनों में सुधार…
दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन पर काम चल हो रहा है। इस बीच भारत ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के एडवांस ट्रायल की मंजूरी दे दी है। शीर्ष ड्रग रेगुलेटर ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड -19 वैक्सीन के लिए देश में मानव परीक्षण करने संबंधी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के आवेदन को मंजूरी दे दी है।
शेयर बाजार एक ऐसी जगह है, जहां बिना किसी मेहनत के पैसे कमाये जा सकता है। बस आपको थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना है। अगर आप थोड़ा दिमाग लगाकर शेयर में पैसा लगायेगें तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही शेयरों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनमें पैसा लगाकर आप अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इन शेयरों में लगाये पैसा – रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस के अलावा भारती एयरटेल, एचयूएल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, आईटीसी और विप्रो ये ऐसे शेयर हैं, जिनमे आज आप पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सिर्फ…
