भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवें दौर की अहम बैठक करीब 10 घंटे चली लेकिन पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग मैदानी क्षेत्र, पैंगोंग झील और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया के विवादित मुद्दों का कोई हल नहीं निकल पाया। रविवार सुबह करीब 11 बजे से यह बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में हुई। तीनों जगहों से चीन पीछे हटने को तैयार नहीं है, इसलिए एक बार फिर भारत को दो टूक कहना पड़ा कि एलएसी पर 5 मई के पहले की स्थिति बहाल किये बिना अब आगे चीन से वार्ता नहीं होगी। भारत की ओर से सेना…
Author: shivam kumar
केदारनाथ धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अन्नकूट उत्सव का परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर भोले बाबा को नए अनाज का भोग लगाया गया। हालांकि इस बार कोरोना के चलते भक्त भगवान के इस अलौकिक रूवरूप के दर्शन नहीं कर पाए। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। भगवान केदारनाथ जी को नये अनाज का भोग लगाया जाता है। नये चावलों को पकाकर भगवान केदारनाथ जी को चढ़ाया जाता है तथा पके चावलों से शिवलिंग को ढक दिया जाता है। आज चावलों को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का आह्वान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह की…
पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में दो तस्करों समेत पाक सरहद पर तैनात एक बीएसएफ के सिपाही को गिरफ्तार करके पाक समर्थित नशों और हथियारों की तस्करी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मस्कट, ओमान से फरार हुए सरगना सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के प्रत्यारोपण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रविवार को बताया कि सत्ता ने गुरमीत सिंह के नाम पर जारी किये गए जाली पासपोर्ट और आधार कार्ड का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि सत्ता की अनुचित साधनों से अर्जित जायदाद, जिसको उसने संधू कॉलोनी अमृतसर में अपने परिवार की…
पिता बने अभिनेता आफताब शिवदासिनी ,पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी मस्त, कसूर, मुस्कान ,मस्ती,दस कहानियां, बिन बुलाये बरात, क्या कूल है हम आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता आफताब शिवदासिनी और उनकी पत्नी निन दुसांझ अब एक बच्ची के माता पिता बन चुके हैं।इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिये दी। आफताब शिवदासिनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आफताब और निन की हथेलियों के बीच उनकी बेटी के पैर नजर आ रहे हैं।इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए आफताब ने लिखा-‘हमारी…
धर्म रक्षा संघ की ओर से ब्रज की पवित्र रज से निर्मित रजत शिला आखिरकार रविवार को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दी। जिसे देख भावुक हुए नृत्यगोपाल दास महाराज ने रजत शिला को अपने मस्तक पर लगा लिया और नमन किया, क्योंकि महंत स्वयं मूलरूप से ब्रजवासी है। यह जानकारी रविवार की शाम सौरभ गौड़ ने दी है। मथुरा से रजत शिला को लेकर धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी तथा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद रविवार अयोध्या…
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में टिड्डियों का प्रकोप बढ़ चुका है। 33 जिलों में एकाध को छोडक़र सभी जिलों में टिड्डियों का प्रकोप है। इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है कि वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हम किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देंगे। गहलोत ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि टिड्डियों के प्रकोप से पहले रबी की फसलें खत्म हो गई थी और खरीफ की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि करीबन 30 साल पहले टिड्ढियों का ऐसा प्रकोप देखने को मिला…
भारत और चीन के सैन्य कमांडर रविवार को जहां एक तरफ पांचवें दौर की अहम बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ताजा सेटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने काशगर एयरबेस पर 6 शियान एच-6 बॉम्बर तैनात कर रखे हैं। भारत और चीन के बीच सबसे विवादित क्षेत्र पूर्वी लद्दाख की पैंगॉन्ग झील से काशगर एयरबेस की 690 किमी. दूरी है। एक ओर चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ शांति और स्थिरता कायम करने के लिए बैठक कर रहा है तो दूसरी ओर पीपल्स लिबरेशन आर्मी सीमा के पास ही…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस में बिहार पुलिस लगातार तहकीकात कर रही है, इसके लिए बिहार पुलिस ने एक टीम मुंबई भी भेजी थी। हालांकि खबरें ये भी आई की मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ कॉपरेट नहीं कर रही हैं। खैर इन सब के बीच बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा कि “कुछ दिन पहले शाम को हमारी टीम की वहां के डीसीपी से अच्छी बात हुई है। अभियुक्त पक्ष कोर्ट गया है। हमें जिस दिन ये मौका मिल गया उस दिन सत्य की जीत होगी।” बिहार पुलिस के डीजीपी ने कहा कि…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिनों पहले ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन ने भी सुसाइड कर लिया था, इसके बाद 14 जून को सुशांत राजपूत के सुसाइड करने की खबर सामने आई। मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है, साथ ही दिशा और सुशांत के केस के बीच कनेक्शन ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में बिहार पुलिस की एक टीम शनिवार शाम को मालवणी पुलिस थाने भी पहुंची थी, लेकिन जिस तरह का रवैया मुंबई पुलिस इस केस में दिखा रही है, उसे बिहार पुलिस के लिए काफी मुश्किलें खड़ी…
उत्तर प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री रही कमल रानी वरुण भले ही कोरोना की जंग न जीत सकी हों, पर राजनीति में अपने दम पर वह कर दिखाया जो एक साधारण गृहणी के लिए असंभव था। पार्षद से राजनीतिक सफर शुरु करने वाली कमल रानी को पार्षद रहते ही भाजपा ने 1996 में घाटमपुर की लोकसभा सीट से टिकट देकर ऐसी चुनौती दी जिसको पार पाना आसान नहीं था, क्योंकि राम मंदिर लहर होने के बाद भी 1991 में इसी सीट से वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुनाव हार चुके थे। रामनाथ कोविंद उन दिनों कानपुर परिक्षेत्र में भाजपा के…
