गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें भीड़ से बचने और तकनीक का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस को शान, जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार भी राष्ट्रीय त्योहार के महत्व को देखते हुए उचित तरीके से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, उचित सैनिटाइजेशन, पब्लिक गैदरिंग को रोकने जैसे नियमों का पालन करना है। साथ ही होम मिनिस्ट्री और स्वास्थ्य मंत्रालय…
Author: shivam kumar
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम ने एक बार फिर चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भले ही विदेश मंत्रालय का ‘सीमा क्षेत्रों को खाली कराने वाला’ बयान संतोषजनक है लेकिन पांच मई की यथास्थिति की बहाली पर सरकार चुप क्यों है। आखिर किसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन से सीधी बात करने से कतरा रहे हैं। पूर्व विदेश मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्रालय का कल रात का बयान भारत के “पूरी तरह से खाली कराने और डी-एस्केलेशन और सीमा क्षेत्रों में पूर्ण शांति…
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते कई दिनों से कच्चे तेल के दामों में ज्यादा उठा-पटक देखने को नहीं मिल रहा है.यही कारण है कि भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम कई दिनों से स्थिर हैं। यह लगातार चौथा दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। इससे पहले, बीते सोमवार को ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 81.64 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में…
वायु भवन को उसके उत्कृष्ट रखरखाव के लिए लगातार दूसरे साल सम्पूर्ण भारत में सर्वोत्तम भवन घोषित किया गया है। रफी मार्ग स्थित इस वायुसेना मुख्यालय को यह सम्मान वर्ष 2019 में भी प्राप्त हुआ था। भवन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां की गई बागवानी के लिए भी लगातार दूसरे साल फ्लावर शो और गार्डन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। केंद्र सरकार की मुख्य निर्माण एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के पास दिल्ली के लुटियंस जोन की सरकारी इमारतों और सांसदों के आवासों की मरम्मत की जिम्मेदारी है। मंत्रालयों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए सीपीडब्ल्यूडी हर साल कई कैटेगरी में पुरस्कारों की घोषणा करता है। रफी मार्ग स्थित वायुसेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने…
निर्माणाधीन शहीद अशफाक उल्लाह खॉ प्राणी उद्यान गोरखपुर में वन्य-जीव के मृत होने पर उनका सुरक्षित ढंग से निस्तारण करने को इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाकर तैयार है। अब पशुओं का अंतिम संस्कार करने पर न तो बदबू आएगी और न ही उसके धुंए से होने वाले संक्रमण का खतरा ही रहेगा। शहर के लोग मृत पशुओं से होने वाले संक्रमण और बदबू से होने वाली दिक्कतों से बेपरवाह रह सकेंगे। कोविड-19 काल में इंसीनरेटर कक्ष का निर्माण कर मशीनें स्थापित भी कर दी गई हैं। प्राणी उद्यान में किसी वन्य-जीव के मृत होने पर उसके शरीर के किसी भी अंग…
राजस्थान के सियासी संकट का 14वां दिन है, सभी की नजरें आज राजस्थान हाईकोर्ट पर है। दरअसल हाईकोर्ट सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ में होगी। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दायर विशेष याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट को आदेश जारी करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश…
कोविड-19 ग्रसित मरीजों तक भोजन-पानी पहुंचाने में अब दिक्कत नहीं होगी। न ही यह जिम्मेदारी निभाने वाला ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आएगा, जिससे उसके भी संक्रमित होने का भय हो। वजह, पूर्वोत्तर रेलवे ने रोबो-ट्राली तैयार करना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रोबो-ट्राली एक-दो सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगी और इसे अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मकैनिकल वर्कशॉप में बन रहे रोबो-ट्राली को 23 मीटर की दूरी से ऑपरेट किया जा सकेगा। यह है विशेषता यह ट्रॉली चार लेयर की है। सबसे ऊपर खाने की थाली होगी। उसके नीचे…
भारत ने चीन की कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत सामान्य वित्तीय नियमावली-2017 में संशोधन किया है। संशोधन के जरिए अब सरकार देश की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के आधार पर इन देशों की कंपनियों को बोली लगाने से रोक सकती है। संशोधन के अनुसार सरकार भारत की सीमा से लगे देशों से माल-सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इन कंपनियों को विदेश मंत्रालय से राजनीतिक और गृहमंत्रालय से सुरक्षा संबंधी मंजूरी लेना आवश्यक होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार रात को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत की…
बागपत। जिले में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की फरारी में लापरवाही उजागर होने के बाद भी एक कांस्टेबल ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। वह इस केस से पहले भी ड्यूटी से लंबे समय गैर हाजिर रहा और बाद में भी। इस तरह ड्यूटी से 733 दिन गैर हाजिर होने पर पुलिस अफसरों ने उसको बर्खास्त कर दिया। एएसपी अनित कुमार का कहना है कि कांस्टेबल सुंदर सिंह ड्यूटी से 733 दिन अनुपस्थित रहा। नोटिस देने के बाद भी सिपाही ने कोई जबाव नहीं दिया। इसी कारण कांस्टेबल सुंदर सिंह को बर्खास्त किया गया। पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की…
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र में संगठित अपराध, हत्या, बलात्कार, अपहरण, महिला से अपराध जैसे मामलों ने साबित कर दिया है कि राज्य में जंगलराज कायम है। विकास दुबे मामले के बाद, विक्रम जोशी मर्डर और अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या से स्पष्ट है कि गुंडाराज के सामने कानून व्यवस्था ने सरेंडर कर दिया है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने 13 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं। यह बढ़ोतरी अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,87,945 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 740 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 30,601 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,40,135 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है…
