हैकिंग का सिलसिला है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले ट्वीटर पर दुनिया के दिग्गज लोगों के अकाउंट हैकर कर लिए गए है। इसके बाद कल बीती रात फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाती का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया। आपको बता दें कि कैरी मिनाती दो चैनल चलाते हैं। जिसमें से एक का नाम कैरी मिनाती है, कैरी मिनाती के इस चैनल पर तकरीबन 24 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। तो वहीं कैरी के दूसरे चैनल का नाम कैरी मिनाती लाइव है। इस चैनल पर 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। हैकर ने कैरी के इसी…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित है और मुंबई के ही नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत में पहले से सुधार है।वहीं इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें अमिताभ ने लिखा -हे ईश्वर मेरी मदद करो!’ दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ट्विटर पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘जो हाथ आप अपने प्यार और सहयोग में उठाते हैं वो मेरी ताकत हैं… इसे मैं अपने सिस्टम से कभी गायब नहीं होने दूंगा,…
इस माह के अंत तक फ्रांस से आने वाले लड़ाकू विमान राफेल की तैनाती पूर्वी लद्दाख की सीमा पर की जाएगी। चीन से निपटने के लिए अब वायुसेना ने राफेल में इजरायली स्पाइस-2000 बम के बजाय फ्रांसीसी हैमर प्रणाली लगाने का फैसला लिया है। फ्रांस से राफेल विमानों का सौदा होते वक्त हैमर सिस्टम को इसलिए ’पैकेज’ में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि ये भारत के बजट से बाहर थे लेकिन अब चीन के साथ मौजूदा हालात को देखते हुए आनन-फानन हैमर सिस्टम्स लेने के लिए फ्रांस को ऑर्डर किया गया है, जिसकी आपूर्ति राफेल जेट के साथ ही होगी। भारत-फ्रांस के बीच सितम्बर, 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों…
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वदेशी ‘प्रेरणा’ राखी बनाई जा रही है। ये राखियां चीन की राखियों को मात दे रही हैं। समूहों द्वारा प्रदेश में अभी तक करीब 25 लाख रुपये की राखी तैयार की गई है। करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री हेतु राखी बनाने का लक्ष्य है। इस कार्य में समूह की दीदियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाएं बाजार में राखियों को बिक्री के लिए दे रही हैं, जिसका परिणाम अच्छा आ रहा है। स्थानीय बाजारों में इन राखियों की काफी मांग…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को उनके जन्मदिन पड़ ढ़ेरों बधाई देते हुए स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर दिए बधाई संदेश में कहा ‘ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की वरिष्ठ सहयोगी हरसिमरत कौर बादल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हरसिमरत जी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। ‘ हरसिमरत कौर का जन्म 25 जुलाई 1966 को नई दिल्ली में हुआ था। वह शिरोमणि अकाली…
श्रीनगर के रामभिलहर परिमापोरा इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है। माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिससे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। श्रीनगर के रामभिलहर परिमापोरा इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों…
कोरोना के कहर से बचाने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को चार महीने हो चुके हैं। इस दौरान दस दिन के लिए अनलॉक भी किया गया लेकिन काम धंधा बंद होने से परेशान श्रमिकों की जिंदगी अनलॉक नहीं हो सकी। इन चार महीनों में परदेस में रह रहे श्रमिकों ने जो जलालत झेली है, उसका वर्णन करना संभव नहीं है। परदेस से लौट रहे श्रमिक जो दर्द भरी दास्तां सुनाते हैं, वह सुनकर बड़े-बड़े लोगों के हौसले पस्त हो सकते हैं। कई दिनों तक भूखे रहे, चुरा और मिर्च खाकर जिंदगी गुजारी, इनके बच्चे दूध के लिए बिलबिलातेे रहे। घर…
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी को एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए। अब समय आ गया है कि अनुशासन के मामले में पूरे देश में एक उदाहरण साबित किया जाए। अनुशासन के जरिए ही कोविड-19 के खिलाफ जंग को हम जीत सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लगातार विभिन्न जरिए से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल खड़ा करते रहे हैं। उन्होंने राज्य प्रशासन पर कोविड-19 से जंग…
गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें भीड़ से बचने और तकनीक का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस को शान, जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार भी राष्ट्रीय त्योहार के महत्व को देखते हुए उचित तरीके से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, उचित सैनिटाइजेशन, पब्लिक गैदरिंग को रोकने जैसे नियमों का पालन करना है। साथ ही होम मिनिस्ट्री और स्वास्थ्य मंत्रालय…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम ने एक बार फिर चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भले ही विदेश मंत्रालय का ‘सीमा क्षेत्रों को खाली कराने वाला’ बयान संतोषजनक है लेकिन पांच मई की यथास्थिति की बहाली पर सरकार चुप क्यों है। आखिर किसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन से सीधी बात करने से कतरा रहे हैं। पूर्व विदेश मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्रालय का कल रात का बयान भारत के “पूरी तरह से खाली कराने और डी-एस्केलेशन और सीमा क्षेत्रों में पूर्ण शांति…
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते कई दिनों से कच्चे तेल के दामों में ज्यादा उठा-पटक देखने को नहीं मिल रहा है.यही कारण है कि भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम कई दिनों से स्थिर हैं। यह लगातार चौथा दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। इससे पहले, बीते सोमवार को ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 81.64 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में…
