Author: shivam kumar

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 74.74पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को भारतीय रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 पर बंद हुआ था। दुनियाभर की अन्य वैश्विक मुद्राओं की बात करें तो ब्रिटिश पाउंड आज 4 पैसे मजबूत होकर 98.08 भारतीय रुपया के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जापानी येन 28 पैसे मजबूत होकर 71. 67, यूरो 14 पैसै मजबूत होकर 88.84 और सिंगापुर डॉलर दो पैसे कमजोर होकर 54.54 भारतीय रुपये के बराबर कारोबार कर रहा है।

Read More

नई शिक्षा नीति का सबसे पहले तो इसलिए स्वागत है कि उसमें मानव-संसाधन मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय नाम दे दिया गया। मनुष्य को ‘संसाधन’ कहना तो शुद्ध मूर्खता थी। जब नरसिंह राव जी इसके पहले मंत्री बने तो मैंने उनसे शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में कहा कि इस विचित्र नामकरण को आप क्यों स्वीकार कर रहे हैं? उनके बाद मैंने यही प्रश्न अपने मित्र अर्जुन सिंह जी और डाॅ. मुरली मनोहर जोशी से भी किया लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार को बधाई कि उसने इस मंत्रालय का खोया नाम लौटा दिया। पिछले 73 वर्षों में भारत ने दो मामलों की…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,38,871 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 779 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 35,747 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,45,318 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश…

Read More

अयोध्या के भव्य और दिव्य रूप का सबको इंतजार है। सरकार से लेकर देश का आम और खास यही चाहता है कि अयोध्या फिर गौरवशाली बने। पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच रजत शिलाओं को रखकर भूमि पूजन करेंगे। सरकार की योजना भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को त्रेतायुग की तरह भव्य और दिव्य बनाने की है। इस निमित्त तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान राम विश्व सम्राट हैं। अयोध्या उनकी जन्मभूमि है। राजधानी है। अयोध्या को सजाने-संवारने का काम तेज हो गया है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयें…

Read More

 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने वैक्सीन के निर्माण पर बताया कि भारत में वैक्सीन उत्पादन की सबसे अधिक क्षमता होने के कारण दुनिया के कई वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनियों के साथ समझौता कर रहे हैं। सभी स्टेकहोल्डर से इस बारे में बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया में अभी तक केवल तीन वैक्सीन मानव ट्रायल के तीसरे चरण तक पहुंच पाई है। जिसमें अमेरिका की मेडोरना, ब्रिटेन में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की वैक्सीन और चीन की एक वैक्सीन शामिल है। इसके अलावा 24 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के पहले और दूसरे फेज में हैं, जिनमें भारत की…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अदम्य साहसी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए उन्हें नमन किया। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “जलियांवाला बाग़ नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए जनरल डायर को लंदन जाकर मारने वाले अदम्य साहसी शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन। मातृभूमि के लिए आपका त्याग, समर्पण सदैव वंदनीय रहेगा।” नड्डा ने कहा कि लंदन जाकर जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए सैंकड़ों निर्दोष भारतीयों के बलिदान का प्रतिशोध लेने वाले मां भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह…

Read More

उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के विधायक हरीश धामी यहां के आपदा प्रभावित इलाकों में गुरुवार को हालात का जायजा लेकर लौटने के दौरान एक हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल, पिथौरागढ़ जनपद के मोरी गांव में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा पिछले 12 दिन से राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। रेस्क्यू के लिए वहां पर हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है। आपदा प्रभावित लोगों को अस्थाई शिविरों में ठहराया गया है, जहां उनके खाने-पीने का प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय…

Read More

आजकल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का नारा बुलंदियों पर है, हमारे प्रधानमंत्री का नया संकल्प आत्मनिर्भर भारत का है। यह नया संप्रत्यय या संकल्पना नहीं अपितु अत्यंत पुरानी है। राष्ट्रपिता बापू तो स्वराज की कल्पना ही आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान,आत्मगौरव और राष्ट्रबोध के रूप में करते थे। पहले हमारे गाँव आत्मनिर्भर थे। आपसी भाईचारा, सद्यव्यवहार, शालीनता, संस्कार वहाँ के जनजीवन में रचा-बसा था। लेकिन विकास, आधुनिकता, नगरीकरण, वैश्वीकरण, वर्चस्व और सत्ता की भूख ने सब निगल लिया। गाँवों की क्या गजब जीवन शैली थी, पुजारी और पशुच्छेदन करने वाले चमकटिया, सबकी अपनी-अपनी इज्जत थी, सम्मान था। कोई किसी भी जाति का हो,…

Read More

फ्रांसीसी शहर बोर्डो के मेरिनैक एयर बेस से पांच राफेल फाइटर जेट भारत लाने वाले वायुसेना के सात ‘वायुवीर’ उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं, जो आसमान में उड़ने के लिए सपने देखते हैं। भारत में राफेल का आना भारतीय वायु सेना की युद्ध क्षमताओं में एक नए युग का प्रतीक है। इन लड़ाकू विमानों को भारत लाने वाले इन पायलटों की कहानी शायद अगली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी।   इन सभी ने फ्रांसीसी शहर बोर्डो के मेरिनैक एयर बेस से 27 जुलाई को उड़ान भरी थी। उड़ान के पहले चरण में पांचों राफेल साढ़े सात…

Read More

फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के सदमे से अभी बाहर नहीं आ पाया कि एक और अभिनेता ने सुसाइड कर ली। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने 32 वर्षीय अभिनेता आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया। आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। आशुतोष के सुसाइड की पीछे की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं। भाकरे की पत्नी मयूरी देशमुख भी मराठी अभिनेत्री हैं। दोनों की शादी जनवरी 2016 में हुई थी। आशुतोष भाकरे ने इचार ठरला पक्का…

Read More

चीन पर भारतीय सेना ने बड़ी बढ़त बनाते हुए लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर ठंड आने से पहले से ही 35 हजार सैनिक तैनात कर दिए हैं लेकिन ठंड के दिनों में मोर्चों पर तैनाती का अनुभव न रखने वाले चीनी सैनिक अभी से कमजोर पड़ने लगे हैं। इस बीच दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवे दौर की वार्ता के लिए तैयारी चल रही है। हालांकि दोनों पड़ोसी देशों ने तनाव के जल्द समाधान की संभावना जताई है लेकिन चीन पर भरोसा करने के बजाय भारतीय सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से…

Read More