Author: shivam kumar

 विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले का जवाब पूरा देश मांग रहा है। इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए। इस मामले पर वह किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं। देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है। इसी पुलिस के साथ उन्होंने 5 साल तक काम किया है। लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस राजनीति दबाव में काम कर रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से ही मुंबई पूरी तरह सुरक्षित…

Read More

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की कक्षाओं के लिए अब आठ सप्ताह का वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। मंत्रालय ने पहले चार सप्ताह का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया था। कोविड-19 के कारण घर पर रहने के दौरान छात्रों को सार्थक रूप से शैक्षिक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर बनाया गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर एनसीईआरटी द्वारा एमएचआरडी के मार्गदर्शन में विकसित किए गए हैं।  इस अवसर पर निशंक ने कहा…

Read More

भारत अब एयरोस्पेस ​की दुनिया के अग्रणी देशों में ​अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही रक्षा वस्तुओं में ​2025 तक ​​35,000 करोड़ रुपये के निर्यात सहित 1,75,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल कर​ने की योजना बना रहा है। ​रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 का मसौदा जारी किया है​​। इस मसौदे में आत्मनिर्भरता और निर्यात के क्षेत्र में खुद को मजबूत करने के लिए देश की रक्षा उत्पादन क्षमताओं ​को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। ​​ ​सरकार ने ​​​रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी)​ को अब ‘​​रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020’ नाम दिया है​।​ इसके दूसरे मसौदे को…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी अवमानना नोटिस का जवाब देते हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के कामकाज के तरीके और उसकी सद्भावपूर्ण आलोचना करना कोर्ट की अवमानना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा है कि चीफ जस्टिस की आलोचना करना सुप्रीम कोर्ट का मान गिराना कतई नहीं है। कुल 142 पेजों के हलफनामे में प्रशांत भूषण ने अपने ट्विटस को सही करार दिया है। प्रशांत भूषण ने वकील माहेक माहेश्वरी की मूल शिकायत की प्रतियों की मांग की है, जिसके आधार पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था। प्रशांत भूषण ने…

Read More

राज्य में कल आधी रात से लेकर आज शाम तक भूकंप के छह झटके दर्ज किये गये। इनमें सबसे अधिक तीव्रता के भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी और इसका केन्द्र पाकिस्तान की सीमा के पास कच्छ के खवाड़ा से 35 किलोमीटर दूर बताया। इसके अलावा भरूच में लगे भूकंप की तीव्रता 3.3 थी, इसका केन्द्र भरुच से  7 किमी दूर था। अन्य भूकंप के झटकों की तीव्रता इनसे कम की थी। भूकंप ने आज भरूच, धरोई, भचाऊ, कच्छ और पालघर को हिला दिया। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भरुच में आज शाम 5.19 बजे 3.3 तीव्रता…

Read More

दुनिया भर के तमाम देशों में सैकड़ों टीमें कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में लगी हैं। लेकिन इसी बीच रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और चीन से वैक्सीन बनाने में आगे बताया जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि वर्ष 2021 तक कोरोना वायरस की वैक्सीन मिल पाएगी। लेकिन लोगों तक इस वैक्सीन को पहुंचने में अभी और समय लगेगा। हालांकि, इसी बीच रूस ने सभी को चौंकाते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। रूस का कहना है वह देश में अक्टूबर से ही मास वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू करने वाला है। रूस ने यह भी कहा है कि…

Read More

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से प्रभावित है। इस बीच, कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई सफल परीक्षण सामने नहीं आया है। बेंगलूरु के जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च ने कोरोना महामारी से छुटकारा पाने के लिए एक पूर्वानुमान मॉडल तैयार किया है, जो महामारी से पहले की जरूरतों के बारे में जानकारी देगा। वह बताएगा कि कितने संक्रमित और किस तरह के मरीजों के इलाज के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाले संस्थान ने इटली और न्यूयॉर्क में कोरोना महामारी के…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड का मामला हर रोज नया मोड़ ले रहा है. मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस ने रविवार को अपने एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा था. मुंबई पहुंचकर विनय तिवारी अपना पहला बड़ा कदम उठा पाते, उससे पहले ही बीएमसी ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया. अब इस पर राजनीति तेज हो गई है. उधर, बिहार पुलिस ने सुशांत के मित्र दीपेश सिद्धार्थ पठानी को नोटिस भेजा था. इसके बाद दीपेश रविवार की रात बिहार पुलिस के सामने हाजिर हुए, जबकि सिद्धार्थ ने भी पुलिस से…

Read More

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार मेंं घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुला। सोमवार को कारोबार के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.16 अंक नीचे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। उस दिन उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक नीचे…

Read More

सत्र नगरी के रूप में विख्यात बरपेटा अपनी अनूठी वैभवशाली पारंपरिक विशेषताओं के लिए विश्वविख्यात रहा है। यहां की प्राचीन हाथी दांत की कला अपने आप में मौलिक है। इस वजह से इसकी लोकप्रियता राज्य की सीमाएं तोड़कर वैश्विक रही है। बरपेटा का हाथी दांत शिल्प एक ऐसा शिल्प है जो अनूठा है लेकिन अब सरकारी प्रोत्साहन न मिलने के चलते इस कला के शिल्पकार उपेक्षित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने वर्ष 1977 में हाथी दांत पर पाबंदी लगा दी है। क्योंकि वन्य जीवों रक्षकों का मानना है कि हाथी दांत के लिए लोग हाथियों को मार…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में बिरला ने कहा ‘मैं साथी नागरिकों को भाई बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन की हार्दिेक मंगलकामनाएं देता हूं। यह दिन आप सभी के जीवन में खुशियां सुख और समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से मेरी यही कामना है।’  बिरला ने कहा ‘रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृ्ति और परम्परा का महत्वपूर्ण भाग है। पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक विभिन्न अवसरों पर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाए जाने तथा इसके महत्व का उल्लेख मिलता है।…

Read More