प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में चंद्रिका प्रसाद संतोखी को सूरीनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक चौथाई भारतीय मूल की आबादी वाले इस देश में संतोखी ने वेद मंत्रों के माध्यम से राष्ट्रपति पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के ‘सूरीनाम’ के साथ बहुत करीबी सम्बन्ध हैं । 100 साल से भी ज्यादा समय पहले भारत से लोग वहां गए और उसे ही अपना घर बना लिया । आज इन लोगों की चौथी-पांचवी पीढ़ी वहां रह रही है । सूरीनाम में एक चौथाई से अधिक लोग भारतीय मूल के हैं। वहां की आम भाषाओं में…
Author: shivam kumar
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मदनघाट सीमा चौकी इलाके में भारतीय जल क्षेत्र में घुस आए चार बांग्लादेशी मछुआरों को सदभावना पूर्ण कदम के तहत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर द्वारा जारी बयान के मुताबिक चार बांग्लादेशी मछुआरे अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा का उल्लंघन कर गंगा नदी के भारतीय जल क्षेत्र में 600 मीटर अंदर तक घुस आए थे और मछली पकड़ रहे थे। वहीं, स्पीड बोट से पानी में गश्त कर रहे बीएसएफ के 35वीं बटालियन के जवानों ने चारों मछुआरों को रोकने की कोशिश की तो…
जन्मदिन ऐसा हो की पूरा विश्व याद करे। ऐसा सौभाग्य, सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। मैं धन्य हो गया कि मेरे जन्मदिन पर श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास होने जा रहा है। कहा कि मैं पांच सौ एक रुपए दान करने का संकल्प लेकर कितना खुश हूँ, शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। ये बातें जिले के सनहा गांव के मूल निवासी एवं मकैनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे शलभ विक्रम साहू ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा है। श्री साहू लखनऊ पॉलीटेक्निक कॉलेज लखनऊ से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। अंतिम सेमेस्टर की अभी…
कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता व बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण कर कारगिल शहीदों को याद किया। इस दौरान अग्रवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें जवानों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की एकता, अखंडता व शांति कायम रखने में अपना योगदान देना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि हमारे वीर सपूतों की शहादत चिर स्थायी बने रहे, इसके लिए शहीदों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘कारगिल विजय दिवस’ पर कहा कि यह हमारी सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘ कारगिल की लड़ाई मां भारती के वीर सपूतों के शौर्य का प्रतीक है। भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण का मैं हृदय से वंदन करता हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपनी वीरता का परचम लहराने वाले मां भारती के सभी योद्धाओं का संपूर्ण राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। ‘ उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध मे अपने अदम्य साहस और शौर्य से देश के…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने 14 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48 हजार 661 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 13,85,522 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 705 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 32063 तक पहुंच गई है। रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,67,882 एक्टिव मरीज हैं । वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24…
देश में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं, इसका पता लगाने के लिए किए जा रहे टेस्ट की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आईसीएमआर ने पिछले 24 घंटों में ही 4 लाख 42 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं, जो अब तक का सबसे अधिक संख्या है। आईसीएमआर के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 4,42,263 टेस्ट किए है। इसके साथ ही देश में अबतक कुल 1,62,91,331 टेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि आईसीएमआर के सरकारी लैब में ही साढ़े तीन लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। आईसीएमआर देश भर…
देश भर में रविवार को 21वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जा रहा है। भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने कारगिल युद्ध जीतने के लिए दुर्गम बाधाओं, दुश्मन के इलाकों, विपरीत मौसम और कठिनाइयों को पार करते हुए दुश्मन के कब्जा करने के इरादों को नाकाम कर दिया था। भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा करते हुए तीन महीने लंबे युद्ध के समाप्ति की घोषणा की थी। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन…
लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न शहरों में रह रहे श्रमिकों और कामगारों की बड़ी संख्या में हुई घर वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत नारा का बड़ा असर पड़ा है। आत्मनिर्भर भारत निर्माण के मंत्र और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के शुरुआत की जानकारी मिलते ही परदेस में रह रहे शेष श्रमिक भी अपने घर की ओर चल पड़े हैं। आने वालों में सिर्फ बिहारी मजदूर ही नहीं हैं, बल्कि विभिन्न फैक्ट्रियों में, औद्योगिक संस्थानों में स्थाई रूप से काम कर रहे मजदूर तथा छोटे-छोटे व्यवसायी भी हैं। इन लोगों ने गांव में…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होने के बाद भोपाल के कोविड डेडिकेडेड चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी और कोरोना वॉरियर्स के समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें को प्रणाम किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह ट्वीट किया है कि – ‘दोस्तों, मैं ठीक हूँ, कोरोना वॉरियर्स का समर्पण अभिनंदनीय है। निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड 19 के पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम…
