भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा दोस्ताना संबंधों को देखते हुए भारत सरकार ने नदी के रास्ते भी व्यापार की सुगमता सुनिश्चित की है। केंद्र सरकार की पहल पर भारत व बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए जलमार्ग का प्रयोग बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोलकाता से बांग्लादेश के चट्टोग्राम पोर्ट के रास्ते त्रिपुरा के अगरतला तक कंटेनर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है, कोलकाता से इसका पहला ट्रांजिट कंटेनर गुरुवार को त्रिपुरा पहुंचा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (पूर्व में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) के प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया…
Author: shivam kumar
बेगूसराय, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से उत्पन्न भागम-भाग के बीच केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने आत्मनिर्भर भारत निर्माण को एक नई ऊर्जा दिया है। इस अभियान से देश को आत्मनिर्भर और अपने प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगार अपने गांव की ओर लौट रहे हैं। देश के तमाम बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण में इन प्रवासियों को घर आने के लिए मजबूर कर दिया। लॉकडाउन के बाद अनलॉक होने पर असम में बड़े पैमाने पर रोजगार शुरू हुआ, काम-धंधा शुरू हो…
वैश्विक महामारी कोरोना के संकट काल में लोगों की सेवा करने वालों में अग्रणी डॉक्टरों-नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ की भूमिका सर्वोपरि रही है लेकिन इस बीच डॉक्टर-नर्स को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। इसमें नया मामला राजधानी दिल्ली के पुष्प विहार स्थित कोविड सेंटर के चिकित्सक डॉ. जावेद अली का है, जिनकी मौत सोमवार को हुई। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से डॉक्टर के परिवार की मदद करने की गुजारिश की है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “डॉ. जावेद अली और तमाम डॉक्टर जान की बाजी लगाकर इस संकट के दौरान…
त्योहारों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से बाजारों की रंगत फीकी पड़ी हुई है। लॉकडाउन की वजह से पिछले करीब चार महीनों से सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। लॉकडाउन का असर बाजारों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। जोखिम क्षेत्र वाले बाजार अब भी बंद है। खुले बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है। ग्राहकों के अभाव में दुकानों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। राजस्थान में सावन का विशेष महत्व है। महिलाओं के श्रृंगार के सामान, लहरिया आदि खूब बिक्री होती है, लेकिन इस बार कोरोना ने सबके अरमानों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के परमाणु वैज्ञानिकों को विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर बधाई दी है। दरअसल काकरापारा परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 में वैज्ञानिकों को स्वदेसी डिज़ाइन रिएक्टर तैयार करने में विशेष सफलता मिली है। पीएम मोदी ने बुधवार को परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किये गए 700 एमडब्ल्यूई केएपीपी-3 रिएक्टर मेक इन इंडिया का चमकदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की विशेष उपलब्धियों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। भारत लगातार नई संभावनाओं के प्रति आश्वस्त रहा है।
गाजियाबाद, जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से घायल पत्रकार विक्रम जोशी ने बुधवार की तड़के अंतिम सांस ली। अस्पताल के चिकित्सकों ने बुधवार के भोर में करीब 4बजे उनके परिजनों को विक्रम जोशी की मौत की खबर दी। सुबह के वक्त जब पत्रकारों को इसकी जानकारी मिली वे अस्पताल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद जिले के विजय नगर निवासी पत्रकार विक्रम जोशी (45 वर्ष) पर सोमवार देर शाम रोजी कॉलोनी के पास कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था । उस वक्त विक्रम जोशी अपनी बहन के घर से…
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल को पत्र लिखकर कोर्ट की नियमित सुनवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सरकारी दफ्तर बाजार और शॉपिंग मॉल खुल गए हैं, लेकिन दिल्ली की अदालतों में पिछले 4 महीने से कामकाज निलंबित है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली की अदालतों में लंबे समय से कामकाज लंबित होने की वजह से वकीलों को़ मानसिक और आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अदालतों का नियमित कामकाज शुरू करना प्राथमिकता होनी चाहिए। हाईकोर्ट को भी वैसा ही गाइडलाइन जारी करनी चाहिए…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार 724 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,92,915 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 648 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28,732 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,11,133 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 28,472 मरीज स्वस्थ…
जलपाईगुड़ी , जिले के नागराकाटा ब्लॉक स्थित बामनडांगा चाय बागान से बुधवार सुबह एक हाथी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब बामंनडांगा चाय बागान फैक्ट्री लाइन में हाथी का शव देखा। इसकी जानकारी वन्य प्राणी शाखा एवं वन अधिकारी को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे वन अधिकारियों ने बताया कि संभवतः हाथी कटहल खाने के लिए आया होगा। जिसके बाद बिजली के तार में संपर्क में आने से हाथी का मौत हो गया है। हाथी की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम होने के बाद पूरी तरह साफ हो जाएगी।
तेल कंपनियों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले कई दिनों से डीजल की कीमतों में हो रही रूक-रूक कर बढ़ोतरी हो रही थी जिसे आज विराम लग गया है। आज पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों को स्थिर रखा गया है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल के दाम बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 व डीजल 81.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिल्ली देश…
करूर वैश्य बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि रमेश बाबू को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। करूर वैश्य बैंक ने आज कहा कि 20 जुलाई को हुई बैंक प्रबंधन की एक बैठक में निदेशक मंडल ने रमेश बाबू को एक अतिरिक्त निदेशक के रूप में चुना है और उन्हें तीन साल के लिए बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। बैंक ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा स्वीकृत नियम और शर्तों के अनुसार रमेश बाबू का कार्यकाल उनके कार्यभार संभालने की तारीख से तीन…
