अमृतसर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं का उपयोग व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर सामाजिक उत्थान और देश के विकास के लिए करें। राष्ट्रपति ने यहां के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसे एक जिम्मेदार नागरिक बनाने का माध्यम है। औपचारिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) के दो अधिकारियों के ऊपर पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार के की ओर से मारपीट का आरोप लगाया गया है। इसके बाद आरोपों की जांच करने रांची पुलिस की टीम गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित इडी कार्यालय पहुंची है। उल्लेखनीय है कि अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने इडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक और सहायक शुभम पर कार्यालय में बुलाकर मारपीट करने, सिर फोड़ने और साक्ष्य मिटाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। संतोष कुमार की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट थाना में…
पलामू। पलामू के मेदिनीनगर में दिनदहाड़े एक चाय दुकान पर गोलीबारी की सनसनीखेज घटना हुई है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कांदू मोहल्ला स्थित एक चाय दुकान पर हुए हमले में पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद (45) और दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता (52) घायल हो गए। हमलावर गोलू पासवान ने अचानक पहुंचकर नवीन प्रसाद की पीठ में गोली दाग दी। गोली लगने के बाद भी पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर से जूझकर उसकी पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दो और गोलियां चलीं, जिनमें से एक चाय दुकानदार अजीत कुमार के पैर में लगी। नवीन…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके साथ शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपी फर्जी पुलिस नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से घूमकर खुद को सीआईडी का अधिकारी बताता था और लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठता था। गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टुंगरी पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। बाइक पर दो लोग सवार थे। पूछताछ में एक…
विशेष अंश-अंशिका की बरामदगी ने बढ़ायी झारखंड पुलिस की प्रतिष्ठा, बढ़ गयीं उम्मीदें 12 दिन से दोनों बच्चों की तलाश में जमीन-आसमान एक कर दिया था पुलिस ने, राज्य की जनता का भरोसा जीता अंश-अंशिका जैसे कई और बच्चे हैं, जिन्हें भी झारखंड पुलिस का इंतजार है, मिशन अभी बाकी है रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 12 दिन पहले लापता हुए दो बच्चों अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी ने न सिर्फ उनके परिजनों को राहत दी है, बल्कि झारखंड पुलिस की कार्यक्षमता और संवेदनशीलता पर आम लोगों का भरोसा भी मजबूत किया है। साल 2026 के दूसरे ही…
रांची। झारखंड में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन में खिलती धूप के कारण अधिकतम तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, वहीं रात का पारा अब भी काफी नीचे है, जिससे कनकनी कम नहीं हुई है। गुमला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। खूंटी में भी कड़ाके की ठंड रही, यहां का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रहा। वहीं चाइबासा में दिन का तापमान सबसे अधिक 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र के हबीबी नगर में बुधवार को एक जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सफाई के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब घर की बाड़ी (अहाते) में सफाई का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफाई के दौरान अचानक वहां पहले से…
नइ दिल्ली/कोलकाता। कोलकाता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की कार्रवाई में दखल देने के प्रयास को करारी फटकार लगाइ है। इसके साथ ही टीएमसी की याचिका को भी खारिज कर दिया गया। बुधवार के इस फैसले ने विपक्षी भाजपा को मुख्यमंत्री पर हमला बोलने का एक नया मौका दे दिया है। पार्टी नेता अमित मालवीय ने इस मौके को भुनाते हुए ममता बनर्जी को ‘शर्मनाक’ और ‘बेशर्म’ तक कह डाला। मामला उस घटना से जुड़ा है जब इडी ने आइपैक कंपनी के आइटी प्रमुख के कार्यालय पर 8 जनवरी को छापेमारी की…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा में बुधवार काे 29 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। ये सभी दरभा डिवीजन के आर्म्ड कैडर के नक्सली हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने 10 आधुनिक हथियार भी जमा किए हैं, जिनमें तीन एके-47, एक एसएलआर, तीन इंसास, दाे .303 रायफल और एक .30 कार्बाइन रायफल शामिल हैं। सुकमा के गोगुंडा में इस वर्ष का यह सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोगुंडा में सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है। लगातार दबाव…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को कहा कि मकर संक्रांति का सूर्य नई रोशनी, नई उमंग, नया उत्साह देने के साथ ही हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता है। नितिन नबीन यहां दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम को सबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा समेत कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सचदेवा ने कहा कि पूर्वांचल समाज द्वारा मकर संक्रांति…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच वर्षीय अंश कुमार और चार वर्षीय अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी पर झारखंड पुलिस को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने रांची के उपायुक्त को पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का निर्देश भी दिया है। बच्चों की बरामदगी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर झारखंड पुलिस टीम की सराहना की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम जिंदगियां आज़ाद हुई हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बीते कुछ दिन बेहद परेशान करने वाले रहे। शुरुआत…
