Author: shivam kumar

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सबसे खराब स्थिति की कल्पना करते हुए सेना को युद्ध की तैयारियां तेज करने का मंगलवार को आदेश दिया और उससे पूरी दृढ़ता से देश की सम्प्रभुता की रक्षा करने को कहा। देश की सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के महासचिव और करीब 20 लाख सैनिकों वाली सेना के प्रमुख 66 वर्षीय शी ने यहां चल रहे संसद सत्र के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रतिनिधियों की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेते हुए यह टिप्प्णी की। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, शी ने सेना को…

Read More

ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दो ट्वीट को भ्रामक करार दिया और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। यह पहली बार है जब ट्विटर ने ट्रंप को बीते दिन चेतावनी दी है। इसके बाद वह आग बबूला हो गए और दोनों के बीच आपसी नोक-झोंक देखने को मिली है। उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि वह 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक ट्विटर पेज से दो ट्वीट किए गए हैं, जिसमें मेल-इन बैलट्स को फर्जी बताया गया है। इन दोनों लिंक पर लिखा गया है कि मेल-इन…

Read More

महाराष्ट्र पुलिस के कोरोना वॉरियर्स पर संक्रमण का संकट गहराता जा रहा है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 80 और जवानों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के साथ ही राज्य के पुलिस महकमे में मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 1889 हो गई है। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की इस खतरनाक बीमारी से मौत हो हुई। वहीं, महाराष्ट्र पुलिस के 20 जवान अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र पुलिस के कुल 838 जवान अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 1031 का…

Read More

कोरोना कॉल में जब देश की आर्थिक गतिविधियां चरमराई हुई हैं, तब भारतीय कॉटन दुनिया के प्रमुख कॉटन आयातक देशों के लिए पसंदीदा बन गया है. इस महीने देश से तकरीबन पांच लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कॉटन का निर्यात हो चुका है. यही वहज है कि कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने हालिया मासिक आकलन में चालू कॉटन वर्ष 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में कॉटन निर्यात का अनुमान पांच लाख गांठ बढ़ाकर 47 लाख गांठ कर दिया है. इससे पहले चालू कॉटन सीजन में 42 लाख गांठ निर्यात का अनुमान लगाया गया था. गणत्रा ने बताया कि इस समय…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ तनातनी के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के साथ बैठक की विस्तृत रिपोर्ट ली. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं से मौजूदा हालात पर सुझाव मांगे हैं. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे. इस दौरान तीनों सेनाओं की तरफ से लद्दाख में चीन के साथ बने हालात पर विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई. तीनों सेनाओं ने मौजूदा हालात में रणनीतिक सामरिक विकल्पों को लेकर सुझाव दिए. तीनों सेनाओं ने मौजूदा हालात को लेकर…

Read More

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने औरैया की सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत की के बाद शवों व घायलों को एक वाहन मे रखकर झारखंड भेजने की खबर को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जिलाधिकारी औरैया व राज्य सरकार ने इस संबंध में कदम उठाए हैं। याची इस मामले को उचित फोरम या सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उठा सकता है। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर एवं न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने अधिवक्ता कमल कृष्ण राय व चार अन्य की जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका में…

Read More

एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा कर रहा एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लुधियाना (AI9I837) जाने वाली इस फ्लाइट के अन्य यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सभी से 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। सरकारी विमानन कंपनी ने बताया, ‘कोरोना पॉजिटिव मिला यात्री अलायंस एयर के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में काम करता है। यात्री पेड टिकट पर हवाई यात्रा कर रहा था। अब इस फ्लाइट के सभी यात्री राज्य के नियमों के तहत क्वारंटाइन में हैं। इससे पहले चेन्नई से सोमवार को कोयंबतूर पहुंचा एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया…

Read More

जमशेदपुर की बिजली की समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अपने आवासीय कार्यालय में बैठक की. इस आवासीय कार्यालय में श्री राय ने जमशेदपुर पूर्वी के साथ-साथ पूरे जमशेदपुर में बिजली की जिस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा की. इस दौरान सरयू राय ने कई सारी जानकारी ली तो उनके मुंह से बरबस ही निकल गया कि ऐसी खराब व्यवस्था जमशेदपुर पूर्वी में कैसे थी. इसको कोई ठीक क्यों नहीं कराया. गैर कम्पनी इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार लाने…

Read More

पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस संक्रमण से जंग लड़ने में अमेरिका 60 लाख डॉलर की सहायता राशि देकर मदद करेगा। अमेरिका ने कहा है कि वह पाक में भयानक ढंग से फैल रही महामारी से निपटने के लिए उसे यह सहायता राशि देगा। बता दें कि पीएम इमरान खान कई बार दुनिया भर के देशों से खैरात मांग चुके हैं। जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत पॉल जोंस ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह धनराशि पाकिस्तान को उन स्वास्थ्यकर्मियों को और प्रशिक्षण देने में काम…

Read More

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (Delhi) के तुगलकाबाद (Tughlakabad) की एक झुग्गी बस्ती में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कई झुग्गियां खाक हो गई हैं, साथ ही इससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आग रात 1 बजे के लगभग लगी और धीरे-धीरे फैल गई. जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DCP राजेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि 1000-1200 झुग्गियां आग की वजह से खाक हो गई हैं, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी…

Read More

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने सोमवार को Covid-19 संक्रमितों के इलाज के लिए मलेरिया की दवा Hydroxychloroquine के इलाज पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। WHO ने कहा कि उसने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। कई देश Covid-19 संक्रमितों के इलाज के लिए इस दवा के उपयोग पर पहले ही बैन लगा चुके हैं। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले ही एडवाइजरी जारी कर इस दवा के अधिक इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान की थी। WHO का कहना है कि उसने यह फैसला उस रिपोर्ट के आधार पर लिया जिसमें दावा किया गया है कि…

Read More