Author: shivam kumar

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने पुंछ जिले के दिगवार तथा कस्बा सेक्टर में मंगलवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह को पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे दिगवार तथा कस्बा सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय…

Read More

कौन कहता है कि मीठे पानी के बड़े नदियों में रहने वाले सीप के अंदर स्वाती की बूंद पड़ने से ही मोती बनता है। मोती की उपज तो बेगूसराय के खेत में हो रही है। यूं तो यह कमाल पिछले आठ साल से हो रहा है लेकिन 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में बिहार के एकलौते मोती उत्पादक किसान बेगूसराय के जयशंकर कुमार की चर्चा की तो देश-दुनिया का ध्यान इस ओर गया है। उच्च विद्यालय में क्लर्क की करीब 45 हजार रुपये महीना की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर डेढ़ बीघा (करीब एक एकड़)…

Read More

 राजस्थान की सियासत में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राज्यपाल कलराज मिश्र की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कलराज मिश्र बताएं कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है या फिर भारतीय जनता पार्टी के हितों की शपथ ली है। कपिल सिब्बल ने मंगलवार को ट्वीट कर सवाल किया कि क्या राजस्थान की हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के द्वारा तय नियमों का पालन नहीं करेगी? क्या कोई दूसरा कानून है जिसका पालन हो रहा है? साथ ही उन्होंने पूछा कि कलराज मिश्र बताएं कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है या…

Read More

 ‘विश्व में बढ़ती विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियां मनुष्य की प्रकृति पर विजय प्राप्त करने की विकृत मानसिकता का परिणाम हैं। प्रकृति के साथ तालमेल से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं और प्रकृति के साथ तालमेलयुक्त पद्धति से की जाने वाली कृषि ही हमें शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रदान कर सकती है।’ यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डॉ दिनेश जी का। वे 27 जुलाई देर शाम लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग एवं नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘प्राकृतिक भोजन के लिए प्राकृतिक खेती’…

Read More

‘मन की बात’ कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली किशोर-किशोरियों से बात करते हुए कहा कि देश कितनी तेजी से बदल रहा है और ग्रामीण अंचल से प्रतिभायें निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “देश कैसे बदल रहा है? कितनी तेज़ी से बदल रहा है? कैसे-कैसे क्षेत्रों में बदल रहा है? एक सकारात्मक सोच के साथ अगर निगाह डालें तो हम खुद अचंभित रह जायेंगे। एक समय था जब खेल-कूद से लेकर अन्य क्षेत्रों में अधिकतर युवा या तो बड़े-बड़े शहरों से होते थे या बड़े-बड़े परिवार से या फिर नामी-गिरामी स्कूल या कॉलेज से होते थे।…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सम्बोधन हमें राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देता है। आज करगिल विजय दिवस भी है। हमारे सैनिकों की असाधारण वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हमें अपनी युवा पीढ़ी को करगिल विजय से जुड़े हमारे सैनिकों की वीरता और त्याग की कहानियों के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण को लेकर भी पूरी सावधानी रखनी है. मास्क का अनिवार्यता से प्रयोग, शारीरिक दूरी और लगातार हाथ धोना आदि…

Read More

 विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) ने देश में बढ़ती गौ तस्करी और गौ हत्या की घटनाओं पर चिंता जताई है। विहिप ने मांग की है कि राज्य सरकारें और स्थानीय पुलिस-प्रशासन इन घटनाओं के विरुद्ध न सिर्फ कठोर कार्रवाई करें बल्कि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि हाल ही में ओडिशा के बालेश्वर में, गुजरात के वडोदरा, भारूच एवं वलसाड में तथा महाराष्ट्र के अमरावती सहित देश के अनेक हिस्सों में बकरीद से ठीक पूर्व बढ़ी गौ-तस्करी की घटनाएं तो वे हैं जिनमें…

Read More

झुंझुनू जिले के शहीद लांस नायक खड़गसिंह कारगिल युद्ध के दौरान 6 मई 1999 को शहीद हुए थे। वे 12 जाट रेजीमेंट थे। शहीद खड़गसिंह की इच्छा थी कि बच्चे पढ़ लिखकर नाम कमायें। इसी सपने को पूरा किया है उनकी तीन बेटियों और एक बेटे ने। एक बेटी ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर ली है। वहीं तीन बेटे और बेटी अभी एमबीबीएस कर रहे है। शहीद खड़गसिंह का परिवार देश का पहला परिवार बनेगा जिसके सभी बच्चे डॉक्टर होंगे।   झुंझुनू जिले के नंगली गुजरान गांव से शहीद खड़गसिंह शहीद होने वाले पहले सैनिक थे। खड़गसिंह ने कारगिल…

Read More

पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग मैदानी क्षेत्र, पैंगोंग झील और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया के विवादित मुद्दों को लेकर भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तरीय पांचवें दौर की बैठक अगले सप्ताह होगी। पूर्व की चार बैठकों के बाद दोनों देशों के सैन्य कमांडर हॉटलाइन पर एक-दूसरे के सम्पर्क में थे। मगर बात न बनने पर अब फिर आमने-सामने बैठकर रुकी हुई विघटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ ही रणनीतिक रूप से यथास्थिति बहाल करने पर चर्चा करेंगे। फिलहाल चीन के अड़ियल रुख को देखते हुए भारतीय सेनाओं ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे…

Read More

शोपियां के मुख्य बाजार में रविवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर ग्रेनेड़ फैक हमला कर दिया। इस ग्रेनेड़ हमले में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हमले के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को शोपियां के मुख्य बाजार में आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर अचानक ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया। जवानों ने भी तुरन्त हरकत में आते हुए जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल इस हमले में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसी बीच आतंकी मौके से भागने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम से कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है और हमें लगातार सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क पहने रखने में दिक्कत अवश्य होती है लेकिन कोरोना को हराने में यह बहुत उपयोगी है। कोरोना लड़ाई का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण की रिकवरी और मृत्यु दर अन्य देशों से कम है। देश अपने लाखों लोगों की जान बचाने में सफल रहा है। कई स्थानों पर अब भी कोरोना की लड़ाई चल रही है।…

Read More