प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना की 05 एचपीएसी सोलर पम्प की कार्ययोजना को प्रशासनिक स्वीकृति के बाद गोरखपुर-बस्ती मण्डल में 34 किसानों समेत प्रदेश के 1000 किसानों के लाभांवित होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर लाभांवित होने वाले किसान 02 एवं 03 एचपीएसी सोलर पम्प की कार्य योजना की प्रशासनिक मंजूरी के लिए किसानों को अभी इंतजार करना होगा। विशेष सचिव बृजराज सिंह द्वारा वित्त-वर्ष 2020-21 के लिए 1000 सोलर पम्प वितरण के लिए मंजूरी दे दी है। कृषि निदेशक सोराज सिंह द्वारा गोरखपुर समेत प्रदेश के…
Author: shivam kumar
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या जहां बढ़ रही है वहीं ठीक होने वालों संख्या भी तेजी से बढ़ी है। देश में कोरोना के मरीजों की सख्या अब 10 लाख 38 हजार पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,884 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 10,38,716 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 671 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 26,273 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश…
पूर्वी लद्दाख की सीमा एलएसी पर चीन के साथ चल रहे सैन्य टकराव के बीच भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह मेें एक ड्रिल शुुरू करके चीन को समुद्री इलाके में घेरने का संदेेश दिया है। दरअसल अंडमान और निकोबार के इन्हीं रास्तों से चीन का अहम व्यापार होता है। भारतीय नौसेना ने यह युद्धाभ्यास उस समय शुरू किया है जब पहले से ही दो अमेरिकी सुपर एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज और रोनाल्ड रीगन दक्षिण चीन सागर में चीन को घेरे हुए हैं। भारतीय नौसेना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत बना रही…
कोविड केयर अस्पताल से इलाजरत कैदी ने भागने की कोशिश की है। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने की कई राउंड फायरिंग। इस घटना के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता 170 कैदियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए सोनापुर के तेपेसिया स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई), नॉर्थ ईस्ट रिजनल सेंटर, गुवाहाटी में इलाज के लिए लाया गया था। बीती मध्य रात्रि को कैदियों द्वारा उपद्रव मचाने के साथ ही भागने की कोशिश की। जिसके चलते हालात को काबू में करने के लिए…
गोरखपुर पुलिस ने शनिवार तड़के लखनऊ के विपुलखण्ड से बसपा नेता और 25 हजार के इनामी विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार किया। बसपा नेता उपाध्याय ने गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उसके ऊपर गोरखपुर और अम्बेडकरनगर में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बसपा नेता विनोद की गिरफ्तारी के बाद गोरखपुर पुलिस उसे बन्द वाहन से लखनऊ से ले गयी। गोरखपुर एसएसपी एस. अनुरुद्ध और उनकी टीम गोरखपुर में ही आगे की कार्रवाही करेगी। वही बसपा नेता उपाध्याय की गिरफ्तारी की सूचना से लखनऊ, गोरखपुर सहित आस-पास के जिलों के बसपा नेताओं में रोष व्याप्त है।
पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी से लड़ रहा है. हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच बिहार में लगातार बढ़ रहे संक्रमष को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशान साधा है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में COVID19 का परीक्षण देश में सबसे कम है. स्थिति खराब है. राज्य सरकार आंकड़ों में भी हेरफेर कर रही है. केंद्र बिहार में स्थिति की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय टीम भेज रहा है क्योंकि मामले बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी लव…
बिहार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी पटना के पुनपुन के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस से बोलोरो (एसयूूूवी) के टकराने से चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक बोलेरो रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त पटरी पर ही फंस गई। इसी बीच पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगया…
लेकिन प्रियंका चोपड़ा के लिए यह साल उनके प्रोफेशनल करियर की ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. आज प्रिंयका चोपड़ा का जन्मदिन है. वह 38 साल की हो गई हैं. उन्होंने हाल ही में टू ईयर मल्टीमिलियन डॉलर डील अमेजन के साथ साइन की है. इसके तहत वह कई भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करवाएंगी. उनके जन्मदिन के मौके पर हम बता रहे हैं उनके वाले कुछ साल के प्रोजेक्ट्स के बारे में. प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही अमेजन के साथ तीन प्रोजेक्ट साइन किए हुए जिनमें से एक प्री वेडिंग सेरेमनी पर आधारित रियलिटी शो ‘संगीत’, दूसरा ‘सिटाडेल’ है जिसे…
एक बार फिर तेल कंपनियों ने आम आदमी को जोरदार झटका दिया है। तेल कंपनियों ने फिर से डीजल की कीमतों में 13 से 17 पैसे तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे 3 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया। हालांकि आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट…
चीन के साथ बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बीच दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टाकना गए, जहां उन्होंने सशस्त्र बलों की पैरा ड्रापिंग देखी और स्कूपिंग हथियारों के गवाह बने। रक्षामंत्री के सामने लेह में भारतीय सेना और वायु सेना ने संयुक्त अभ्यास करके अपनी ताकत दिखाई। रक्षामंत्री भारतीय सेना के एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके सामने लेह में भारतीय सेना और वायु सेना ने संयुक्त अभ्यास करके अपनी ताकत दिखाई। राजनाथ सिंह ने यहांं सेेेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के बगल में खड़े होकर खुद बंदूक संभाली और…
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह कटरा से 88 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी समय तक अपने घरों से बाहर ही रहें। शुक्रवार को आए भूकंप के झटके से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
