अयोध्या के भव्य और दिव्य रूप का सबको इंतजार है। सरकार से लेकर देश का आम और खास यही चाहता है कि अयोध्या फिर गौरवशाली बने। पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच रजत शिलाओं को रखकर भूमि पूजन करेंगे। सरकार की योजना भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को त्रेतायुग की तरह भव्य और दिव्य बनाने की है। इस निमित्त तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान राम विश्व सम्राट हैं। अयोध्या उनकी जन्मभूमि है। राजधानी है। अयोध्या को सजाने-संवारने का काम तेज हो गया है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयें…
Author: shivam kumar
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने वैक्सीन के निर्माण पर बताया कि भारत में वैक्सीन उत्पादन की सबसे अधिक क्षमता होने के कारण दुनिया के कई वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनियों के साथ समझौता कर रहे हैं। सभी स्टेकहोल्डर से इस बारे में बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया में अभी तक केवल तीन वैक्सीन मानव ट्रायल के तीसरे चरण तक पहुंच पाई है। जिसमें अमेरिका की मेडोरना, ब्रिटेन में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की वैक्सीन और चीन की एक वैक्सीन शामिल है। इसके अलावा 24 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के पहले और दूसरे फेज में हैं, जिनमें भारत की…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अदम्य साहसी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए उन्हें नमन किया। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “जलियांवाला बाग़ नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए जनरल डायर को लंदन जाकर मारने वाले अदम्य साहसी शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन। मातृभूमि के लिए आपका त्याग, समर्पण सदैव वंदनीय रहेगा।” नड्डा ने कहा कि लंदन जाकर जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए सैंकड़ों निर्दोष भारतीयों के बलिदान का प्रतिशोध लेने वाले मां भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह…
उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के विधायक हरीश धामी यहां के आपदा प्रभावित इलाकों में गुरुवार को हालात का जायजा लेकर लौटने के दौरान एक हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल, पिथौरागढ़ जनपद के मोरी गांव में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा पिछले 12 दिन से राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। रेस्क्यू के लिए वहां पर हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है। आपदा प्रभावित लोगों को अस्थाई शिविरों में ठहराया गया है, जहां उनके खाने-पीने का प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय…
आजकल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का नारा बुलंदियों पर है, हमारे प्रधानमंत्री का नया संकल्प आत्मनिर्भर भारत का है। यह नया संप्रत्यय या संकल्पना नहीं अपितु अत्यंत पुरानी है। राष्ट्रपिता बापू तो स्वराज की कल्पना ही आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान,आत्मगौरव और राष्ट्रबोध के रूप में करते थे। पहले हमारे गाँव आत्मनिर्भर थे। आपसी भाईचारा, सद्यव्यवहार, शालीनता, संस्कार वहाँ के जनजीवन में रचा-बसा था। लेकिन विकास, आधुनिकता, नगरीकरण, वैश्वीकरण, वर्चस्व और सत्ता की भूख ने सब निगल लिया। गाँवों की क्या गजब जीवन शैली थी, पुजारी और पशुच्छेदन करने वाले चमकटिया, सबकी अपनी-अपनी इज्जत थी, सम्मान था। कोई किसी भी जाति का हो,…
फ्रांसीसी शहर बोर्डो के मेरिनैक एयर बेस से पांच राफेल फाइटर जेट भारत लाने वाले वायुसेना के सात ‘वायुवीर’ उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं, जो आसमान में उड़ने के लिए सपने देखते हैं। भारत में राफेल का आना भारतीय वायु सेना की युद्ध क्षमताओं में एक नए युग का प्रतीक है। इन लड़ाकू विमानों को भारत लाने वाले इन पायलटों की कहानी शायद अगली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी। इन सभी ने फ्रांसीसी शहर बोर्डो के मेरिनैक एयर बेस से 27 जुलाई को उड़ान भरी थी। उड़ान के पहले चरण में पांचों राफेल साढ़े सात…
फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के सदमे से अभी बाहर नहीं आ पाया कि एक और अभिनेता ने सुसाइड कर ली। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने 32 वर्षीय अभिनेता आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया। आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। आशुतोष के सुसाइड की पीछे की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं। भाकरे की पत्नी मयूरी देशमुख भी मराठी अभिनेत्री हैं। दोनों की शादी जनवरी 2016 में हुई थी। आशुतोष भाकरे ने इचार ठरला पक्का…
चीन पर भारतीय सेना ने बड़ी बढ़त बनाते हुए लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर ठंड आने से पहले से ही 35 हजार सैनिक तैनात कर दिए हैं लेकिन ठंड के दिनों में मोर्चों पर तैनाती का अनुभव न रखने वाले चीनी सैनिक अभी से कमजोर पड़ने लगे हैं। इस बीच दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवे दौर की वार्ता के लिए तैयारी चल रही है। हालांकि दोनों पड़ोसी देशों ने तनाव के जल्द समाधान की संभावना जताई है लेकिन चीन पर भरोसा करने के बजाय भारतीय सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से…
पूरे विश्व में दोस्ती और दोस्तों के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल पूरी दुनिया में 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 1958 में मनाया गया था। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इस दिन को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे पर हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस दिन को मना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक खास किस्म का चैलेंज ट्रेंड हो रहा है। इस बांड्स ऑफ यारा चैलेंज पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने…
अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का कोरोना का इलाज चल रहा है। हाल में अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अभिषेक और अमिताभ बच्चन 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बी और जूनियर बच्चन अस्पताल से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है।…
अक्साई चिन से महज 7 किमी. दूर पीएलए सैनिकों की तैनाती के बाद अब चीन वहां अपने सैतुला सैन्य ठिकाने को आधुनिक बनाने में लगा है। इसके साथ ही चीनी सेना वहां घातक हथियारों का जखीरा इकठ्ठा कर रही है। सैतुला में चीन ने तोपें और कई घातक हथियार तैनात किए हैं और नए बैरक और हेलीपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। चीन ने भारत से लगी सीमा के नजदीक कम से कम 8 एयरबेस या हेलीपैड को सक्रिय किया है। पूर्वी लद्दाख की सीमा एलएसी पर भारत की अंतिम चौकी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के पास चीन ने करीब…
