Author: shivam kumar

वायु भवन को उसके उत्कृष्ट रखरखाव के लिए लगातार दूसरे साल सम्पूर्ण भारत में सर्वोत्तम भवन घोषित किया गया है। रफी मार्ग स्थित इस वायुसेना मुख्यालय को यह सम्मान वर्ष 2019 में भी प्राप्त हुआ था। भवन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां की गई बागवानी के लिए ​​भी लगातार दूसरे साल फ्लावर शो और गार्डन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। केंद्र सरकार की मुख्य निर्माण एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के पास दिल्ली के लुटियंस जोन की सरकारी इमारतों और सांसदों के आवासों की मरम्मत की जिम्मेदारी है। मंत्रालयों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए सीपीडब्ल्यूडी हर साल कई कैटेगरी में पुरस्कारों की घोषणा करता है। रफी मार्ग स्थित वायुसेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने…

Read More

निर्माणाधीन शहीद अशफाक उल्लाह खॉ प्राणी उद्यान गोरखपुर में वन्य-जीव के मृत होने पर उनका सुरक्षित ढंग से निस्तारण करने को इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाकर तैयार है। अब पशुओं का अंतिम संस्कार करने पर न तो बदबू आएगी और न ही उसके धुंए से होने वाले संक्रमण का खतरा ही रहेगा। शहर के लोग मृत पशुओं से होने वाले संक्रमण और बदबू से होने वाली दिक्कतों से बेपरवाह रह सकेंगे। कोविड-19 काल में इंसीनरेटर कक्ष का निर्माण कर मशीनें स्थापित भी कर दी गई हैं। प्राणी उद्यान में किसी वन्य-जीव के मृत होने पर उसके शरीर के किसी भी अंग…

Read More

 राजस्थान के सियासी संकट का 14वां दिन है, सभी की नजरें आज राजस्थान हाईकोर्ट पर है। दरअसल हाईकोर्ट सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ में होगी।   इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दायर विशेष याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट को आदेश जारी करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश…

Read More

कोविड-19 ग्रसित मरीजों तक भोजन-पानी पहुंचाने में अब दिक्कत नहीं होगी। न ही यह जिम्मेदारी निभाने वाला ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आएगा, जिससे उसके भी संक्रमित होने का भय हो। वजह, पूर्वोत्तर रेलवे ने रोबो-ट्राली तैयार करना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रोबो-ट्राली एक-दो सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगी और इसे अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मकैनिकल वर्कशॉप में बन रहे रोबो-ट्राली को 23 मीटर की दूरी से ऑपरेट किया जा सकेगा। यह है विशेषता यह ट्रॉली चार लेयर की है। सबसे ऊपर खाने की थाली होगी। उसके नीचे…

Read More

भारत ने चीन की कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत सामान्य वित्तीय नियमावली-2017 में संशोधन किया है। संशोधन के जरिए अब सरकार देश की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के आधार पर इन देशों की कंपनियों को बोली लगाने से रोक सकती है। संशोधन के अनुसार सरकार भारत की सीमा से लगे देशों से माल-सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इन कंपनियों को विदेश मंत्रालय से राजनीतिक और गृहमंत्रालय से सुरक्षा संबंधी मंजूरी लेना आवश्यक होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार रात को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत की…

Read More

बागपत। जिले में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की फरारी में लापरवाही उजागर होने के बाद भी एक कांस्टेबल ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। वह इस केस से पहले भी ड्यूटी से लंबे समय गैर हाजिर रहा और बाद में भी। इस तरह ड्यूटी से 733 दिन गैर हाजिर होने पर पुलिस अफसरों ने उसको बर्खास्त कर दिया। एएसपी अनित कुमार का कहना है कि कांस्टेबल सुंदर सिंह ड्यूटी से 733 दिन अनुपस्थित रहा। नोटिस देने के बाद भी सिपाही ने कोई जबाव नहीं दिया। इसी कारण कांस्टेबल सुंदर सिंह को बर्खास्त किया गया। पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की…

Read More

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र में संगठित अपराध, हत्या, बलात्कार, अपहरण, महिला से अपराध जैसे मामलों ने साबित कर दिया है कि राज्य में जंगलराज कायम है। विकास दुबे मामले के बाद, विक्रम जोशी मर्डर और अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या से स्पष्ट है कि गुंडाराज के सामने कानून व्यवस्था ने सरेंडर कर दिया है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने 13 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं। यह बढ़ोतरी अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,87,945 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 740 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 30,601 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,40,135 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है…

Read More

रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार तथा भारतीय रेलवे द्वारा माल यातायात को बढ़ाने की दृष्टि से पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने पश्चिम रेलवे के जोनल मुख्यालय और मंडल इकाइयों पर मल्टी-डिसिप्लिनरी बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों (बीडीयू) के गठन का निर्देश दिया है। बीडीयू का गठन रेल परिवहन और लॉजिस्टिक बिजनेस को बढ़ाने की दृष्टि से व्यावसायिक दृष्टिकोण से प्रोत्साहन की दिशा में एक अच्छा कदम है। इसका लक्ष्य क्षेत्रीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को सरल एवं कारगर बनाना तथा अनुकूल उत्पाद एवं पैकेज के साथ मौजूदा एवं सम्भावित ग्राहकों को बेहतर पहुंच प्रदान करना है।…

Read More

प्रदेश के कई जनपदों में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज है। कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, कौशांबी जनपदों में दोषी पुलिस वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Read More

 उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ और तोता घाटी के पास मलबा आने के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा कुछेक और मार्ग भी अवरुद्ध हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्य के विभिन्न जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में हल्की वर्षा हो रही है एवं नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी तथा अल्मोड़ा में बादल छाये हुे है। शेष जनपदों में मौसम साफ है। इस दौरान चार धाम मार्गो पर कुछ स्थान पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। इस क्रम में…

Read More