Author: shivam kumar

जम्मू कश्मीर में कोरोना से पिछले 24 घंटे में सीआरपीएफ के एक जवान सहित सात लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक कोरोना महामारी से मरनेवालों में कई बुजुर्ग महिला-पुरुष भी शामिल हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतकों में श्रीनगर शिवपोरा इलाके की 75 वर्षीय एक महिला, बटमालू का 72 वर्षीय एक व्यक्ति, 198 बटालियन सीआरपीएफ का 55 वर्षीय एक जवान, शोपियां की 66 वर्षीय एक महिला, हम्मा बडगाम का 58 वर्षीय एक व्यक्ति, डेलिना बारामूला की 70 वर्षीय महिला और क्रेरी बारामुला का 75 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल है। ये सभी लोग दो से तीन दिन पहले अस्पतालों में…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। इस क्रम में उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर आरोप लगाए हैं। राहुल ने रोजगार, अर्थव्यवस्था और जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा है कि पीएम मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।’ ट्वीट के जरिये राहुल ने केंद्र सरकार से चार सवाल भी किये हैं। उन्होंने पूछा है कि नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था और अर्थव्यवस्था व रोज़गार का सत्यानाश करने…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इसकी अपील की है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया कि बिहार मूल के युवा बॉलीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे। मायावती ने…

Read More

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो एक रियल हीरो हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने का ऐलान किया है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए https://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार है। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी…

Read More

 रूस जल्द से जल्द कोरोना वायरस वैक्सीन बना लेना चाहता है और इस दिशा में रूस ने सबसे तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। रूस मीडिया की तरफ से खबर आई थी कि रूस 10 अगस्त से पहले ही कोरोना वैक्सीन ला सकता है। इसे साथ ही बुधवार को रूस ने कहा कि वो सितंबर और अक्तूबर में दो और कोरोना वैक्सीन के बनाने पर काम शुरू करने की योजना बना रहा है। दरअसल, रूस चाहता है कि वह पश्चिमी देशों से पहले वैक्सीन बना लें और वो इसके लिए फार्मूला विकसित पर काफी रिसर्च कर रहा है।…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब एक महीने से अधिक का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस को इस केस में किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी है। हाल ही में केस पुलिस ने सुशांत के बैंक अकाउंट को खंगाला है कि सुशांत के अकाउंट से पैसे कब कब निकाले गए हैं। जब पुलिस ने केस की छानबीन की तो पता चला कि जनवरी 2019 में सुशांत के अकाउंट में 6 से 7 करोड़ रुपये थे जो मौत के वक्त तक मात्र ढाई करोड़ रुपये ही बचे थे। आखिर सुशांत के अकाउंट से पैसे कहां गए…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है, वहीं अब सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज के भी रिएक्शन आ रहे हैं। इन सेलिब्रिटीज में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का भी नाम शामिल हैं। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा हैं-सत्य जीतता है।’ अंकिता का यह पोस्ट हर किसी…

Read More

केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी देकर करीब 34 साल बाद शिक्षा नीति में परिवर्तन को महत्वपूर्ण बताया है। हालांकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस परिवर्तन पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा है कि इस नई शिक्षा नीति में सम्पूर्ण राजनीति विज्ञान के लिए स्थान है कि नहीं। जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “एक बात मेरे लिए स्पष्ट नहीं है कि नई शिक्षा नीति में क्या संपूर्ण राजनीति विज्ञान अब भी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा है या नहीं?’ उन्होंने पूछा कि बदलाव…

Read More

दिल्ली में 5 और 15 अगस्त को बड़े आतंकवादी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए हुए एक साल पूरा होने वाला है। वहीं इसी दिन राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है जिसमें प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। ऐसे में आतंकवादी संगठन दिल्ली में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रची रहे हैं। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि हिंदूवादी नेता आतंकवादियों के निशाने पर हो सकते हैं। ह्यूमन इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक इंटरसेप्ट्स से मिली…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मित्रा के निधन से उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है। गुरुवार तड़के सोमेन मित्रा ने आखिरी सांस ली है। गुरुवार सुबह अधीर रंजन चौधरी ने एक बयान में कहा कि यह विश्वास नहीं हो रहा है कि सोमेन मित्रा अब नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में यह एक अध्याय का अंत है। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्ष करके खुद को स्थापित किया था। वह हमारे राजनीतिक अभिभावक थे। मुझे जनप्रतिनिधि बनाने में कारीगर के तौर…

Read More

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गत 21 जुलाई को कोरोना के संदिग्ध लक्षणों के साथ उन्हें कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे। मित्रा को कुछ दिनों पहले किडनी में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने गुरुवार सुबह बताया कि आज…

Read More