Author: shivam kumar

वाशिंगटन। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने मादुरो के करीबी कई अन्य नेताओं पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमेरिका का आरोप है कि मादुरो और उनके सहयोगी नार्को-टेररिज्म और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में पेश किया जा चुका है, जबकि मादुरो को ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका की जांच एजेंसियों की रडार पर वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज, गृह मंत्री डियॉस्डाडो कैबेलो, रक्षा मंत्री…

Read More

काराकस (वेनेजुएला)। वेनेजुएला की राजधानी काराकस में राष्ट्रपति भवन पालासिओ डी मिराफ्लोरेस के पास गोलीबारी और जोरदार धमाकों की आवाज के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने की खबरों के दो दिन बाद देश में पहले से ही तनाव बना हुआ है। इस बीच उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Read More

तेहरान (ईरान)। ईरान में नौ दिन से लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 29 नागरिक मारे गए और 1200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। लोग देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। महंगाई के खिलाफ शुरू आंदोलन ने खामेनेई का तख्त-ओ-ताज हिला दिया है। अशांति की लपटें पवित्र शहर कोम तक पहुंच चुकी हैं। देश के 27 प्रांतों के 88 शहरों में कम से कम 257 स्थानों पर अशांति की लपटें उठ रही हैं। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने यह…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। कुज्जू ओपी क्षेत्र के नया मोड़ स्थित कोयला और बालू व्यवसायी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के घर सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना के पीछे राहुल दुबे गैंग का नाम सामने आ रहा है, जिसने रंगदारी नहीं मिलने पर यह हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो अपराधी देर रात डब्बू सिंह के घर पहुंचे और अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनके…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपतडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी थी। इस मामले में जमुआ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामू साव (द्वारपहरी निवासी) सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और बताया कि सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद सोमवार देर शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।घटना रविवार की बताई जा रही है, जब संतोष कुमार विश्वकर्मा ने जमीन खरीदारी के बाद…

Read More

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी को असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे कलियाबर के मौचंदा मैदान में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दी। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना कलियाबर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे व्यापक प्रयासों का अहम हिस्सा है। डॉ. सरमा ने यह भी बताया कि बिहू और झुमइर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में निचले स्तर से सुधार का रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली के दबाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों की सक्रियता से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने गिरावट से उबरने की कोशिश की। सुबह करीब 10 बजे तक सेंसेक्स मामूली कमजोरी के साथ, जबकि निफ्टी हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो और एचडीएफसी लाइफ जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसका असर एशिया और यूरोप के बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में डाउ जॉन्स इंडेक्स करीब 600 अंकों की छलांग लगाकर अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,902.09 अंक पर बंद हुआ। वहीं…

Read More

पटना। बिहार की बहन बेटियों के अपमान पर देश के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन क्यों हैं? बिहार की बच्चियों की कीमत लगाने वाले उत्तराखंड भाजपा सरकार के मंत्री के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तल्ख टिप्पणी की है और उन्हें लफंगा बताया। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह भाजपा की संस्कृति है कि जो जितना भड़काऊ और महिलाओं को अपमानित करेगा उसे उतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। हम उनके बयान की खिलाफत करते हैं और…

Read More

सारण। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्यसंस्कृति और अंतर- विभागीय समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि जिन कार्यालयों में अब तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली शुरू नहीं हुई है वे इसे तुरंत क्रियाशील करें। अब वेतन और मानदेय का भुगतान बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी क्रियाशील पंचायत सरकार भवनों में भी बायोमेट्रिक सिस्टम अधिष्ठापित किया जाए। इस व्यवस्था की…

Read More

पूर्वी चंपारण। नेपाल के बीरगंज में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। इसके मद्देनज़र भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। भारत की सीमा सुरक्षा बल एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने सीमा क्षेत्र में गश्त और निगरानी को और सख्त कर दिया है। भारत–नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल पर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। वाहनों की तलाशी के साथ-साथ पहचान पत्रों की भी सख्ती से जांच हो रही है,…

Read More