Author: shivam kumar

मध्य प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों खूब गर्माया हुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उपचुनाव के साथ ही एक बार फिर मैदान में उतर आए है और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में मंगलवार को उमा भारती के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए थे और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार को भ्रष्टाचारी बताया था। उनके इस बयान के बाद से ही कांग्रेस नेताओं ने जवाबी बयानबाजी शुरू कर दी थी। वही अब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी सिंधिया के बयान पर पलटवार करते…

Read More

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव भले ही कम होता दिख रहा हो, लेकिन भारतीय सेना अपनी ताकत में इजाफा करने के काम में जुटी है। भारतीय सेना ने अमेरिका से 1.42 लाख सिग-716 असॉल्ट राइफलों के बाद अब इजरायल से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और हेरॉन ड्रोन खरीदने का ऑर्डर दे रही है। एयरफोर्स के प्रोजेक्ट चीता के तहत मौजूदा बेड़े को लड़ाकू यूएवी में अपग्रेड करने पर भी काम हो रहा है। डीआरडीओ भी पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल विकसित कर रहा जिससे 50 हजार मिसाइलों की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। पिछले साल बालाकोट…

Read More

देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब सवा नौ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,429 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,36,181 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 582 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 24,309 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,19,840 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,572 मरीज स्वस्थ हुए…

Read More

 उत्‍तर पश्‍च‍िमी ज‍िले के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार शाम मास्क पहनने को लेकर हुई कहासुनी में पार्क के गार्ड ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गार्ड के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर मामले की जांच कर रही है। डीसीपी व‍िज‍ियंता आर्या के अनुसार, शालीमार बाग स्थित डीडीए की शीश महल पार्क में देर शाम आस पास के रहने वाले कुछ लोग बैठे थे। पार्क के गार्ड ने एक युवक को बिना मास्क लगाए देख…

Read More

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के डाउन होनी की खबरे आजकल हर दूसरे दिन सुनने को मिल ही जाती हैं। एक बार फिर  व्हाट्सएप के डाउन पड़ने की खबर सामने आई है। दरअसल व्हाट्सएप में कल देर रात आउटेज देखने को मिला है। इस आउटेज की वजह से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को प्रभावित हुए हैं। देर रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 32 मिनट पर उपयोग करने में समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा यूज की जानी वाली मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अचानक से काम करना बंद कर दिया जिसके बाद यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।…

Read More

उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद फंदे से शव बरामद होने के मामले में आखिरकार राज्य सीआईडी ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईडी सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। बताया गया है कि विधायक देवेंद्र नाथ की पत्नी चंद्रिमा की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। सीआईडी सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह विधायक की आवास से चंद किलोमीटर की दूरी…

Read More

नारायणी नदी पार कर खेती करने गए 200 किसानों को कुशीनगर जिला प्रशासन रेस्क्यू कर बचाने के ऑपरेशन में जुटा है। मंगलवार देर रात तक 35 लोगों को मोटरबोट से लाए जाने में टीम सफल रही। बुधवार को सुबह लोगों के लाए जाने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने दो मोटरबोट के सहारे ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। इस दौरान मोटरबोट खराब भी हुई। जिससे बचाव टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घण्टे ऑपरेशन ठप रहा। जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अमवाखास, अमवादीगर, दशहवा, जमुआन कोठी आदि गांवों के लोगों की नदी…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर दिए बधाई संदेश में कहा कि ‘केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका अनुभव, देश की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा शिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।’ उल्लेखनीय है कि निशंक का जन्म 15…

Read More

भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच भारतीय क्षेत्र के चुशूल में मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई बैठक रात 2 बजे तक चली। लगभग 14 घंटे की इस उच्च स्तरीय बैठक में पैंगोंग और डेपसॉन्ग में सेना की वापसी का दूसरा चरण शुरू करने पर जोर दिया गया। भारत की ओर से फिर एक बार दो टूक कहा गया कि सीमा पर चीन 5 मई के पहले की स्थिति बहाल करने की दिशा मेंं कदम उठाए। भारत की ओर से इस बातचीत में सेना की 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की तरफ से…

Read More

राजस्‍थान कांग्रेस विधायक दल के निर्णय के कुछ ही मिनिटोंं बाद सचिन पायलट ने अपने ट्विटर एकाउंट से उपमुख्यमंत्री पदनाम हटा दिया। साथ ही ट्वीट किया कि ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं’।    पार्टी द्वारा उन्हें पद से हटाए जाने से पूर्व मंगलवार दोपहर तक पायलट के ट्विटर अकाउंट के इंट्रो में पूर्व उपमुख्यमंत्री, एमएलए टोंक, पूर्व आईटी, टेलीकॉम और कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्री और कमिशंड ऑफिसर टेरिटोरियल आर्मी लिखा हुआ था। पार्टी द्वारा उन्हें पद से हटाए जाने के कुछ ही मिनटों बाद सचिन पायलट ने अपने ट्विटर एकाउंट से उपमुख्यमंत्री पदनाम हटा दिया। साथ ही…

Read More

भारत में मैनचेस्टर ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर अहमदाबाद में आने वाले दिनों में देश का पहला वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो आयोजित किया जायेगा। व्यापारी ऑनलाइन किसी भी स्टॉल की सामग्री की जानकारी करने के साथ खरीदारी भी सकेगा। कोरोना की वजह से ठप पड़े कपड़ा व्यवसाय को इस वर्चुअल एक्सपो के सहारे एक बार फिर से गति देने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। कपड़ा प्रदर्शनी के लिए हो रही नई क्रांति के बारे में जानकारी देते हुए मस्कती कपड़ा महाजन अध्यक्ष गौरांग भगत और बाबूलाल सोनगरा ने बताया कि कोरोना संकट के चलते बाजार बंद होने से कपड़ा…

Read More