Author: shivam kumar

 असम में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1117 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। जिसमें से 515 मरीजों की शिनाख्त सिर्फ गुवाहाटी में हुई है। गुवाहाटी में संक्रमण का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 58 व्यक्तियों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1060 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इस संबंध में राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘ब्रिटिश शासन के विरुद्ध 1857 की क्रांति का आगाज करने वाले मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। देश में पराधीनता के विरुद्ध आपके संघर्ष की गाथाएं युग युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का देश सेवा के लिए मार्गदर्शन करती रहेंगी।’ उल्लेखनीय है कि महान क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरे देश में भागम-भाग की स्थिति अब भी बनी हुई है। देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले लाखों श्रमिक बिहार आए हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार 25 हजार से अधिक श्रमिक बेगूसराय जिला भी आए हैं। काम बंद होने के कारण मजदूरों के वापस आने और काम नहीं मिलने के बाद फिर परदेस जाने का सिलसिला जारी है। हालांकि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया गया। औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना चलाई जा रही है। विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में प्रवासी कामगारों को काम मिल रहा है।…

Read More

दुर्गापूजा के लिए दुनियाभर में विख्यात पश्चिम बंगाल में मूर्ति निर्माण बाधित ना हो इसके लिए विशेष पहल की गई है। मूर्ति निर्माण के हब कुम्हारटोली में अब थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। लॉकडाउन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। चूंकि इस बार प्रतिमाएं गढ़ने का काम देर से शुरू हुआ है इसलिए समय पर उन्हें तैयार करके पूजा पंडालों में भेजने की मूर्तिकारों के सामने कठिन चुनौती है। इस बीच कुम्हारटोली में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसका कारण, लॉकडाउन के बाद विभिन्न जगहों से मूर्तिकारों…

Read More

आज आखिरकार कई दिनों बाद आम जनता को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।  जबकि कल डीजल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी है. हालांकि, पेट्रोल की कीमतें काफी दिनों से जस की तस हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर है. आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में…

Read More

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर उन्हें याद किया और कहा कि इन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष किया। नेल्सन मंडेला के संघर्ष, मूल्य और शांति का संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र के लिए संघर्ष और दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में नेल्सन मंडेला बड़ा योगदान था। उन्हीं की याद में यह दिन मनाया जाता है।  संयुक्त…

Read More

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, सोशल मीडिया पर साझा की पिता की तस्वीर दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की आज आठवीं पुण्यतिथि है। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने आज ही के दिन यानी 18 जुलाई , 2012 को 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।  राजेश खन्ना को फिल्म जगत में सभी प्यार से ‘काका’ कह कर सम्बोधित करते थे। राजेश खन्ना की आठवीं पुण्यतिथि पर उनकी अभिनेत्री बेटी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर  साझा…

Read More

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और पिछले 20 सालों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका एक बहुत अच्छी बिजनेस वुमन भी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 18 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। साल 2000 में जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उन्हें ईनाम में 1 लाख डॉलर मिले थे। उन्होंने तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद धीर-धीरे…

Read More

कोरोना काल के बीच कुलदेवी के मंदिर पहुंची बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों एवं अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहती है। कंगना रनौत इन दिनों अपना सारा समय अपने परिवार के साथ अपने होमटाउन मनाली में बीता रही है और अक्सर उनकी तस्वीरें उनकी ऑफिशियल सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं । ऐसी ही एक तस्वीर उनकी सोशल  मीडिया टीम यानी टीम कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह तस्वीर किसी मंदिर के भीतर की है जहां कंगना हाथ जोड़कर बैठी नजर आ रही है।…

Read More

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इस बीच खबरें हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के कहने पर एकता कपूर सुशांत के पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता का सीक्वल लाने की तैयारी कर रही हैं। जी हां, सोर्सस की मानें तो अंकिता लोखंडे ने ही एकता कपूर को ये आइडिया दिया था ताकि वो सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट दे सकें। इस…

Read More

 देश में टिकटॉक तो बैन हो चुका, मगर भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की रिकॉर्ड मेकिंग सेशेंसन अक्षरा सिंह का टिकटॉक स्‍पेशल गाना ‘कॉल करें क्‍या’ का धमाल आज भी जारी है। यह गाना अब 100 मिलियन क्‍लब में शामिल हो गया है। अक्षरा का यह गाना इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। अब तक इस गाने को 100,575,776 व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने को मिली इस सफलता के बाद अक्षरा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस और चाहने वालों का आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने लिखा, कभी इज़हार भी नहीं करते और चुपके-चुपके इतना प्यार दे जाते हो आपलोग… अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाऊं, उसके लिए…

Read More