Author: shivam kumar

सुप्रीम कोर्ट पीएम केयर्स फंड को मिली रकम को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) में ट्रांसफर करने की मांग करनेवाली याचिका पर कल यानि 31 जुलाई को फैसला सुनाएगा। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने पिछले 27 जुलाई को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सेंटर फॉर इंटरेस्ट लिटिगेशन की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने याचिका दायर किया है। प्रशांत भूषण की ओर से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि पीएम केयर्स फंड की स्थापना संविधान के साथ धोखा है। इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है।याचिका में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन…

Read More

मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का 56 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने मलयालम फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया था। अभिनेता को 22 जुलाई को केरल के कोच्चि के एस्टर मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लीवर से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा हैं। अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनेता के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने ट्विटर पर उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, अनिल मुरली।’ अनिल मुरली के…

Read More

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म जगत से जुड़े कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सिंगर अरिजीत सिंह ने ट्वीट किया-‘जन्मदिन की बहुत बधाई सोनू निगम सर।’ फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो, सोनू निगम। आपकी आवाज में भूले हुए समय को वापस याद दिलाने की शक्ति है। इस शोर शराबे की दुनिया में हमारे जीवन में ठहराव के लिए धन्यवाद।’ सिंगर कैलाश खेर ने भी सोनू निगम की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘संगीत…

Read More

जम्मू कश्मीर में कोरोना से पिछले 24 घंटे में सीआरपीएफ के एक जवान सहित सात लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक कोरोना महामारी से मरनेवालों में कई बुजुर्ग महिला-पुरुष भी शामिल हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतकों में श्रीनगर शिवपोरा इलाके की 75 वर्षीय एक महिला, बटमालू का 72 वर्षीय एक व्यक्ति, 198 बटालियन सीआरपीएफ का 55 वर्षीय एक जवान, शोपियां की 66 वर्षीय एक महिला, हम्मा बडगाम का 58 वर्षीय एक व्यक्ति, डेलिना बारामूला की 70 वर्षीय महिला और क्रेरी बारामुला का 75 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल है। ये सभी लोग दो से तीन दिन पहले अस्पतालों में…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। इस क्रम में उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर आरोप लगाए हैं। राहुल ने रोजगार, अर्थव्यवस्था और जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा है कि पीएम मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।’ ट्वीट के जरिये राहुल ने केंद्र सरकार से चार सवाल भी किये हैं। उन्होंने पूछा है कि नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था और अर्थव्यवस्था व रोज़गार का सत्यानाश करने…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इसकी अपील की है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया कि बिहार मूल के युवा बॉलीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे। मायावती ने…

Read More

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो एक रियल हीरो हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने का ऐलान किया है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए https://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार है। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी…

Read More

 रूस जल्द से जल्द कोरोना वायरस वैक्सीन बना लेना चाहता है और इस दिशा में रूस ने सबसे तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। रूस मीडिया की तरफ से खबर आई थी कि रूस 10 अगस्त से पहले ही कोरोना वैक्सीन ला सकता है। इसे साथ ही बुधवार को रूस ने कहा कि वो सितंबर और अक्तूबर में दो और कोरोना वैक्सीन के बनाने पर काम शुरू करने की योजना बना रहा है। दरअसल, रूस चाहता है कि वह पश्चिमी देशों से पहले वैक्सीन बना लें और वो इसके लिए फार्मूला विकसित पर काफी रिसर्च कर रहा है।…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब एक महीने से अधिक का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस को इस केस में किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी है। हाल ही में केस पुलिस ने सुशांत के बैंक अकाउंट को खंगाला है कि सुशांत के अकाउंट से पैसे कब कब निकाले गए हैं। जब पुलिस ने केस की छानबीन की तो पता चला कि जनवरी 2019 में सुशांत के अकाउंट में 6 से 7 करोड़ रुपये थे जो मौत के वक्त तक मात्र ढाई करोड़ रुपये ही बचे थे। आखिर सुशांत के अकाउंट से पैसे कहां गए…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है, वहीं अब सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज के भी रिएक्शन आ रहे हैं। इन सेलिब्रिटीज में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का भी नाम शामिल हैं। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा हैं-सत्य जीतता है।’ अंकिता का यह पोस्ट हर किसी…

Read More

केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी देकर करीब 34 साल बाद शिक्षा नीति में परिवर्तन को महत्वपूर्ण बताया है। हालांकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस परिवर्तन पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा है कि इस नई शिक्षा नीति में सम्पूर्ण राजनीति विज्ञान के लिए स्थान है कि नहीं। जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “एक बात मेरे लिए स्पष्ट नहीं है कि नई शिक्षा नीति में क्या संपूर्ण राजनीति विज्ञान अब भी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा है या नहीं?’ उन्होंने पूछा कि बदलाव…

Read More