आज कल फर्जी कॉल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। फर्जी कॉल्स के जरिए जालसाज बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं और इसके बारे में आपको पता तक नहीं चलता हैं। आपकी इस परेशानी को कम करने के लिए गूगल एक ऐसा फीचर लेकर आया है जिससे आपको ना सिर्फ कॉल करने वाली कंपनी का नाम और लोगो होगा बल्कि उसका कारण भी पता लगेगा। जब भी कोई बिजनेस अपना फोन नबंर, आपका फोन नंबर और फोन करने की वजह गूगल को बताएगा, तो गूगल इस जानकारी आप तक पहुंचा देगा. अक्सर लोग फेक बिजनेस अकाउंट बनाकर खूब फर्जीवाड़ा करते हैं। ऐसे में…
Author: shivam kumar
लाल जी टंडन की अनुपस्थिति में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के अवकाश पर रहने के दौरान अपने कर्तव्यों के अलावा, मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने का जिम्मा सौंपा है। उल्लेखनीय है कि 85 वर्षीय टंडन का 11 जून से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन की परिस्थिति में विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मुहिम की तहत भारत सरकार ने ‘वंदे भारत’ मिशन चलाया है। इसके तहत अब तक तीन चरणों में विभिन्न देशों से लोगों को वापस लाया गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर ईरान में फंसे 26 भारतीय को सकुशल वापस लाने की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर और सीपीआई के नेता बिनॉय विश्वम ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि केरल और तमिलनाडु के 26 लोग करीब दो महीने…
मुंबई। मेटल जैसे एल्युमीनियम, कॉपर और जिंक आदि बेसिक मेटल के खनन करने वाली वेदांता लि कंपनी को अपने शेयरों को स्टॉक मार्केट से डिलिस्र्ट करने को अपने शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इस डीलिस्ट के लिए 87.50 रुपये की कीमत तय की है जो मौजूदा मार्किट कीमत 110 रुपए से 21 प्रतिशत कम है। साथ ही यह ऑफ़र कीमत वित्तीय वर्ष 2020 की बुक वेल्यू का 41 प्रतिशत डिस्काउंट है । अनिल अग्रवाल द्वारा प्रमोट इस कंपनी के शेयरों की डीलिस्टिंग के शेयरों की कीमत पिछले 52 सप्ताह में 200 रुपये के आसपास रही है…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैंकिंग रेग्युलेशन संशोधन अध्यादेश 2020 पर मुहर लगा दी है। इस अध्यादेश पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद देशभर के करीब 1540 को-ऑपरेटिव बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की निगरानी के दायरे में आ गए हैं। दरअसल आम जनता का जमा पैसे की सुरक्षा के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस अध्यादेश को इसी हफ्ते मंजूरी दी थी। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी है। बैंकिंग रेग्युलेशन संशोधन अध्यादेश 2020 पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद देशभर के करीब 1540 को-ऑपरेटिव बैंक और मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक आरबीआई के दायरे…
गांधीनगर / अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठ में से पांच विधायकों ने आज औपचारिक रूप से कमलम का मंत्र जप कर भगवा धारण कर लिया है। शनिवार को आज सुबह कांग्रेस का त्याग करने वाले पांचों पूर्व विधायक कमलम पहुंचे थे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी के साथ एक बंद दरवाजे पर बैठक की थी। पांच पूर्व विधायकों ने तब औपचारिक रूप से सम्मान के साथ केसरिया पहना था। इसके बाद पांचों पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वाघानी ने पूर्व विधायकों का भाजपा में दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इनमें कपराडा…
कुपवाड़ा। सेना तथा कुपवाड़ा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशान के दौरान नार्काे टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। दो आरोपितों को 13.5 किलो नशीले पदार्थ जिसकी बाजार में कीमत 6.5 करोड़ है, के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। कश्मीर में आतंकी पिछले कुछ समय से नशीले पदार्थों की तस्करी कर उससे कमाया गया पैसा आतंक में लगा रहे हैं। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इससे संबंधित कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सूत्रों…
गाजियाबाद, मेयर आशा शर्मा ने शनिवार को वार्ड 67 संजय नगर में होटल फार्च्यून से रहीसपुर गांव मोड़ तक प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित डबल रोड डेन्स सड़क का उदघाटन किया। सड़क का निर्माण अवस्थापना निधि द्वारा स्वीकृत किया गया था, जिसकी लागत लगभग 118 लाख रुपये है। सड़क की लम्बाई 1500 मीटर मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर है जिसमे वेस्ट प्लास्टिक 3622 किलोग्राम का प्रयोग किया गया। मेयर ने बताया कि नगर निगम द्वारा गाजियाबाद में यह पांचवीं सड़क वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई है। यह सड़क चार वार्डों को प्रभावित करेगी। संजय नगर सेक्टर 23, गुलघर, रहीसपुर गांव, न्यू फ्रेंड…
देहरादून। केन्द्रीय एमएसमई मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मेघालय के मुख्यमंत्री के संगमा, पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इन्दर सिंगला ने ग्लोबल एलायन्स फाॅर मास एन्टरप्रिन्योरशिप की नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विमोचन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय एमएसमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हमें एमएसमई के क्षेत्र में तेजी से कार्य करने होंगे। एमसएमई ऐसा क्षेत्र है, जिसमें रोजगार सृजन के साथ ही अर्थव्यवस्था में तेजी से प्रगति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। चीन से सीमा विवाद पर सरकार को लगातार घेरने के बाद आज शनिवार को राहुल ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पर प्रश्न उठाया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र के पास कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि तेजी से फैल रहे कोरोना को हराने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं…
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्रदेश में शनिवार दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई। कुछ देर के लिए लोग घरों, दुकानों से बाहर निकल आए। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में थोड़े-थोड़े दिनों के बाद धरती में कम्पन पैदा हो रहा है। इससे पहले 14 जून को जम्मू-कश्मीर में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। वैसे आज के भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
