कोरोना महामारी से निपटने के लिए गुट निरपेक्ष देशों (नाम) के सदस्यों की सोमवार को होने वाली बैठक को भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शिरकत करेंगे। अजरबेजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीवेव की पहल पर सदस्य देशों के प्रमुखों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होने की मुहिम पर राजनीतिक घोषणापत्र जारी किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के बाद नाम सबसे बड़ा समूह है जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 120 देश शामिल हैं
Author: shivam kumar
देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के चंद्रपुर की सड़कों पर शनिवार को उत्तर भारत के लगभग एक हजार मजदूर इकट्ठा हो गए और अपने मूल स्थानों पर वापस जाने की मांग करने लगे। यह जानकारी पुलिस ने दी है
देशभर में कोरोना की वजह से लग लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है. वहीं, कुछ इलाकों में लॉकडाउन का पालन कराने पर पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले भी सामने आ रहे हैं. ताजा मामला पंजाब के जालंधर का है. यहां लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन को लेकर पंजाब पुलिस में ASI ने जब एक कार रुकवाई, तो चालक ने आक्रोश में आकार एएसआई को बोनट से घसीट लिया. जालंधर के मिल्क बार चौक पर युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया. नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने एक अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया तो युवक अपनी…
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण कोई यातायात सुविधा न होने की वजह से कुछ प्रवासी मजदूर दिल्ली से बिहार स्थित अपने घर जाने के लिए निकले, जिसमें से एक मजदूर की तबीयत खराब होने के कारण रास्ते में ही मौत हो गई. चार दिन पहले सात मजदूर दिल्ली से साइकिल से बिहार जाने के लिए निकले थे. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पास एक मजदूर की तबियत खराब हो गई थी. उसे थाना चौक कोतवाली के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कोरोना जांच के…
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम ने एक बार फिर विवादों में घिरते दिख रहे हैं। जफरुल इस्लाम ने एक फेसबुक पोस्ट पर विवादित टिप्पणी की है। जफरूल इस्लाम ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जिस दिन भारत के मुसलमानों ने अरब देशों से अपने जुल्म की शिकायत कर दी जलजला आ जायेगा। उनके इस बयान पर भाजपा सख्त हो गयी है। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि जफरुल इस्लाम भारत की छवि खराब कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने साफ साफ कहा कि यह लिखना गलत है, झूठ है। भारत की छवि धूमिल…
उत्तरी हिंद महासागर और अरब सागर में भविष्य में उठने वाले तूफान शाहीन, गुलाब, तेज, अग्नि और आग जैसे नामों से जाने जाएंगे क्योंकि 13 देशों द्वारा भविष्य के लिए सुझाए गए 169 नामों में शामिल हैं. भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इससे पहले तूफानों का नामकरण 2004 में आठ देशों ने मिलकर किया था लेकिन उस समय निर्धारित नामों की सूची उत्तरी हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई तूफान आने पर खत्म हो जाएगी. इन क्षेत्रों में उठने वाले अगले तूफान का नाम अम्फान होगा जिसे थाईलैंड ने प्रस्तावित किया था…
एक बड़ा क्षुद्र ग्रह आज यानी बुधवार को दोपहर बाद पृथ्वी के पास से गुजरेगा. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि इससे घबराने की कोई बात नहीं है. नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ स्टडीज के मुताबिक, इस उल्कापिंड का नाम 1998 OR2 है. ये उल्कापिंड ईस्टर्न टाइम के मुताबिक, बुधवार सुबह 5:56 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर साढे तीन बजे के आसपास पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा. नासा का कहना है कि ये उल्कापिंड पृथ्वी से काफी दूर से गुजरने के कारण कोई हानि नहीं पहुंचाएगा. बता दें कि ये उल्कापिंड यह पृथ्वी से करीब 40…
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हो गया है। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे। बता दें कि मंगलवार को अस्पताल से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि इरफान खान की हालत आतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अभिनेता को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि अभिनेता की तबीयत में पहले…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बुधवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था।…
नई दिल्ली: देश के बैंकों ने 50 विलफुल डिफाल्टरों का 68,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक आरटीआई के जरिए मांगी गई सूचना के जवाब में ये बताया है। जिन लोगों का कर्ज माफ हुआ है, उनमें ज्यादातर बड़े कारोबारी हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद कांग्रेस सरकार पर आक्रमक हो गई है और डिफाल्टरों को बीजेपी का दोस्त बता दिया। जिसके बाद अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया है। साथ ही सीतारमण ने कांग्रेस पर जनता को गुमहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा…
यूपी में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट और तोडफ़ोड़ करने वालों से अब योगी सरकार सख्ती से निपटेगी। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून की तरह यहां पर सात साल तक की सजा व पांच लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली में संशोधन करते हुए इसे दंडनीय अपराध बना दिया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार अब इसे उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 (प्रथम संशोधन) विनियमावली 2020 कहा जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इस विनियमावली को 30 जून तक या अग्रिम आदेश तक लागू करने का…
