भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर तिलक को याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान गणितज्ञ, विचारक, समाज सुधारक एवं लोकमान्य के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में चन्द्रशेखर आजाद को याद करते हुए कहा, ‘स्वतंत्र राष्ट्र के प्रति आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व…
Author: shivam kumar
बेगूसराय, कोरोना के मद्देनजर जिले के सभी आइसोलेशन सेंटर में साफ-सफाई की बहेतर व्यवस्था को लेकर सफाईकर्मियों को उचित मात्रा में सफाई सामग्री मुहैया करायी जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग बिहार के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि आइसोलेशन या एकांतवास केंद्र (क्वारेंटाइन सेंटर) की साफ-सफाई आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियमित रूप से होनी चाहिए। सफाई का विशेष ध्यान रख कर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में पर्याप्त संख्या में बिहार श्रम संसाधन विभाग के माध्यम…
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अस्पतालों में व्यवस्थाएं मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में चाकचौबंद व्यवस्था का नजारा महोबा में देखा जा सकता है, जहां के महिला अस्पताल में घुटने तक पानी भरा हुआ है। अव्यवस्थाओं का यही आलम बरेली और गोरखपुर में भी देखने को मिला है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल में बारिश का पानी भरा है। कमोबेश बरेली और गोरखपुर के अस्पतालों में भी…
15 जुलाई तक तिल की बुवाई का समय बीत जाने के बाद कृषि विभाग ने किसानों तक बीज पहुंचाने का कार्य शुरू किया है। वह भी तब जब बुवाई का समय बीत चुका है और किसानों के खेत पानी से लबालब भर चुके हैं। निःशुल्क मिलने वाले बीज को लेकर संशय में हैं कि इन बीजों का क्या करें? इधर, सोयाबीन का बीज मिलने में भी देर हो रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो आपूर्ति करने वाली संस्था नेफेड ने जहां तिल के बीज की आपूर्ति समय से नहीं कि, वहीं सोयाबीन बीज की खेप अब तक नहीं पहुंचाया…
भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से आज 65 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया है। लखनऊ में भी मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। भारतीय मजदूर संघ के लखनऊ इकाई के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीएमएस जो भारतीय मजदूर संघ का सूक्ष्म नाम है, के रूप में हम पहचान बना चुके हैं। बीएमएस किसी एक समाज विशेष का नहीं बल्कि हर मजदूर का…
लॉकडाउन और कोरोना के कारण वैसे ही आम जनता महंगाई की मार को झेल रही हैं। लेकिन अब महंगाई की ये मार आम जनता पर और तेज होने वाली है। दरअसल लगातार महंगे होते डीजल के दामों को देखते हुए ट्रक परिचालक ट्रकों का माल-भाड़ा 20 फीसदी तक बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसका असर महंगाई पर साफ दिखाई देगा। मतलब साफ है कि टमाटर के बाद अन्य सब्जियों के साथ-साथ रोजमर्रा के सामान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। ट्रक परिचालकों की एक यूनियन ने कहा है कि अगर ईंधन की कीमत…
उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बीती रात हुए तीन मुठभेड़ में पांच अपराधी घायल हो गए। उनमें से एक पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। अपराधियों पर संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उपनिदेशक सूचना दिनेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक मोटर साइकिल पर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में…
22 मार्च, 2020 से लागू पूर्ण लॉकडाउन और वर्तमान आंशिक लॉकडाउन के दौरान कठिनतम परिस्थितियों और विकट चुनौतियों के बावजूद, पश्चिम रेलवे ने 21 जुलाई, 2020 तक मालगाड़ियों के 9818 रेक लोड करके काफी सराहनीय कार्य किया है। विभिन्न स्टेशनों पर श्रमशक्ति की कमी के बावजूद पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी मालवाहक ट्रेनों के जरिये देश भर में अत्यावश्यक सामग्री का परिवहन बखूबी सुनिश्चित किया जा रहा है। इनमें पीओएल के 10 64, उर्वरकों के 1617, नमक के 537, खाद्यान्नों के 101, सीमेंट के 745, कोयले के 393, कंटेनरों के 4685 और सामान्य माल के 47 रेकों सहित कुल 19.93 मिलियन…
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारत मां के दो वीर सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बाल गंगाधर तिलक के कथन को दोहराते हुए कहा, “धर्म और व्यावहारिक जीवन अलग नहीं हैं। सन्यास लेना जीवन का परित्याग करना नहीं है। असली भावना सिर्फ अपने लिए काम करने की बजाय, देश को अपना परिवार मान कर मिलजुल कर काम करना…
तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन तेल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आज फिर से लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आज दोनों की कीमतें स्थिर हैं. वैसे भी पेट्रोल की कीमत पिछले कुछ दिनों से स्थिर चल रही थी। लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी थी। पिछले 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इससे 3 दिन पहले ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 23 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 12 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 720 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। पिछले तीन दिन में ही देश में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आएं हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,38,635 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1129 लोगों की मौत हो गई। अब तक देश में वायरस की वजह सेे मरने वालों की संख्या 29,861 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को…
