लम्बी लड़ाई एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद राम नगरी अयोध्याधाम में भगवान श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे। इस शुभ मुहूर्त को लेकर जहां दुनिया भर के राम भक्त उत्साहित हैं, वहीं तीर्थराज प्रयाग स्थित महावीर भवन भी गर्व से आह्लादित है। दरअसल राम मंदिर आंदोलन की पूरी पटकथा इसी भवन से लिखी गई थी। तीर्थराज प्रयाग में महर्षि भरद्वाज आश्रम के पास स्थित महावीर भवन राम मंदिर आंदोलन के महानायक रहे अशोक सिंहल का निवास रहा है। स्वर्गीय सिंहल विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी…
Author: shivam kumar
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जिन्होंने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज हो गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गुंजन सक्सेना ने वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों को बचाया था और युद्ध के दौरान…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘गुजरात के जनप्रिय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी कर्मनिष्ठा व त्याग से गुजरात की अभ्युदय यात्रा को सतत् अग्रसित करते रहेंगे। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।’ रूपाणी का जन्म 02 अगस्त 1956 को यंगून (म्यांमार) में हुआ था। वह 07 अगस्त 2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं और पश्चिमी राजकोट विधानसभा से विधायक…
रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थी। रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती है। एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को याद किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर की याद में उनकी घड़ी अपनी कलाई में लगा रही है। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कलाई की तस्वीर शेयर की है। उनकी कलाई पर एक लक्जरी घड़ी दिख रही है, जो उनके पिता की थी। रिद्धिमा कपूर साहनी तस्वीर के साथ लिखा-‘मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।’ उन्होंने हैशटैग डैडवाच और डैडब्लेसिंग लगाया। रिद्धिमा फिलहाल…
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जब 1990 में कार सेवा के लिए पूरे देश के राम भक्त अयोध्या के लिए कूच कर रहे थे।तब भाजपा के नेताओं व कारसेवकों की गिरफ्तारी की जा रही थी। उस समय बांदा में भी दक्षिण भारत के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कल्याण सिंह सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता गिरफ्तार कर बांदा के जेल में रखे गए थे। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा कर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर 1990 में हजारों कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो रहे थे। उस समय राम भक्तों में गजब का उत्साह था।उन्हें न…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54 हजार 736 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 17,50,724 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत हो गई। वही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,67,730 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 51,256 मरीज स्वस्थ हुए…
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से रविवार सुबह पीजीआई में मौत हो गयी है। उनका इलाज राजधानी के पीजीआई में चल रहा था। इनकी 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी मिली थी। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक पिंगली वैंकेया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘देश के सम्मान एवं स्वाभिमान के परिचायक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक, कृषि वैज्ञानिक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्म जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।’ उल्लेखनीय है कि पिंगली वेंकैय्या का जन्म 02 अगस्त 1878 को हुआ था। वे भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक थे। वे भारत के सच्चे देशभक्त, महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं कृषि वैज्ञानिक भी थे। इसके साथ ही वे भू-विज्ञान एवं…
भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवें दौर की अहम बैठक आज करीब 11 बजे से शुरू होगी। इस बार यह बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में होगी। कॉर्प्स कमांडर स्तरीय इस बैठक में एलएसी की यथास्थिति बहाल करने पर चर्चा होनी है। भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच चौथे दौर की बैठक 14 जुलाई को भारतीय क्षेत्र के चुशूल में हुई थी जो करीब 14 घंटे तक चली थी। पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग मैदानी क्षेत्र, पैंगोंग झील और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया के विवादित मुद्दों को लेकर भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तरीय पांचवें दौर की बैठक में चर्चा होनी है।…
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। वह अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती है। कोरोना वायरस के कारण बिपाशा बसु घर पर थी। अनलॉक 2.0 की शुरुआत से लोगों की दिनचर्या धीरे-धीरे ट्रैक पर आने लगी है। इसी बीच अभिनेत्री बिपाशा बसु भी 143 बाद घर से बाहर निकली हैं। यह जानकारी खुद बिपाशा बसु ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मास्क पहने अपनी कई तस्वीर शेयर की है। बिपाशा बसु ने शनिवार…
देश के मशहूर श्रीराम कथावाचक मुरारी बापू ने अपनी ऑनलाइन कथा के दौरान आने वाले धन से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, किन्तु यहां तलगाजर्दा में चल रही रामकथा में अब तक16 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके हैं। यहां रविवार को मुरारी बापू ने कहा कि मैं चित्रकूटधाम तलगाजर्दा में तुलसीपात्र के रूप में ठाकुरजी के चरणों में रुपया अर्पित करता हूं। बापू ने बताया कि कथा के दौरान शुक्रवार शाम तक अकेले भारत से लगभग10 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे। इसके अलावा 3 करोड़ 51 लाख रुपये यूएसए…
