पूरे विश्व में दोस्ती और दोस्तों के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल पूरी दुनिया में 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 1958 में मनाया गया था। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इस दिन को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे पर हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस दिन को मना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक खास किस्म का चैलेंज ट्रेंड हो रहा है। इस बांड्स ऑफ यारा चैलेंज पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने…
Author: shivam kumar
अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का कोरोना का इलाज चल रहा है। हाल में अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अभिषेक और अमिताभ बच्चन 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बी और जूनियर बच्चन अस्पताल से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है।…
अक्साई चिन से महज 7 किमी. दूर पीएलए सैनिकों की तैनाती के बाद अब चीन वहां अपने सैतुला सैन्य ठिकाने को आधुनिक बनाने में लगा है। इसके साथ ही चीनी सेना वहां घातक हथियारों का जखीरा इकठ्ठा कर रही है। सैतुला में चीन ने तोपें और कई घातक हथियार तैनात किए हैं और नए बैरक और हेलीपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। चीन ने भारत से लगी सीमा के नजदीक कम से कम 8 एयरबेस या हेलीपैड को सक्रिय किया है। पूर्वी लद्दाख की सीमा एलएसी पर भारत की अंतिम चौकी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के पास चीन ने करीब…
कलर्स के पॉपुलर सीरियल नागिन के 5वें सीजन का फर्स्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। साथ ही नागिन 5 की लीड एक्ट्रेस का चेहरा भी सबके सामने आ गया है। नागिन 5 में हिना खान नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं। हिना नागिन के रोल में बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नागिन के 5वें सीजन का प्रोमो रिलीज किया है। चैनल ने प्रोमो के कैप्शन में लिखा-‘खुलेंगे बरसों पुराने राज, सामने आएगा सबसे बलशाली नागिन का चेहरा, नागिन 5 जल्द ही। वहीं प्रोमो में शिव मंदिर के आगे पहले तो…
एक हसीना थी एक दीवाना था, दीवाना हसीना की मोहब्बत में फिदा था, लेकिन हसीना की चाहत तो कुछ और ही थी, हसीना की चाहतों को पूरा करते करते दीवाना चल बसा और हसीना खामोश देखती रही। कुछ ऐसी ही कहानी इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की नजर आ रही हैं। दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस समय दोनों ने यशराज फिल्मस के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, सुशांत यशराज की शुद्ध देसी रोमांस कर रहे थे, वहीं रिया चक्रवर्ती जो इससे पहले साउथ फिल्मों में काम करती थी, वो यशराज की फिल्म…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार नए मोड़ आते जा रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के एक थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। एक महीने के बाद सुशांत की फैमिली ने रिया को लेकर जो खुलासे किए हैं वो काफी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। सुशांत के परिवार के वकील का कहना है कि सदमे में होने की वजह से परिवार ने पहले एफआईआर दर्ज नहीं कराई। अब सुशांत के परिवार ने पटना के थाने में एफआईआर दर्ज…
ऑस्ट्रेलिया ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के संबंध में भारतीय पक्ष का समर्थन करते हुए कहा कि चीन के साथ लगती सीमा की यथास्थिति में एकतरफा तरीके से कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ऑ फैरल ने भारत-चीन सीमा और भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की। बाद में उच्चायोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऑस्ट्रेलिया वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव की कोशिश का विरोध करता है। ऐसे बदलाव से तनाव और अस्थिरता पैदा होने का खतरा…
गुजरात कैडर के प्रशासनिक अधिकारी हार्दिक सतीश चंद्र शाह प्रधानमंत्री के नए निजी सचिव होंगे। वे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे राजीव टोपनो की जगह लेंगे। हाल ही में राजीव टोपनो को वाशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। राजीव टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में पीएम का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। गुरुवार को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने हार्दिक शाह कि नियुक्ति को मंजूरी दे…
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा चम्बल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की घोषणा ने सदियों से उपेक्षित, पिछड़े और घोर अभावों में जीने वाले चम्बल के सैकड़ों गाँवों के मन में आशा का संचार कर दिया है। इस परियोजना के अंतर्गत 8250 करोड़ रुपये की राशि से चम्बल के किनारे-किनारे राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य की सीमा पर जहाँ सामान्यतः बाढ़ का पानी नहीं पहुँचता, 404 किलोमीटर लम्बे उन्नत राजमार्ग का निर्माण किया जाना है। राजस्थान के कोटा से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश के श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले से होता हुआ यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के इटावा तक जाएगा…
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने गुरुवार को नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में बताया कि मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम ने सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण का संदेश स्वयं के जीवन से दिया। उनके मंदिर के पूजन में प्रयुक्त होने वाले देश भर की हजारों पवित्र नदियों का जल व पावन तीर्थों की रज, सम्पूर्ण भारत को एकाकार करके राष्ट्रीय एकात्मता का दर्शन कराएंगे। परांडे ने कहा कि भगवान श्री राम द्वारा अहिल्या उद्धार, शबरी व निषादराज से प्रेम और मित्रता सामाजिक समरसता के अनुपम उदाहरण हैं। राम जन्मभूमि का शिलान्यास 1989 में अनेक पूज्य संतों की…
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत खराब होने पर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें बस रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल लाया गया है। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ डीएस राणा ने बताया है कि सोनिया को गुरुवार शाम सात बजे नियमित परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
