Author: shivam kumar

भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवें दौर की रविवार को हुई बेनतीजा बैठक के बाद अब शीर्ष सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर ‘मंथन शुरू कर दिया गया है कि बार-बार चीन के साथ हो रही बैठकों के बावजूद पूरी लद्दाख की सीमा के विवाद का हल कैसे निकाला जाए। पिछली बैठकों में अगर चीन के साथ जिन मुद्दों पर सहमति बनी भी है तो उस  पर चीन अमल नहीं कर रहा है। इसलिए बैठक से पूर्व उसी दिन दिए गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन…

Read More

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले। कारोबार के शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की तेजी देखने को मिली। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.70  प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 156 अंक यानी 0.42 प्रतिशत…

Read More

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखने का कार्यक्रम 05 अगस्त को आयोजित किया गया है। सैकड़ों सालों से अनगिनत आंदोलनों और हजारों लोगों की कुर्बानी के बाद आखिरकार भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। इसलिए पूरे देश में हिंदू समुदाय के बीच खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में दीपावली मनाई जाएगी। लोगों ने अपने अपने घरों पर दिए जलाने और शंख बजाने का निर्णय लिया है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने वहां के निवासियों की मुश्किलें लॉकडाउन लागू कर बढ़ा दी है।…

Read More

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशिधर जगदीशन होंगे। शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को  सेवानिवृत्त हो रहे सीईओ आदित्य पुरी की जगह कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदित्य पुरी किसी प्राइवेट बैंक के चीफ के लिए रेग्यूलेटर द्वारा निर्धारित अधिकतम 70 साल की आयु की सीमा अक्टूबर में पूरी होने पर एचडीएफसी बैंक से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को नए सीईओ के लिए अपनी अनुमति दे दी है। जिसके बाद बैंक ने जगदीशन को अपना नया सीईओ नियुक्त करने का फैसला…

Read More

 श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की 29 आरआर की रोड ओपनिंग टीम को एक आईईडी मिला। रोड ओपनिंग टीम को यह आईईडी टप्पर पट्टन के पेट्रोल पंप के पास एक पुल के नीचे लगाया हुआ मिला। आईईडी मिलने पर रोड ओपनिंग टीम के जवानों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और उन्होंने तुरन्त आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की लद्दाख इकाई के अध्यक्ष व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘लद्दाख के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष को जामयांग सेरिंग नामग्याल को जन्मदिन की बधाई। आप केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विकास और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं और अपनी गतिशीलता के साथ पार्टी को ताकत भी दे रहे हैं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ नामग्याल…

Read More

सदियों से प्रतीक्षित भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन बुधवार को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देशभर से संत महात्माओं की टोली भव्य कार्यक्रम में शामिल होगी। इस बीच मंदिर की नींव में देशभर के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों की मिट्टी डाली जा रही है। सभी ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों की मिट्टी लाई जा रही है। इसमें पश्चिम बंगाल से भी गंगासागर तथा मां काली के शक्तिपीठ की मिट्टी जाएगी। दक्षिणेश्वर तीर्थ स्थल से भी मिट्टी ले जाई जा रही है। इसके साथ ही राम मंदिर के निर्माण के लिए 1990 में राम कुमार कोठारी और शरद…

Read More

 आखिरकार कार सेवकों का और राम जन्म भूमि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी भक्तों का वर्षों पुराना सपना आज साकार होने जा रहा है। यह समस्त हिन्दू समाज को गौरवान्वित और रोमांचित कर रहा है। यह उद्गार अयोध्या में कार सेवा में हिस्सा लेते हुए विवादित ढांचा के इतिहास बनने के दौरान जीवन और मौत के बीच झुलने वाले असम के शिवसागर जिला में रहने वाले व मूल रूप से बिहार निवासी विकास कुमार का है। कारसेवा में देश के अन्य हिस्सों की तरह असम के कारसेवकों ने भी निभाया था अहम योगदान। विकास कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार के साथ…

Read More

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य भैयाजी जोशी मंगलवार सुबह पुष्पक एक्सप्रेस से लक्ष्मणपुरी(लखनऊ) पहुंचे। संघ प्रमुख रेलवे स्टेशन से सीधे संघ के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर के लिए रवाना हो गए। संघ के ये दोनों पदाधिकारी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को हो रहे भूमि पूजन व कार्यारम्भ समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। लक्ष्मणपुरी से दोपहर बाद श्रीराम नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे। अवध प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया ने बताया कि  भागवत व भैयाजी जोशी समेत संघ के अन्य…

Read More

 श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समीक्षा की। भूमि पूजन में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित होंगे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ण रूप से कोविड-19 के प्रोटोकोल का पालन किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिग पर विशेष बल दिया जाये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जैसे हेलीपैड, जन्मभूमि परिसर अलग-अलग स्थानो पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया जाये तथा ऐसा ब्रीफिंग किया जाये कि…

Read More

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम लिए बगैर उन पर सोमवार को करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान के केंद्रीय मंत्री ने ओवर एंबिशियस बनकर जो गेम प्ले किया, उसके लिए उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। नए-नए एमपी बने थे। केन्द्र में मंत्री बनने का जल्दी चांस मिल गया, इसलिए जल्दबाजी में पूरा कूद गए। इसलिए टेकऑफ करने के चक्कर में धराशायी हो गए। मुख्यमंत्री गहलोत जैसलमेर से लौटने के बाद सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हमारे विधायकों को रक्षाबंधन जैसा त्योहार भी परिजनों…

Read More